यूएन में हिंदुत्व पर शहबाज शरीफ की टिप्पणी, भारत ने याद दिलाया आतंक का चेहरा

इस्लामाबाद 
पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने यूएन में भारत के खिलाफ जितनी डींगें हांकी हैं, अब उन्हें उतनी ही फजीहत झेलनी पड़ रही है। संयुक्त राष्ट्र महासभ में वह जोश-जोश में थोथे दावे करते चले गए लेकिन जब भारत ने चुन-चुनकर जवाब देना शुरू किया तो सारी दुनिया के सामने एक बार फिर पाकिस्तान की हवा निकल गई। शहबाज शरीफ ने जब ऑपरेशन सिंदूर के बाद अपनी जीत का दावा किया तो भारत ने तंज करते हुए कह दिया कि अगर जले हुए एयरबेस से उसकी जीत साबित होती है तो वह इसका आनंद ले सकता है।

हिंदुत्व पर क्या बोल गए शहबाज
शहबाज शरीफ ने भारत ही नहीं हिंदुत्व पर भी हमला किया। उन्होंने कहा कि भारत में कट्टरपंथी हिंदुत्व दुनिया के लिए चुनौती बन गया है। इस बार पर भारत ने पाकिस्तान की बखिया उधेड़कर रख दी। यूएन में भारत के परमानेंट मिशन के फर्स्ट सेक्रेटरी पेटल गहलोत ने कहा कि यह वही देश है जो कि ओसामा बिन लादेन जैसे आतंकी को शरण देता है और दुनियाभर में आतंक का व्यापार करता है।

शहबाज शरीफ ने कहा, हेट स्पीच की कहीं भी कोई जगह नहीं है। यह किसी भी धर्म या व्यक्ति के खिलाफ हिंसा की तरह है। भारत में हिंदुत्व की कट्टरपंथी विचारधारा हिंसा भड़काती है। इससे सारी दुनिया को खतरा है।उन्होंने कश्मीर का जिक्र करते हुए कहा, मैं कश्मीरियों से कहना चाहता हूं कि हम उनके साथ खड़े हैं। ए ना एक दिन कश्मीर में अत्याचार जरूर रुकेगा।

इसपर भारत ने कहा, जो देश आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई लड़ने का दावा करता है वही ओसामा बिन लादेन जैसे आतंकी को पनाह दे रहा था। वही देश आतंकियों के कैंप चलाता है। पेटल गहलोत ने कहा कि पाकिस्तान को अपने आतंकी कैंप बंद करने होंगे और भारत में वॉन्टेड आतंकियों को प्रत्यर्पित करना होगा।

पहलगाम आतंकी हमले के जवाब में सात मई को शुरू किए गए इस अभियान के दौरान भारत ने पाकिस्तान और पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में आतंकी ढांचों को निशाना बनाया था। पहलगाम आतंकी हमले में 26 लोग मारे गए थे, जिनमें अधिकतर पर्यटक थे। वहीं भारत के ऑपरेशन सिंदूर में केवल आतंकी ठिकानों को निशाना बनाया गया था। वहीं शरीफ ने दावा किया कि भारत के हमले में आम नागरिक मारे गए और फिर उसने जवाबी कार्रवाई शुरू की। हालांकि इसमें कोई शक नहीं है कि पाकिस्तान आतंकियों को भी आम नागरिक ही मानता है।

 

admin

Related Posts

12 हजार नौकरियों की छंटनी, AI की बढ़ती भूमिका पर परप्लेक्सिटी CEO का बयान हुआ वायरल, Oracle में छंटनी जारी

 नई दिल्ली ओरैकल (Oracle) ने भारत में करीब 12 हजार कर्मचारियों को नौकरी से निकाल दिया है. यहां नौकरी से निकालने की पीछे की वजह AI को बताया गया है.…

7.4 तीव्रता का भूकंप और सुनामी से इंडोनेशिया में मची तबाही, दर्जनों की मौत

जकार्ता इंडोनेशिया में भयंकर भूकंप आया है. इंडोनेशिया में भूकंप के बाद एक और खतरा मंडरा रहा है. वह खतरा है सुनामी का. जी हां इंडोनेशिया में जलजले के बाद…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

कोलकाता के मजबूत किले में हैदराबाद की चुनौती, स्पिनर्स और डेथ ओवर्स की गेंदबाजी की होगी असली परीक्षा

  • By admin
  • April 2, 2026
  • 0 views
कोलकाता के मजबूत किले में हैदराबाद की चुनौती, स्पिनर्स और डेथ ओवर्स की गेंदबाजी की होगी असली परीक्षा

शमी का शानदार डेब्यू रहा बेकार, 26 रन पर 4 विकेट खोने के बाद दिल्ली ने लखनऊ के हाथ से छीनी जीत

  • By admin
  • April 2, 2026
  • 1 views
शमी का शानदार डेब्यू रहा बेकार, 26 रन पर 4 विकेट खोने के बाद दिल्ली ने लखनऊ के हाथ से छीनी जीत

घर में लय पाने उतरेगी केकेआर, ईडन गार्डन्स की पिच पर बड़े स्कोर और ओस की भूमिका होगी अहम

  • By admin
  • April 2, 2026
  • 0 views
घर में लय पाने उतरेगी केकेआर, ईडन गार्डन्स की पिच पर बड़े स्कोर और ओस की भूमिका होगी अहम

लो स्कोरिंग मैच में समीर रिजवी के दम पर दिल्ली ने लखनऊ को हराया

  • By admin
  • April 2, 2026
  • 3 views
लो स्कोरिंग मैच में समीर रिजवी के दम पर दिल्ली ने लखनऊ को हराया

MPL Auction 2026: मालवा स्टेलियंस ने 15 लाख में खरीदी आशुतोष शर्मा, बने सबसे महंगे खिलाड़ी

  • By admin
  • April 2, 2026
  • 2 views
MPL Auction 2026: मालवा स्टेलियंस ने 15 लाख में खरीदी आशुतोष शर्मा, बने सबसे महंगे खिलाड़ी

कमिंस की छुट्टी और ईशान किशन बने कप्तान, KKR vs SRH मैच से पहले बड़ा फेरबदल, ये होगी संभावित प्लेइंग XI

  • By admin
  • April 1, 2026
  • 0 views
कमिंस की छुट्टी और ईशान किशन बने कप्तान, KKR vs SRH मैच से पहले बड़ा फेरबदल, ये होगी संभावित प्लेइंग XI