भारत में आया 100 इंच का 4K QLED स्मार्ट टीवी – एक ही स्क्रीन पर सिनेमा और गेमिंग का धमाकेदार कॉम्बो

नई दिल्ली

100 का इंच का QLED स्मार्ट टीवी लॉन्च हो गया है। Haier Appliances ने S90 Series QLED टीवी पेश किए हैं। टीवी HDR10+, Dolby Vision IQ और 1000 Nits पीक ब्राइटनेस को सपोर्ट करते हैं। घर में ही थिएटर का फील पाने की इच्छा रखने वालों के लिए ये स्मार्ट टीवी काफी सही हो सकता है। इसका स्क्रीन साइज आपके एक्सपीरियंस को और भी मजेदार बना देगा। ऑनलाइन स्ट्रीमिंग के साथ-साथ गेमिंग के लिए भी यह अच्छा है। स्मार्ट टीवी की कीमत और सभी स्पेसिफिकेशन जानने के लिए नीचे पढ़ें।

स्मार्ट टीवी के सभी खास फीचर्स
कंपनी के इस टीवी में 100 इंच का स्क्रीन मिलता है। इसका पिक्सल रेजलूशन 3840 x 2160, रिफ्रेश रेट 144Hz और पीक ब्राइटनेस 1000 nits है। इसमें कई गेमिंग फीचर्स मिलते हैं, जिसमें VRR, ALLM, Game Menu, AMD FreeSync Premium Pro शामिल हैं। बड़ी स्क्रीन वाला यह टीवी 55W के स्पीकर और Dolby Atmos सपोर्ट के साथ आता है। यह गूगल टीवी Android 14 पर रन करता है। इसमें 4GB RAM के साथ 64GB इंटरनल स्टोरेज दिया गया है। टीवी एआई स्मार्ट वॉइस के साथ आता है। इसमें dolby Vision, सपोर्ट, गेम, एमर्जी सेविंग जैसे कई मोड मिलते हैं।

कनेक्टिविटी के लिए इसमें मिलते हैं कई फीचर्स
स्मार्ट टीवी को गूगल टीवी रिमोट और वन टच बटन के जरिए कंट्रोल किया जा सकता है। इसके अलावा टीवी के अन्य फीचर्स में हाईस्मार्ट IoT हब, हाईकास्ट, क्रोमकास्ट बिल्ट-इन, ब्लूटूथ स्पीकर मोड शामिल है। केनेक्टिविटी के लिए इस स्मार्ट टीवी में 4 HDMI, 3 USB 2.0, Ethernet LAN, Wi-Fi 6, Bluetooth 5.2 मिलता है।

गूगल टीवी पर चलने वाला S90 सीरीज में कई स्ट्रीमिंग ऐप्स मिलते हैं। इसमें लाइव टीवी और यूट्यूब शामिल है। यह HaiSmart इकोसिस्टम के जरिए एक स्मार्ट होम हब के रूप में भी काम करता है, जो कनेक्टेड डिवाइस को कंट्रोल कर सकता है। इसमें वायरलेस स्क्रीन प्रोजेक्शन के लिए HaiCast और स्क्रीन बंद होने पर भी ऑडियो के लिए ब्लूटूथ स्पीकर मोड शामिल हैं।

कितनी है स्मार्ट टीवी की कीमत?
Haier S90 Series 100 4K QLED स्मार्ट टीवी की कीमत 3,22,990 रुपये है। कंपनी इसके साथ 3 साल की वारंटी दे रही है।

admin

Related Posts

WhatsApp में आएगा कमाल का अपडेट, बिना नंबर दिखाए कर सकेंगे चैट?

नई दिल्ली WhatsApp पर किसी से बातचीत करने के लिए फिलहाल उनके फोन नंबर की जरूरत होती है. कंपनी अब इसे बदल रही है. ये फीचर कुछ यूजर्स को मिल…

कॉकरोच जनता पार्टी के नाम पर फिशिंग स्कैम, पंजाब पुलिस ने जारी की चेतावनी

कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के नाम पर ठगी होने लगी है. साइबर ठग सीजेपी के नाम का गलत इस्तेमाल कर रहे हैं और फेक मैसेज तैयार किए हैं, जिनको लोगों…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

लगातार 5 जीत से मजबूत हैदराबाद, राजस्थान के लिए आसान नहीं एलिमिनेटर मुकाबला

  • By admin
  • May 27, 2026
  • 2 views
लगातार 5 जीत से मजबूत हैदराबाद, राजस्थान के लिए आसान नहीं एलिमिनेटर मुकाबला

RCB का धमाका जारी! पाटीदार ने उड़ाए गुजरात के होश, टीम पहुंची फाइनल

  • By admin
  • May 27, 2026
  • 4 views
RCB का धमाका जारी! पाटीदार ने उड़ाए गुजरात के होश, टीम पहुंची फाइनल

IPL प्लेऑफ में रन बरसे: पाटीदार की शानदार बल्लेबाजी से गुजरात पर बढ़ा दबाव

  • By admin
  • May 26, 2026
  • 3 views
IPL प्लेऑफ में रन बरसे: पाटीदार की शानदार बल्लेबाजी से गुजरात पर बढ़ा दबाव

वनडे-T20 के लिए श्रीलंका को नया कप्तान, तीनों फॉर्मेट की टीम का हुआ ऐलान

  • By admin
  • May 26, 2026
  • 2 views
वनडे-T20 के लिए श्रीलंका को नया कप्तान, तीनों फॉर्मेट की टीम का हुआ ऐलान

युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी का बड़ा ऐलान, T20 क्रिकेट में 200 रन ठोकने का जताया भरोसा

  • By admin
  • May 26, 2026
  • 3 views
युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी का बड़ा ऐलान, T20 क्रिकेट में 200 रन ठोकने का जताया भरोसा

धर्मशाला में भिड़ेंगी दिग्गजों की फौज, कोहली की टीम के सामने रबाडा और राशिद का दमदार हमला

  • By admin
  • May 26, 2026
  • 2 views
धर्मशाला में भिड़ेंगी दिग्गजों की फौज, कोहली की टीम के सामने रबाडा और राशिद का दमदार हमला