श्रम मंत्री पटेल ने श्रमिक खेल महोत्सव की शुरुआत की, कहा – स्वस्थ तन से बनेगा सशक्त भारत

भोपाल 

पंचायत एवं ग्रामीण विकास और श्रम मंत्री  प्रहलाद सिंह पटेल ने गुरूवार को भोपाल की चिकलोद रोड पर स्थित आरएनटीयू में श्रमिकों के लिए आयोजित खेल प्रतियोगिता का उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश श्रम कल्याण मंडल भोपाल द्वारा श्रमिकों की प्रतिभाओं को अवसर देने के लिए प्रतिवर्ष संभागीय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया जाता है। मंत्री  पटेल ने कहा कि इस प्रतियोगिता के विजेताओं को राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भी अवसर दिया जाएगा।

मंत्री  पटेल ने बताया कि भोपाल एवं नर्मदापुरम संभाग की श्रमिक खेलकूद प्रतियोगिता में विभिन्न संस्थाओं से आए 600 खिलाड़ियों ने भाग लिया। समूह खेलों में कबड्डी, वॉलीबाल, रस्साकशी प्रतियोगिताएं तथा एथलेटिक्स में विभिन्न दौड़, गोला, तवा, भाला फेंक एवं कैरम शामिल हैं। इसी प्रकार महिला वर्ग के लिए 100 एवं 200 मीटर दौड़, कबड्डी एवं रस्साकशी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

टीम गेम में विजेता उपविजेता एवं एथलेटिक्स में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले खिलाड़ियों को राज्य स्तरीय श्रमिक खेलकूद प्रतियोगिता में भाग लेने का अवसर मिलेगा। इस आयोजन में  कुलदीप सिंह गुर्जर महामंत्री भारतीय मजदूर संघ एवं कल्याण आयुक्त  बसंत कुर्रे भी उपस्थित रहे।

admin

Related Posts

रतलाम के डायल-112 हीरोज सड़क दुर्घटना में घायल बुजुर्ग को अस्पताल में भर्ती कराया

भोपाल  रतलाम जिले के थाना बिलपांक क्षेत्र में डायल-112 जवानों की तत्परता एवं संवेदनशील कार्यवाही से सड़क दुर्घटना में घायल हुए बुजुर्ग व्यक्ति को समय पर अस्पताल पहुँचाकर उपचार उपलब्ध…

खरगोन बैंक घोटाले से मचा हड़कंप: 41 लाख से ज्यादा की राशि में गड़बड़ी, कैशियर सस्पेंड

खरगोन जिला सहकारी केंद्रीय बैंक मर्यादित खरगोन की शाखा ठिबगांव में लगभग 41.58 रुपए लाख की नगद राशि के गबन का गंभीर मामला सामने आया है। प्रारंभिक जांच में शाखा…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

IPL प्लेऑफ में रन बरसे: पाटीदार की शानदार बल्लेबाजी से गुजरात पर बढ़ा दबाव

  • By admin
  • May 26, 2026
  • 2 views
IPL प्लेऑफ में रन बरसे: पाटीदार की शानदार बल्लेबाजी से गुजरात पर बढ़ा दबाव

वनडे-T20 के लिए श्रीलंका को नया कप्तान, तीनों फॉर्मेट की टीम का हुआ ऐलान

  • By admin
  • May 26, 2026
  • 2 views
वनडे-T20 के लिए श्रीलंका को नया कप्तान, तीनों फॉर्मेट की टीम का हुआ ऐलान

युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी का बड़ा ऐलान, T20 क्रिकेट में 200 रन ठोकने का जताया भरोसा

  • By admin
  • May 26, 2026
  • 3 views
युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी का बड़ा ऐलान, T20 क्रिकेट में 200 रन ठोकने का जताया भरोसा

धर्मशाला में भिड़ेंगी दिग्गजों की फौज, कोहली की टीम के सामने रबाडा और राशिद का दमदार हमला

  • By admin
  • May 26, 2026
  • 2 views
धर्मशाला में भिड़ेंगी दिग्गजों की फौज, कोहली की टीम के सामने रबाडा और राशिद का दमदार हमला

फ्लॉप प्रदर्शन पड़ा भारी? IPL 2026 के बाद 5 टीमों में हो सकता है बड़ा कप्तानी बदलाव

  • By admin
  • May 26, 2026
  • 2 views
फ्लॉप प्रदर्शन पड़ा भारी? IPL 2026 के बाद 5 टीमों में हो सकता है बड़ा कप्तानी बदलाव

French Open 2026: जोकोविच बने सबसे बड़े रिकॉर्डधारी, रोजर फेडरर को छोड़ा पीछे

  • By admin
  • May 25, 2026
  • 2 views
French Open 2026: जोकोविच बने सबसे बड़े रिकॉर्डधारी, रोजर फेडरर को छोड़ा पीछे