लता मंगेशकर की जयंती पर ‘120 बहादुर’ का खास टीजर होगा रिलीज

मुंबई,

एक्सेल एंटरटेनमेंट और ट्रिगर हैप्पी स्टूडियोज की आने वाली फिल्म 120 बहादुर का खास टीजर लता मंगेशकर की जयंती 28 सितंबर के अवसर पर रिलीज होगा। फिल्म 120 बहादुर का पहला टीज़र सोशल मीडिया और ट्रेड सर्किल में आते ही दिलों को जीत रहा है। इसका ग्रैंड स्केल, इंटेंसिटी और इमोशनल गहराई सभी को पसंद आ रही है। ऐसे में इतना जबरदस्त रिस्पॉन्स के बाद अब मेकर्स दूसरा टीज़र लाने के लिए तैयार हैं, जो कि लता मंगेशकर की जयंती 28 सितंबर पर रिलीज किया जायेगा।इस दिन का खास महत्व है, क्योंकि इसे लता मंगेशकर की याद में चुना गया है। वह अपनी देशभक्ति के गानों के लिए जानी जाती हैं, खासकर "ऐ मेरे वतन के लोगों" के लिए।

यह गीत कवि प्रदीप ने लिखा, सी. रामचंद्र ने संगीत दिया और लता मंगेश्कर ने गाया। यह गीत 1962 के भारत–चीन युद्ध में सैनिकों की बलिदानी को याद करता है और आज भी इसे त्याग और वीरता का प्रतीक माना जाता है। इस गाने पर पहली बार लता मंगेशकर ने 26 जनवरी 1963 को गणतंत्र दिवस के मौके पर परफॉर्म किया था, जिसने पूरे देश को भावनाओं की गहराई में डूबो दिया। टीज़र 2 ऑफ़ 120 बहादुर भाईचारे, देशभक्ति और चार्ली कंपनी के 120 जवानों की बहादुरी को सच्ची श्रद्धांजलि है। इसमें उनकी निडरता और जज़्बे की एक झलक देखने को मिलेगी। फरहान अख्तर ने कहा, “लता मंगेश्कर की जयंती के दिन ‘120 बहादुर’ का टीज़र 2 पेश करना बेहद खास है। यह गीत 1962 के भारत-चीन युद्ध के बहादुर सैनिकों और शहीदों के लिए लिखा गया था और लता जी ने इसे लाइव गाया था। जिसकी रिकॉर्डिंग आज भी पूरे देश की आत्मा को छू लेती है। ऐसे में हमारी फिल्म का संदेश कवि प्रदीप जी के दिल छू लेने वाले शब्दों से पूरी तरह मेल खाता है।” रज़नीश ‘रेज़ी’ घई द्वारा निर्देशित और रितेश सिधवानी, फरहान अख्तर (एक्सेल एंटरटेनमेंट) और अमित चंद्रा (ट्रिगर हैप्पी स्टूडियोज़) द्वारा निर्मित, फिल्म 120 बहादुर 21 नवंबर 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

 

  • admin

    Related Posts

    कला के नाम पर अश्लीलता बर्दाश्त नहीं, दिल्ली हाई कोर्ट ने हिला देने वाले बोलों के कारण माफिया मुंडीर पर लगाया प्रतिबंध

    दिल्ली हाई कोर्ट ने गुरुवार को सोशल मीडिया इंटरमीडियरीज और म्यूजिक प्लेटफॉर्म्स को यह आदेश दिया कि यो यो हनी सिंह और बादशाह का विवादित और अश्लील गाना 'Volume 1'…

    धुरंधर 2 की 900 करोड़ के पार की धाक और प्रोजेक्ट हेल मेरी और उस्ताद भगत सिंह का जानें अब तक का कलेक्शन

    इन दिनों बॉक्स ऑफिस पर बॉलीवुड, हॉलीवुड और साउथ की फिल्में लगी हैं। सबसे ज्यादा बॉलीवुड फिल्म 'धुरंधर 2' कमाई कर रही है। वीकएंड पर फिल्म ने बेहतरीन कलेक्शन किया…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    खेल

    फिटनेस टेस्ट पर छिड़ा विवाद, तुषारा ने श्रीलंका बोर्ड को कोर्ट में घसीटा

    • By admin
    • April 2, 2026
    • 0 views
    फिटनेस टेस्ट पर छिड़ा विवाद, तुषारा ने श्रीलंका बोर्ड को कोर्ट में घसीटा

    IPL 2026 में कमबैक को तैयार चेन्नई सुपर किंग्स, डेवाल्ड ब्रेविस की वापसी और प्रशांत वीर को मिल सकता है डेब्यू का मौका

    • By admin
    • April 2, 2026
    • 1 views
    IPL 2026 में कमबैक को तैयार चेन्नई सुपर किंग्स, डेवाल्ड ब्रेविस की वापसी और प्रशांत वीर को मिल सकता है डेब्यू का मौका

    चेपॉक के मैदान पर पंजाब और चेन्नई के बीच होगी कांटे की टक्कर, अर्शदीप की खराब फॉर्म ने बढ़ाई कप्तान अय्यर की टेंशन

    • By admin
    • April 2, 2026
    • 1 views
    चेपॉक के मैदान पर पंजाब और चेन्नई के बीच होगी कांटे की टक्कर, अर्शदीप की खराब फॉर्म ने बढ़ाई कप्तान अय्यर की टेंशन

    कोलकाता के मजबूत किले में हैदराबाद की चुनौती, स्पिनर्स और डेथ ओवर्स की गेंदबाजी की होगी असली परीक्षा

    • By admin
    • April 2, 2026
    • 2 views
    कोलकाता के मजबूत किले में हैदराबाद की चुनौती, स्पिनर्स और डेथ ओवर्स की गेंदबाजी की होगी असली परीक्षा

    शमी का शानदार डेब्यू रहा बेकार, 26 रन पर 4 विकेट खोने के बाद दिल्ली ने लखनऊ के हाथ से छीनी जीत

    • By admin
    • April 2, 2026
    • 2 views
    शमी का शानदार डेब्यू रहा बेकार, 26 रन पर 4 विकेट खोने के बाद दिल्ली ने लखनऊ के हाथ से छीनी जीत

    घर में लय पाने उतरेगी केकेआर, ईडन गार्डन्स की पिच पर बड़े स्कोर और ओस की भूमिका होगी अहम

    • By admin
    • April 2, 2026
    • 0 views
    घर में लय पाने उतरेगी केकेआर, ईडन गार्डन्स की पिच पर बड़े स्कोर और ओस की भूमिका होगी अहम