परेश रावल की फिल्म द ताज स्टोरी का टीज़र पोस्टर रिलीज़

मुंबई,

बॉलीवुड अभिनेता परेश रावल की आने वाली फिल्म द ताज स्टोरी का टीज़र पोस्टर रिलीज़ हो गया है। स्वर्णिम ग्लोबल सर्विसेज प्रा. लि. और सीए सुरेश झा की द ताज स्टोरी, को तुषार अमरीश गोयल ने लिखा और निर्देशित किया है। इस फिल्म में परेश रावल मुख्य भूमिका में नज़र आएंगे।विकास राधेश्याम क्रिएटिव प्रोड्यूसर के रूप में जुड़े हैं। मेकर्स ने इस फिल्म का टीज़र पोस्टर लॉन्च कर दिया है, जिसमें परेश रावल की झलक दिखाई गई है।

यह फिल्म दर्शकों को दुनिया के सबसे प्रतीकात्मक स्मारक के रहस्यों की रोमांचक यात्रा पर ले जाएगी। ताजमहल की संगमरमरी दीवारों और अनंत सुंदरता से परे एक ऐसी कहानी छुपी है जो रहस्य, इतिहास और अनुत्तरित सवालों से भरी हुई है। फिल्म यह सवाल भी उठाती है “क्या यह सचमुच शाहजहाँ की रचना है, या इस अजूबे में ऐसे राज़ छुपे हैं जिन्हें इतिहास ने कभी उजागर नहीं किया?” परेश रावल के नेतृत्व में, फिल्म में जाकिर हुसैन, अमृता खानविलकर, स्नेहा वाघ और नमित दास जैसे दमदार कलाकार नज़र आएंगे। फिल्म का संगीत रोहित शर्मा और राहुल देव नाथ तैयार कर रहे हैं। द ताज स्टोरी 31 अक्टूबर 2025 को पूरे देश में रिलीज़ के लिए तैयार है।

  • admin

    Related Posts

    कला के नाम पर अश्लीलता बर्दाश्त नहीं, दिल्ली हाई कोर्ट ने हिला देने वाले बोलों के कारण माफिया मुंडीर पर लगाया प्रतिबंध

    दिल्ली हाई कोर्ट ने गुरुवार को सोशल मीडिया इंटरमीडियरीज और म्यूजिक प्लेटफॉर्म्स को यह आदेश दिया कि यो यो हनी सिंह और बादशाह का विवादित और अश्लील गाना 'Volume 1'…

    धुरंधर 2 की 900 करोड़ के पार की धाक और प्रोजेक्ट हेल मेरी और उस्ताद भगत सिंह का जानें अब तक का कलेक्शन

    इन दिनों बॉक्स ऑफिस पर बॉलीवुड, हॉलीवुड और साउथ की फिल्में लगी हैं। सबसे ज्यादा बॉलीवुड फिल्म 'धुरंधर 2' कमाई कर रही है। वीकएंड पर फिल्म ने बेहतरीन कलेक्शन किया…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    खेल

    फिटनेस टेस्ट पर छिड़ा विवाद, तुषारा ने श्रीलंका बोर्ड को कोर्ट में घसीटा

    • By admin
    • April 2, 2026
    • 1 views
    फिटनेस टेस्ट पर छिड़ा विवाद, तुषारा ने श्रीलंका बोर्ड को कोर्ट में घसीटा

    IPL 2026 में कमबैक को तैयार चेन्नई सुपर किंग्स, डेवाल्ड ब्रेविस की वापसी और प्रशांत वीर को मिल सकता है डेब्यू का मौका

    • By admin
    • April 2, 2026
    • 1 views
    IPL 2026 में कमबैक को तैयार चेन्नई सुपर किंग्स, डेवाल्ड ब्रेविस की वापसी और प्रशांत वीर को मिल सकता है डेब्यू का मौका

    चेपॉक के मैदान पर पंजाब और चेन्नई के बीच होगी कांटे की टक्कर, अर्शदीप की खराब फॉर्म ने बढ़ाई कप्तान अय्यर की टेंशन

    • By admin
    • April 2, 2026
    • 1 views
    चेपॉक के मैदान पर पंजाब और चेन्नई के बीच होगी कांटे की टक्कर, अर्शदीप की खराब फॉर्म ने बढ़ाई कप्तान अय्यर की टेंशन

    कोलकाता के मजबूत किले में हैदराबाद की चुनौती, स्पिनर्स और डेथ ओवर्स की गेंदबाजी की होगी असली परीक्षा

    • By admin
    • April 2, 2026
    • 2 views
    कोलकाता के मजबूत किले में हैदराबाद की चुनौती, स्पिनर्स और डेथ ओवर्स की गेंदबाजी की होगी असली परीक्षा

    शमी का शानदार डेब्यू रहा बेकार, 26 रन पर 4 विकेट खोने के बाद दिल्ली ने लखनऊ के हाथ से छीनी जीत

    • By admin
    • April 2, 2026
    • 2 views
    शमी का शानदार डेब्यू रहा बेकार, 26 रन पर 4 विकेट खोने के बाद दिल्ली ने लखनऊ के हाथ से छीनी जीत

    घर में लय पाने उतरेगी केकेआर, ईडन गार्डन्स की पिच पर बड़े स्कोर और ओस की भूमिका होगी अहम

    • By admin
    • April 2, 2026
    • 0 views
    घर में लय पाने उतरेगी केकेआर, ईडन गार्डन्स की पिच पर बड़े स्कोर और ओस की भूमिका होगी अहम