रिहाना के घर खुशियों की दस्तक, बेटी के जन्म से परिवार में जश्न का माहौल

लंदन 

 इंटरनेशनल पॉप सिंगर और ग्रैमी अवॉर्ड विनर रिहाना तीसरी बार मां बन गई हैं. सिंगर ने नन्ही राजकुमारी को जन्म दिया है. रिहाना ने इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए चाहने वालों के साथ गुड न्यूज शेयर की. फैन्स और सेलेब्स उन्हें मां बनने की बधाई दे रहे हैं. 

तीसरी बार मां बनीं रिहाना 
रिहाना की आवाज का जादू लोगों के सिर चढ़कर बोलता है. फैन्स उनकी पर्सनल लाइफ को लेकर भी एक्साइटेड रहते हैं. अब सिंगर ने इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए मां बनने की गुड न्यूज शेयर की है. वो और उनके पार्टनर रैपर A$AP Rocky बेटी के पेरेंट बन गए हैं. A$AP Rocky और रिहाना की बेबी गर्ल का नाम रॉकी आयरिश मेयर्स है, जिसका जन्म 13 सितंबर को हुआ. 

इंस्टाग्राम पर शेयर की गई तस्वीर में रिहाना अपनी बेटी को गोद में लिए दिख रही हैं. दूसरी तस्वीर में पिंक बॉक्सिंग ग्लव्स नजर आ रहे हैं. इस पोस्ट को सिर्फ दो घंटे में पांच मिलियन से ज्यादा लाइक्स मिल गए हैं. लाइक्स की ये गिनती बढ़ती ही जा रही है, जिससे पता चलता है कि रिहाना के कितने चाहने वाले हैं. 

रॉकी का नाम उनके पिता के स्टेज नेम से प्रेरित है. कपल के पहले से दो बेटे हैं – Riot and RZA. रिहाना ने अपनी प्रेग्नेंसी की खबर इस साल मेट गाला में कन्फर्म की थी. मेट गाला में वो बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए रेड कार्पेट पर पहुंची थीं. उनकी दूसरी प्रेग्नेंसी साल 2023 में सबके सामने आई थी, जब उन्होंने सुपर बाउल हाफटाइम शो में परफॉर्म किया था.

अरबपति सिंगर हैं रिहाना 
रिहाना का असली नाम रॉबिन फेंटी है. हाल ही में उनके पहले एलब्म ने 20 साल पूरे किए. 2016 के ऐंटी एल्बम के बाद से उन्होंने कोई नया स्टूडियो एल्बम रिलीज नहीं किया है. इसके बजाय उन्होंने अपने बिजनेस पर ध्यान दिया है, जिसमें फेंटी ब्यूटी कॉस्मेटिक लाइन और सैवेज एक्स फेंटी लिंजरी ब्रांड शामिल हैं. फोर्ब्स के मुताबिक, 37 साल की रिहाना की नेटवर्थ एक बिलियन डॉलर से ज्यादा है. 

दो बेटों की मां रिहाना को चाहत थी कि उनकी एक बेटी हो और देखिए सिंगर की ये इच्छा भी पूरी हुई. 

admin

Related Posts

कला के नाम पर अश्लीलता बर्दाश्त नहीं, दिल्ली हाई कोर्ट ने हिला देने वाले बोलों के कारण माफिया मुंडीर पर लगाया प्रतिबंध

दिल्ली हाई कोर्ट ने गुरुवार को सोशल मीडिया इंटरमीडियरीज और म्यूजिक प्लेटफॉर्म्स को यह आदेश दिया कि यो यो हनी सिंह और बादशाह का विवादित और अश्लील गाना 'Volume 1'…

धुरंधर 2 की 900 करोड़ के पार की धाक और प्रोजेक्ट हेल मेरी और उस्ताद भगत सिंह का जानें अब तक का कलेक्शन

इन दिनों बॉक्स ऑफिस पर बॉलीवुड, हॉलीवुड और साउथ की फिल्में लगी हैं। सबसे ज्यादा बॉलीवुड फिल्म 'धुरंधर 2' कमाई कर रही है। वीकएंड पर फिल्म ने बेहतरीन कलेक्शन किया…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

फिटनेस टेस्ट पर छिड़ा विवाद, तुषारा ने श्रीलंका बोर्ड को कोर्ट में घसीटा

  • By admin
  • April 2, 2026
  • 1 views
फिटनेस टेस्ट पर छिड़ा विवाद, तुषारा ने श्रीलंका बोर्ड को कोर्ट में घसीटा

IPL 2026 में कमबैक को तैयार चेन्नई सुपर किंग्स, डेवाल्ड ब्रेविस की वापसी और प्रशांत वीर को मिल सकता है डेब्यू का मौका

  • By admin
  • April 2, 2026
  • 1 views
IPL 2026 में कमबैक को तैयार चेन्नई सुपर किंग्स, डेवाल्ड ब्रेविस की वापसी और प्रशांत वीर को मिल सकता है डेब्यू का मौका

चेपॉक के मैदान पर पंजाब और चेन्नई के बीच होगी कांटे की टक्कर, अर्शदीप की खराब फॉर्म ने बढ़ाई कप्तान अय्यर की टेंशन

  • By admin
  • April 2, 2026
  • 1 views
चेपॉक के मैदान पर पंजाब और चेन्नई के बीच होगी कांटे की टक्कर, अर्शदीप की खराब फॉर्म ने बढ़ाई कप्तान अय्यर की टेंशन

कोलकाता के मजबूत किले में हैदराबाद की चुनौती, स्पिनर्स और डेथ ओवर्स की गेंदबाजी की होगी असली परीक्षा

  • By admin
  • April 2, 2026
  • 2 views
कोलकाता के मजबूत किले में हैदराबाद की चुनौती, स्पिनर्स और डेथ ओवर्स की गेंदबाजी की होगी असली परीक्षा

शमी का शानदार डेब्यू रहा बेकार, 26 रन पर 4 विकेट खोने के बाद दिल्ली ने लखनऊ के हाथ से छीनी जीत

  • By admin
  • April 2, 2026
  • 2 views
शमी का शानदार डेब्यू रहा बेकार, 26 रन पर 4 विकेट खोने के बाद दिल्ली ने लखनऊ के हाथ से छीनी जीत

घर में लय पाने उतरेगी केकेआर, ईडन गार्डन्स की पिच पर बड़े स्कोर और ओस की भूमिका होगी अहम

  • By admin
  • April 2, 2026
  • 0 views
घर में लय पाने उतरेगी केकेआर, ईडन गार्डन्स की पिच पर बड़े स्कोर और ओस की भूमिका होगी अहम