पीएम मोदी फिर से बांसवाड़ा में, आज का मिनट-दर-मिनट कार्यक्रम देखें

जयपुर

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज बांसवाड़ा में राजस्थान के लिए एक के बाद एक कई बड़े प्रोजेक्ट्स का ऐलान करेंगे। बीते 4 महीने में यह उनका राजस्थान का दूसरा दौरा है। इससे पहले वे 22 मई को ऑपरेशन सिंदूर के बाद बीकानेर के देशनोक में करणी माता के मंदिर पहुंचे थे।  प्रधानमंत्री की अगुवानी करने के लिए सीएम भजनलाल शर्मा अब से कुछ देर में जयपुर एयरपोर्ट से उदयपुर के लिए रवाना हो जाएंगे। पीएम मोदी आज बांसवाड़ा में 2800 मेगावाट की माही बांसवाडा परमाणु विद्युत परियोजना (42 हजार करोड़ रुपए) का शिलान्यास करेंगे। वहीं  बीकानेर जिले में 590 मेगावाट की अक्षय ऊर्जा परियोजना (8,500 करोड़ रुपए), जैसलमेर, बाड़मेर, सिरोही, नागौर व बीकानेर में 15.5 गीगावाट क्षमता की विद्युत प्रसारण लाईनें (13,183 करोड़ रुपए),  बांसवाडा, उदयपुर, डूंगरपुर, धौलपुर, सवाईमाधोपुर, बाड़मेर, दौसा, चुरू, अजमेर, भीलवाडा, सीकर जिलों में 15 पेयजल परियोजनाएं (5.884 करोड़ रुपए), भरतपुर में 2 फ्लाईओवर, बनास नदी पर पुल निर्माण तथा 119 अटल प्रगति पथों का निर्माण (878 करोड़ रुपए), बीकानेर एवं जैसलमेर जिलों में 220 केवी के 3 जीएसएस व सम्बन्धित लाईनों के कार्य (348 करोड़ रुपए) का शिलान्यास भी करेंगे।

पीएम मोदी दोपहर  12.35 बजे – उदयपुर एयरपोर्ट पहुंचेंगे। जहां राज्यपाल हरिभाऊ बागड़े, सीएम भजनलाल शर्मा, राजस्थान बीजेपी प्रभारी राधा मोहन दास अग्रवाल सहित कई बड़े नेता उनकी अगुवानी करेंगे। इसके बाद वे. 12.40 बजे उदयपुर एयरपोर्ट  से हेलीकॉप्टर के जरिए  बांसवाड़ा के माही हैलीपैड के लिए प्रस्थान करेंगे। दोपहर 01.30 बजे वे माही हेलिपैड, बांसवाड़ा पहुंचेगे।
विज्ञापन

दोपहर 1.40 बजे वे बांसवाड़ा के कार्यक्रम स्थल पर पहुंचेंगे। यहां वे करीब 1 घंटा और 50 मिनट तक रुकेंगे। इस दौरान वे राजस्थान के लिए करीब 1 लाख 8 हजार करोड़ रुपए की विभिन्न परियोनाजाओं का शिलान्यास एवं लोकार्पण करेंगे। यहां से वे दोपहर 3.40 बजे रवाना होकर माही हेलिपैड पहुंचेंगे। शाम 4 बजकर 35 मिनट पर वे उदयपुर एयरपोर्ट से दिल्ली के लिए रवाना होंगे।

  • admin

    Related Posts

    बारिश, ठंड या गर्मी? शेखावाटी के अगले 7 दिनों का मौसम पूर्वानुमान

    सीकर राजस्थान में उत्तरी हवाओं का दबाव कम होने के चलते अब शेखावाटी में सर्दी का असर कम होने लगा है। सुबह और रात के तापमान में भी धीरे-धीरे बढ़ोतरी…

    अचानक ढह गई तीन मंजिला इमारत, चीख-पुकार में बदली रात; 2 की मौत, 13 घायल, घंटों चला राहत कार्य

    कोटा राजस्थान के कोटा शहर में शनिवार देर रात एक बड़ा हादसा हो गया। तलवंडी इलाके में स्थित एक तीन मंजिला इमारत अचानक ढह गई, जिसमें कम से कम दो…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    खेल

    टीम इंडिया का दिल छू लेने वाला पल: गंभीर के घर खिलाड़ियों और सपोर्ट स्टाफ का मिलन

    • By admin
    • February 9, 2026
    • 0 views
    टीम इंडिया का दिल छू लेने वाला पल: गंभीर के घर खिलाड़ियों और सपोर्ट स्टाफ का मिलन

    T20 World Cup: हसारंगा और तीक्ष्णा की जादुई गेंदबाजी, श्रीलंका ने आयरलैंड को दी करारी हार

    • By admin
    • February 9, 2026
    • 0 views
    T20 World Cup: हसारंगा और तीक्ष्णा की जादुई गेंदबाजी, श्रीलंका ने आयरलैंड को दी करारी हार

    टी20 वर्ल्ड कप विवाद: पाकिस्तान भारत के खिलाफ मैच बहिष्कार पर कर सकता है पुनर्विचार

    • By admin
    • February 9, 2026
    • 2 views
    टी20 वर्ल्ड कप विवाद: पाकिस्तान भारत के खिलाफ मैच बहिष्कार पर कर सकता है पुनर्विचार

    चार जीतों की लय में मैनचेस्टर, कैरिक के निर्देशन में टोटेनहैम पर शानदार जीत

    • By admin
    • February 8, 2026
    • 2 views
    चार जीतों की लय में मैनचेस्टर, कैरिक के निर्देशन में टोटेनहैम पर शानदार जीत

    टीम इंडिया के खिलाफ यादगार प्रदर्शन के बाद अमेरिकी गेंदबाज ने खोला दिल—क्यों कहा ‘हमें ऐसे मैच नहीं मिलते’

    • By admin
    • February 8, 2026
    • 3 views
    टीम इंडिया के खिलाफ यादगार प्रदर्शन के बाद अमेरिकी गेंदबाज ने खोला दिल—क्यों कहा ‘हमें ऐसे मैच नहीं मिलते’

    भिवानी बुल्स को 32–30 से मात, रोहतक रॉयल्स पहली CHL ट्रॉफी के मालिक

    • By admin
    • February 8, 2026
    • 2 views
    भिवानी बुल्स को 32–30 से मात, रोहतक रॉयल्स पहली CHL ट्रॉफी के मालिक