एशिया कप फाइनल में भारत की एंट्री, अभिषेक का अर्धशतक, कुलदीप-वरुण की घातक गेंदबाज़ी

दुबई 
एशिया कप 2025 के सुपर-4 में टीम इंडिया ने बुधवार को बांग्लादेश को 41 रनों से शिकस्त दी. इस जीत के साथ ही टीम इंडिया एशिया कप के फाइनल में पहुंचने वाली पहली टीम बन गई है. बांग्लादेश ने टॉस जीतकर भारत को पहले बैटिंग का न्योता दिया था. बांग्लादेश के सामने 169 रनों का लक्ष्य था. लेकिन बांग्लादेश की टीम 127 रन ही बना सकी.

इस मैच के बाद भारत और बांग्लादेश के एक-एक मैच बचे हैं. भारत का अगला मैच श्रीलंका से है तो बांग्लादेश को गुरुवार को ही पाकिस्तान से भिड़ना है. यानी अब फाइनल में दूसरी टीम कौन होगी इसको लेकर पाकिस्तान और बांग्लादेश के मुकाबले पर सभी की नजर होगी. लेकिन भारत फाइनल में पहुंच चुका है और श्रीलंका की टीम बाहर हो गई है. 

ऐसी रही बांग्लादेश की पारी

169 रनों के जवाब में उतरी बांग्लादेश की शुरुआत अच्छी नहीं रही. दूसरे ही ओवर में जसप्रीत बुमराह ने बांग्लादेश को पहला झटका दिया, जब उन्होंने तंजीद को आउट किया. लेकिन इसके बाद सैफ और परवेज के बीच अच्छी साझेदारी हुई. लेकिन कुलदीप यादव ने अपने पहले ही ओवर में इस साझेदारी को तोड़ा और परवेज को पवेलियन भेजा. इसके बाद 10वें ओवर में अक्षर ने तौहीद को चलता किया. इसके बाद वरुण और कुलदीप का कहर देखने को मिला और बांग्लादेश के बैक-टु-बैक विकेट गिरे. बांग्लादेश की टीम 127 रनों पर ही सिमट गई. कुलदीप को 3 तो बुमराह और वरुण चक्रवर्ती को 2-2 सफलता मिली.

बांग्लादेश का विकेट पतनः 4-1 (तंजीद हसन तमीम, 1.2), 46-2 (परवेज हुसैन इमोन, 6.2), 65-3 (तौहीद हृदोय, 9.4), 74-4 (शमीम हुसैन, 10.4), 87-5 (जकर अली, 12.3), 109-6 (मोहम्मद सैफुद्दीन, 15.2), 112-7 (रिशद हुसैन, 16.1), 112-8 (तंजीम हसन साकिब, 16.2), 116-9 (सैफ हसन, 17.2), 127-10 (मुस्तफिजुर रहमान, 19.3)

ऐसे रही भारत की बल्लेबाजी

पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही. पहले ओवर में गिल-अभिषेक ने केवल 3 रन जोड़े. इसके बाद बांग्लादेशी गेंदबाजों ने शिकंजा बनाना शुरू. अभिषेक थोड़ा संभलकर बल्लेबाजी करते दिखे. लेकिन चौथे ओवर में गिल ने छक्के-चौके लगाने शुरू किए. अभिषेक भी रंग में दिखे. 5 ओवर में भारत का स्कोर 55-0 था. लेकिन 7वें ओवर में भारत को पहला झटका लगा जब गिल 29 रन बनाकर रिशाद का शिकार बने. वहीं, दूसरी छोर पर खड़े अभिषेक ने 25 गेंदों में फिफ्टी लगाई. लेकिन 9वें ओवर में भारत को दूसरा झटका लगा जब शिवम दुबे 2 रन बनाकर सस्ते में निपट गए. 12वें ओवर में भारत को तीसरा झटका लगा जब अभिषेक शर्मा 37 गेंद में 75 रन बनाकर रन आउट हो गए. इसके बाद इसी ओवर में सूर्यकुमार यादव भी अपना विकेट गंवा बैठे. फिर तिलक वर्मा भी सस्ते में निपट गए. तिलक के बल्ले से 5 रन ही आए. लेकिन हार्दिक और अक्षर के बीच अच्छी साझेदारी हुई. दोनों ने भारत का स्कोर 168 तक पहुंचाया.

भारत का विकेट पतनः 77-1 (शुभमन गिल, 6.2), 83-2 (शिवम दुबे, 8.1), 112-3 (अभिषेक शर्मा, 11.1), 114-4 (सूर्यकुमार यादव, 11.6), 129-5 (तिलक वर्मा, 14.3), 168-6 (हार्दिक पंड्या, 19.6)

अब समझें फाइनल का समीकरण

भारत ने बांग्लादेश को हराकर फाइनल में जगह बना ली है. श्रीलंका की टीम बाहर है. वहीं गुरुवार को पाकिस्तान बनाम बांग्लादेश मैच फाइनल में जाने के लिए एक तरह से सेमीफाइनल जैसा रहेगा. जो भी टीम जीतेगी वह फाइनल की दावेदार होगी और 28 सितंबर को भारत से भिड़ेगी. 

admin

Related Posts

ईशान का अर्धशतक, हैदराबाद का बड़ा स्कोर—RCB के सामने 202 रन की चुनौती

नई दिल्ली  आज से आईपीएल के 19वें संस्करण का आगाज हो गया है। पहला मुकाबला गत विजेता रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच बंगलूरू के एम चिन्नास्वामी…

IPL 2026: 200 विकेट क्लब में एंट्री के करीब भुवनेश्वर कुमार, क्या आज बनेगा इतिहास?

नई दिल्ली इंडियन प्रीमियर लीग यानी आईपीएल के 19वें संस्करण का आगाज आज 28 मार्च से हो रहा है। पहला मुकाबला डिफेंडिंग चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू और सनराइजर्स हैदराबाद के…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

ईशान का अर्धशतक, हैदराबाद का बड़ा स्कोर—RCB के सामने 202 रन की चुनौती

  • By admin
  • March 28, 2026
  • 1 views
ईशान का अर्धशतक, हैदराबाद का बड़ा स्कोर—RCB के सामने 202 रन की चुनौती

IPL 2026: 200 विकेट क्लब में एंट्री के करीब भुवनेश्वर कुमार, क्या आज बनेगा इतिहास?

  • By admin
  • March 28, 2026
  • 3 views
IPL 2026: 200 विकेट क्लब में एंट्री के करीब भुवनेश्वर कुमार, क्या आज बनेगा इतिहास?

आईपीएल 2026 बना बड़ा मौका, टीम इंडिया सिलेक्शन पर खुलकर बोले अंगकृष रघुवंशी

  • By admin
  • March 28, 2026
  • 2 views
आईपीएल 2026 बना बड़ा मौका, टीम इंडिया सिलेक्शन पर खुलकर बोले अंगकृष रघुवंशी

सीजन शुरू होने से पहले बड़ा अपडेट: MS Dhoni और Pat Cummins समेत ये खिलाड़ी नहीं खेलेंगे शुरुआती मैच

  • By admin
  • March 28, 2026
  • 2 views
सीजन शुरू होने से पहले बड़ा अपडेट: MS Dhoni और Pat Cummins समेत ये खिलाड़ी नहीं खेलेंगे शुरुआती मैच

बांगलादेश का फैसला, IPL टेलीकास्ट पर लगा बैन हटा, IND के साथ सीरीज को देखते हुए

  • By admin
  • March 28, 2026
  • 3 views
बांगलादेश का फैसला, IPL टेलीकास्ट पर लगा बैन हटा, IND के साथ सीरीज को देखते हुए

IPL में आज हाई-वोल्टेज टक्कर, बैंगलोर और हैदराबाद आमने-सामने

  • By admin
  • March 28, 2026
  • 1 views
IPL में आज हाई-वोल्टेज टक्कर, बैंगलोर और हैदराबाद आमने-सामने