सावधान दिल्ली! अगले 4 दिन भी तेज गर्मी, पहाड़ों में बारिश और पूरे देश का मौसम कैसा रहेगा

नई दिल्ली 
दिल्ली में लगातार तेज धूप निकल रही है. रविवार को भी दिल्ली में पूरे दिन तेज धूप निकली रही, जिससे लोगों की गर्मी से हालत खराब हो गई. तेज धूप की वजह से लोगों को गर्मी महसूस हो रही है. आने वाले दिनों में भी दिल्ली वालों के लिए राहत की उम्मीद नहीं है. दिल्ली में अगले 4 दिन ऐसा ही मौसम बने रहने की संभावना है. 26 सितंबर तक दिल्ली में मौसम साफ रहेगा और तेज धूप का सिलसिला जारी रहेगा.

दिल्ली के तापमान में भी बढ़ोतरी हो रही है. आज दिल्ली का अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है. आगे भी इसी तरह का तापमान बने रहने की संभावना है. हालांकि, 27 सितंबर को दिल्ली में आंशिक रूप से बादल छा सकते हैं, लेकिन भारी बारिश की संभावना नहीं है. पहाड़ी राज्यों पर भी बारिश हल्की हो गई है. हालांकि, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के कुछ इलाकों में अभी भारी बारिश होने की संभावना है.

इन राज्यों में भारी बारिश की संभावना
22 और 23 सितंबर को पश्चिमी मध्य प्रदेश, बिहार, झारखंड, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में भारी बारिश होने की संभावना है. 22 से 24 सितंबर तक पश्चिम बंगाल, छत्तीसगढ़, ओडिशा में भारी बारिश होने की संभावना है. अगले 5 दिनों के दौरान पूर्वी भारत में गरज के साथ बौछारें पड़ने और तेज रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना है. 22-24 सितंबर के दौरान असम और मेघालय में भारी बारिश होने की संभावना है. 22 से 27 सितंबर के दौरान नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में भारी बारिश होने की संभावना है. 22, 26 और 27 सितंबर को केरल और माहे में बारिश होने की संभावना है. 22, 26 और 27 सितंबर को रायलसीमा, तटीय कर्नाटक, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश और यनम में भारी बारिश होने की संभावना है. अगले 5 दिनों के दौरान इन क्षेत्रों में तेज सतही हवाएं चलने की भी संभावना है.

अगले 7 दिन कैसा रहेगा मौसम का हाल?
24 सितंबर को छोड़कर अगले 7 दिनों के दौरान मध्य महाराष्ट्र में कुछ स्थानों पर भारी बारिश होने की संभावना है. 22 और 25-27 सितंबर के दौरान कोंकण और गोवा, महाराष्ट्र और गुजरात में भारी बारिश होने की संभावना है. 25 से 27 सितंबर के दौरान उत्तरी और उससे सटे मध्य बंगाल की खाड़ी, आंध्र प्रदेश, ओडिशा, पश्चिम बंगाल में तेज रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना है, जो 60 किमी प्रति घंटे तक पहुंच सकती हैं.

अगले 24 घंटों में गुजरात, राजस्थान, हरियाणा, पंजाब, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर और उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों से दक्षिण-पश्चिम मानसून की वापसी के लिए मौसम अनुकूल हो रहा है. 25 सितंबर के आसपास पूर्व-मध्य और उत्तर बंगाल की खाड़ी में एक नया कम दबाव बन सकता है. यह सिस्टम पश्चिम-उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ते हुए 26 सितंबर तक दक्षिण ओडिशा और उत्तर आंध्र प्रदेश के तटों के पास एक अवदाब (Low Pressure) में बदल सकता है. इसके 27 सितंबर तक दक्षिणी ओडिशा और उत्तरी आंध्र प्रदेश के तटों से टकराने की संभावना है.

admin

Related Posts

दिल्ली में लग्ज़री स्टे महंगा क्यों? 5-स्टार होटलों के रूम रेट में अचानक उछाल का पूरा सच

नई दिल्ली राष्ट्रीय राजधानी में 'इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट 2026' से पहले 5 स्टार होटलों के कमरों के किराए में भारी उछाल आया है। सम्मेलन 16 से 20 फरवरी के…

नींद में बुझ गई जिंदगी: मच्छरों से परेशान कंडक्टर ने जलाई अगरबत्ती, बस में लगी आग

नई दिल्ली दिल्ली के विकासपुरी में एक प्राइवेट बस में आग लगने की वजह से 25 वर्षीय हेल्पर की मौत हो गई। पुलिस को संदेह है कि आग लगने की…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

BCCI का बड़ा फैसला: कोहली-रोहित का डिमोशन, किशन-शमी को नहीं मिली जगह

  • By admin
  • February 10, 2026
  • 1 views
BCCI का बड़ा फैसला: कोहली-रोहित का डिमोशन, किशन-शमी को नहीं मिली जगह

वर्ल्ड कप से बाहर बांग्लादेश को लाहौर का न्योता, जानिए 5 घंटे की मीटिंग का राज

  • By admin
  • February 10, 2026
  • 1 views
वर्ल्ड कप से बाहर बांग्लादेश को लाहौर का न्योता, जानिए 5 घंटे की मीटिंग का राज

पाकिस्तान ने स्वीकार किया, T20 वर्ल्ड कप में भारत से खेलेगा मुकाबला

  • By admin
  • February 10, 2026
  • 1 views
पाकिस्तान ने स्वीकार किया, T20 वर्ल्ड कप में भारत से खेलेगा मुकाबला

IND vs PAK विवाद गरमाया: PCB की ब्लैकमेलिंग चाल नाकाम, ICC ने नहीं मानी मुआवजे की मांग

  • By admin
  • February 9, 2026
  • 3 views
IND vs PAK विवाद गरमाया: PCB की ब्लैकमेलिंग चाल नाकाम, ICC ने नहीं मानी मुआवजे की मांग

BCCI ने सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट का ऐलान किया, विराट कोहली–रोहित शर्मा का डिमोशन; शुभमन गिल समेत कई खिलाड़ियों को फायदा

  • By admin
  • February 9, 2026
  • 1 views
BCCI ने सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट का ऐलान किया, विराट कोहली–रोहित शर्मा का डिमोशन; शुभमन गिल समेत कई खिलाड़ियों को फायदा

गंभीर का बड़ा बयान: SKY की कप्तानी से टीम को मिल रही है नई ऊर्जा

  • By admin
  • February 9, 2026
  • 2 views
गंभीर का बड़ा बयान: SKY की कप्तानी से टीम को मिल रही है नई ऊर्जा