बैलोन डी’ओर 2025: डेम्बेले की चमक और एताना बोन्मटी की ऐतिहासिक जीत

फ्रांस 
पेरिस सेंट-जर्मेन (PSG) के स्टार विंगर उस्मान डेम्बेले ने बैलोन डी'ओर अवॉर्ड जीतकर इतिहास रच दिया है। उस्मान डेम्बेले का यह पहला बैलोन डी'ओर अवॉर्ड है। उन्हें पेरिस में आयोजित समारोह में 2025 का बैलन डी’ऑर खिताब दिया गया। 28 साल के फ्रांसीसी फुटबॉलर ने बार्सिलोना के लामिन यमाल और अपने क्लब साथी विटिन्हा को पछाड़कर फुटबॉल के सबसे प्रतिष्ठित व्यक्तिगत पुरस्कार पर कब्जा जमाया।

उन्होंने पिछले सीजन PSG के लिए 53 मैचों में 35 गोल किए। साथ ही 14 गोल असिस्ट किए। इस शानदार प्रदर्शन के चलते वह बैलोन डी'ओर जीतने में सफल रहे। डेम्बेले के लिए यह सफलता बेहद खास है, क्योंकि पिछले कई सालों में वह चोट और निरंतरता की कमी से जूझते रहे थे। लेकिन इस सीजन उन्होंने वह स्थिरता और क्लास दिखाई जिसकी उनसे उम्मीद थी। इससे पहले उन्हें चैंपियंस लीग प्लेयर ऑफ द सीजन का अवॉर्ड भी मिल चुका है, जिसने PSG की ऐतिहासिक यूरोपीय विजय में उनके अहम योगदान को साबित किया।

महिला कैटेगिरी में बोन्मटी का जलवा
महिला कैटेगिरी में बार्सिलोना की मिडफील्डर एताना बोन्मटी ने लगातार तीसरी बार बैलोन डी'ओर जीतकर इतिहास रच दिया। 26 साल की स्पेनिश स्टार ने इस बार भी अपने शानदार खेल और निरंतरता से महिला फुटबॉल में अपनी बादशाहत कायम रखी, भले ही बार्सिलोना का यूरोपीय अभियान उम्मीद के मुताबिक न रहा हो।

जियानलुइगी डोनारुम्मा ने जीती याशिन ट्रॉफी 
थिएटर डु शातले, पेरिस में आयोजित 69वें बैलन डी’ऑर अवॉर्ड्स समारोह में PSG के गोलकीपर जियानलुइगी डोनारुम्मा को याशिन ट्रॉफी (बेस्ट गोलकीपर) से नवाजा गया। वहीं, बार्सिलोना की विकी लोपेज़ को विमेंस कोपा ट्रॉफी मिली। इंग्लैंड मैनेजर सरिना वीगमैन और चेल्सी की गोलकीपर हन्ना हैम्पटन भी महिला कैटेगिरी में पुरस्कार पाने वालों में रहीं। इसके अलावा PSG को क्लब ऑफ द सीजन घोषित किया गया। 

admin

Related Posts

IPL 2026 Playoffs Race: हैदराबाद-बेंगलुरु मैच से तय होगा टेबल का बादशाह

 हैदराबाद आईपीएल 2026 की लीग स्टेज बस खत्म होने ही वाली है और जल्द ही प्लेऑफ राउंड शुरू हो जाएगा. हालांकि प्लेऑफ की चारों टीम अभी तय नहीं हो सकी…

ISL में ईस्ट बंगाल की बादशाहत, 22 साल बाद खिताब पर जमाया कब्जा

 कोलकाता  ईस्ट बंगाल एफसी बृहस्पतिवार को यहां पहली बार इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) फुटबॉल चैंपियन बना। इसके साथ ही देश की इस शीर्ष टियर प्रतियोगिता में उसका 22 साल से…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

IPL 2026 Playoffs Race: हैदराबाद-बेंगलुरु मैच से तय होगा टेबल का बादशाह

  • By admin
  • May 22, 2026
  • 2 views
IPL 2026 Playoffs Race: हैदराबाद-बेंगलुरु मैच से तय होगा टेबल का बादशाह

ISL में ईस्ट बंगाल की बादशाहत, 22 साल बाद खिताब पर जमाया कब्जा

  • By admin
  • May 22, 2026
  • 3 views
ISL में ईस्ट बंगाल की बादशाहत, 22 साल बाद खिताब पर जमाया कब्जा

GT ने मचाया धमाल, चेन्नई सुपर किंग्स का प्लेऑफ सफर हुआ खत्म

  • By admin
  • May 22, 2026
  • 2 views
GT ने मचाया धमाल, चेन्नई सुपर किंग्स का प्लेऑफ सफर हुआ खत्म

विराट कोहली की फॉर्म बनाम SRH की धाकड़ बैटिंग लाइनअप पर नजर

  • By admin
  • May 21, 2026
  • 3 views
विराट कोहली की फॉर्म बनाम SRH की धाकड़ बैटिंग लाइनअप पर नजर

टीम इंडिया में ओपनिंग बदलाव की तैयारी, यशस्वी जायसवाल बन सकते हैं बैकअप ओपनर

  • By admin
  • May 21, 2026
  • 3 views
टीम इंडिया में ओपनिंग बदलाव की तैयारी, यशस्वी जायसवाल बन सकते हैं बैकअप ओपनर

1983 वर्ल्ड कप सेलिब्रेशन बिल पर विवाद, पूर्व क्रिकेटरों ने बताई सच्चाई

  • By admin
  • May 21, 2026
  • 2 views
1983 वर्ल्ड कप सेलिब्रेशन बिल पर विवाद, पूर्व क्रिकेटरों ने बताई सच्चाई