लव अफेयर से नाराज़गी में हत्या: मुस्लिम प्रेमी को बुलाकर मारा, दो आरोपी भाई पकड़े गए

लखनऊ 
लखनऊ में सआदतगंज इलाके के लकड़मंडी में सोमवार देर रात हुई सनसनीखेज वारदात में 26 वर्षीय अली अब्बास को प्रेमिका के परिवारीजनों ने घर बुलाकर हत्या कर दी। अली अब्बास का क्षेत्र में रहने वाली युवती से प्रेम प्रसंग था। दोनों शादी करना चाह रहे थे। चूंकि प्रेमी मुस्लिम था इस लिए लड़की के परिवारीजन विरोध कर रहे थे। पुलिस ने युवती के दो भाइयों को हिरासत में में लिया है। उनसे पूछताछ रही है।

पुलिस उपायुक्त पश्चिम विश्वजीत श्रीवास्तव के मुताबिक अलीअब्बास लकड़मंडी में रहता था। वह प्राइवेट नौकरी करता था। मोहल्ले में रहने वाली एक हिंदू युवती से उसके प्रेम प्रसंग थे। दोनों शादी की जिद कर रहे थे। युवती के घरवाले इसके लिए तैयार नहीं थे। सोमवार रात सोची समझी साजिश के तहत घरवालों ने युवती से फोन कराकर अली अब्बास को मिलने के लिए बुलाया। युवती ने फोन कर कहा कि घरावालों को शादी की बात करनी है आ जाओ।

अली अब्बास युवती के घर हातानूर बेग पहुंचा। वहां युवती के पिता हिमालय प्रजापति ने बेटे सोनू और सौरभ के साथ अली अब्बास क लाठी डंडों से जमकर पीटा। सिर पर ताबड़तोड़ प्रहार किए। अली अब्बास खून से लथपथ हो गया तो घर के बाहर गलियारे में फेंककर चले गए।

घायल अली अब्बास को उसके परिवारीजन ट्रामा सेंटर लेकर पहुंचे,जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। डीसीपी ने बताया कि अली अब्बास के पिता आरिफ जमीर की तहरीर पर आरोपित हिमालय प्रजापति, सौरभ प्रजापति और सोनू के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उन्हें हिरासत में ले लिया गया है। पूछताछ की जा रही है।

 

admin

Related Posts

युवाओं को रोजगार, महिलाएं आत्मनिर्भर, समावेशी विकास से जिले ने लगाई तरक्की की छलांग

अब दुर्दिन की कहानियां नहीं, विकास की इबारत लिख रहा शाहजहांपुर योगी सरकार ने दिया विश्वविद्यालय और मेडिकल कॉलेज का उपहार, जरी-जरदोजी को मिली अंतरर्राष्ट्रीय पहचान युवाओं को रोजगार, महिलाएं…

लखनऊ, वाराणसी, गोरखपुर, झांसी व आजमगढ़ में होगी डॉप्लर वेदर राडार की स्थापनाः सीएम योगी

अन्नदाता किसानों के साथ खड़ी रहेगी डबल इंजन सरकार: मुख्यमंत्री सीएम योगी आदित्यनाथ ने प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत 2.51 लाख किसानों को 285 करोड़ रुपये की क्षतिपूर्ति राशि…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

जेमिमा रोड्रिग्स ने बनाया नया रिकॉर्ड, इतिहास में दर्ज हुआ नाम

  • By admin
  • February 21, 2026
  • 0 views
जेमिमा रोड्रिग्स ने बनाया नया रिकॉर्ड, इतिहास में दर्ज हुआ नाम

177 रन चेज में ऑस्ट्रेलिया पर भारत का शिकंजा, 3 विकेट जल्दी गिरे

  • By admin
  • February 21, 2026
  • 1 views
177 रन चेज में ऑस्ट्रेलिया पर भारत का शिकंजा, 3 विकेट जल्दी गिरे

सुपर-8 का रोमांच शुरू: 9 दिन में 12 मैचों का शेड्यूल, क्या आपके पसंदीदा टीम की होगी जीत?

  • By admin
  • February 21, 2026
  • 1 views
सुपर-8 का रोमांच शुरू: 9 दिन में 12 मैचों का शेड्यूल, क्या आपके पसंदीदा टीम की होगी जीत?

होबार्ट लेग में भारतीय हॉकी टीम की रणनीति तय, हार्दिक सिंह बोले- हम सकारात्मक और आक्रामक हैं

  • By admin
  • February 21, 2026
  • 3 views
होबार्ट लेग में भारतीय हॉकी टीम की रणनीति तय, हार्दिक सिंह बोले- हम सकारात्मक और आक्रामक हैं

भारत-पाक की टक्कर ने मचाया धमाल: लाइव दर्शकों के मामले में रचा नया कीर्तिमान

  • By admin
  • February 20, 2026
  • 1 views
भारत-पाक की टक्कर ने मचाया धमाल: लाइव दर्शकों के मामले में रचा नया कीर्तिमान

ब्रिटिश स्टार Keely Hodgkinson ने 800 मीटर इंडोर में रचा नया कीर्तिमान

  • By admin
  • February 20, 2026
  • 4 views
ब्रिटिश स्टार Keely Hodgkinson ने 800 मीटर इंडोर में रचा नया कीर्तिमान