मौलवी के गुस्से का शिकार हुआ युवक, सामान्य अभिवादन ने दी भयानक प्रतिक्रिया

अलीगढ़
यूपी के अलीगढ़ राम राम बोलने को लेकर विवाद हो गया। इस घटना में दो लोग बुरी तरह से घायल हो गए। दरअसल गांव जिरोली डोर के समीप राह चलते एक मौलवी से बच्चों ने राम राम कर दी। ये सुनकर मौलवी भड़क गया और वह बच्चों को गाली देने लगा। जिसका बच्चों के परिजनों ने विरोध किया। इसके बाद भी मौलवी के तेवर कम नहीं हुए। इस पर विवाद बढ़ता चला गया। देखते ही देखते एक युवक ने ईंट उठाकर मौलवी के सिर में मार दी। जिससे वह बुरी तरह से लहूलुहान हो गया। मौलवी ने भी युवक को घायल कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौलवी को उपचार के लिए सीएचसी में भर्ती कराया है। मामले में पुलिस को कोई तहरीर नहीं मिली है। घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

बिहार के भागलपुर निवासी मुस्तकीम पुत्र दिलाबर लोधा के गांव भगवानपुर में बनी मस्जिद में मौलवी हैं। शनिवार की शाम को करीब चार बजे वह जिरोली डोर में बच्चों को पढ़ाने के लिए जा रहे थे, तभी गांव बुलाकगढ़ी के समीप कुछ बच्चों ने उनसे राम राम किया। आरोप है कि बच्चों के राम राम करने पर मौलवी भड़क गया। मौलवी ने जवाब में बच्चों को गाली देने शुरू कर दी। 

बच्चों के परिजन ने गाली गलौच का विरोध किया। इस पर विवाद बढ़ गया। आसपास के लोगों की भीड़ गई। मामला पता चला तो एक युवक ने मौलवी के सिर में ईंट से प्रहार कर दिया। ईंट लगते ही मौलवी का सिर फट गया और बुरी तरह से वह लहूलुहान हो गया। इसके बाद मौलवी ने भी युवक से ईंट छीनकर मार दी। विवाद में दोनों घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों को उपचार के लिए सीएचसी नहरा में भर्ती कराया है। जहां दोनों का उपचार चल रहा है।

 

admin

Related Posts

नेपाल कनेक्शन वाला फर्जी नोट रैकेट पकड़ा, कई जिलों में फैला था नेटवर्क

 बस्ती यूपी के बस्ती जिले में पुलिस ने फर्जी नोट चलाने वाले एक बड़े गिरोह का पर्दाफाश करते हुए 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है. संयुक्त अभियान में थाना वाल्टरगंज…

वाराणसी पुलिस लाइन में ट्रेनिंग पूरी, 491 महिला आरक्षियों को जल्द मिलेगा कानून-व्यवस्था संभालने का जिम्मा

वाराणसी शिव की नगरी काशी की पुलिस लाइन में 491 महिला आरक्षी प्रशिक्षण ले रही हैं। योगी सरकार की पारदर्शी भर्ती प्रक्रिया से चयनित इन बहादुर बेटियों के कंधों पर…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

मुल्लांपुर में रन बरसे: पंजाब किंग्स ने तोड़ा अपना ही रिकॉर्ड, 220 रन का सफल पीछा

  • By admin
  • April 12, 2026
  • 0 views
मुल्लांपुर में रन बरसे: पंजाब किंग्स ने तोड़ा अपना ही रिकॉर्ड, 220 रन का सफल पीछा

लगातार जीत की तलाश में LSG, वापसी की राह पर GTआज होगा रोमांचक मुकाबला

  • By admin
  • April 12, 2026
  • 2 views
लगातार जीत की तलाश में LSG, वापसी की राह पर GTआज होगा रोमांचक मुकाबला

मुंबई की लड़खड़ाती शुरुआत, RCB के खिलाफ जीत से पटरी पर लौटने का मौका

  • By admin
  • April 12, 2026
  • 1 views
मुंबई की लड़खड़ाती शुरुआत, RCB के खिलाफ जीत से पटरी पर लौटने का मौका

पहली जीत के बीच CSK को नुकसान, रुतुराज गायकवाड़ पर लगा जुर्माना

  • By admin
  • April 12, 2026
  • 2 views
पहली जीत के बीच CSK को नुकसान, रुतुराज गायकवाड़ पर लगा जुर्माना

CSK vs DC: संजू का तूफानी शतक, 5 साल का इंतजार खत्म; चेन्नई ने दिल्ली को दिया 213 रनों का लक्ष्य

  • By admin
  • April 11, 2026
  • 2 views
CSK vs DC: संजू का तूफानी शतक, 5 साल का इंतजार खत्म; चेन्नई ने दिल्ली को दिया 213 रनों का लक्ष्य

IPL चेयरमैन का वैभव सूर्यवंशी को लेकर बयान, बोले- ‘अब टीम इंडिया में उसे मौका दो’

  • By admin
  • April 11, 2026
  • 3 views
IPL चेयरमैन का वैभव सूर्यवंशी को लेकर बयान, बोले- ‘अब टीम इंडिया में उसे मौका दो’