ट्रैफिक जाम को कहें अलविदा! दिल्ली में लागू होने वाला ये मास्टरप्लान बदल देगा सफर का अनुभव

नई दिल्ली 
दिल्ली को ट्रैफिक जाम से राहत दिलाने और रिंग रोड को बेहतर बनाए रखने के लिए सरकार ने बड़ा कदम उठाया है. लोक निर्माण विभाग (PWD) ने रिंग रोड के रखरखाव और मरम्मत को और अधिक प्रभावी बनाने के लिए इसे आठ हिस्सों में बांटने का फैसला किया है. प्रत्येक हिस्से की जिम्मेदारी चीफ इंजीनियर स्तर के अधिकारी को सौंपी गई है.

दिल्ली को भीड़भाड़ से मुक्त बनाने के लिए बनाए गए रिंग रोड को बेहतर रखरखाव और मरम्मत के लिए आठ हिस्सों में बांटकर किया गया है.प्रत्येक हिस्सों की निगरानी के लिए एक चीफ इंजीनियर स्तर के अधिकारी नियुक्त किया जाएगें.

48 किलोमीटर लंबी रिंग रोड पर 14 से अधिक बड़े जंक्शन हैं, जहां अक्सर जाम की स्थिति बनती है. सड़कों की खराब स्थिति, नालियों की गंदगी और हरित क्षेत्र की उपेक्षा को लेकर लगातार शिकायतें मिल रही थीं. इसी को ध्यान में रखते हुए लोक निर्माण मंत्री प्रवेश वर्मा ने हाल ही में अधिकारियों के साथ रिंग रोड का दौरा कर स्थिति का जायजा लिया और कई निर्देश दिए.

अब लोक निर्माण विभाग के विशेष सचिव ने एक आदेश जारी कर कहा है कि रिंग रोड के प्रत्येक खंड की नियमित निगरानी की जाएगी. इस व्यवस्था का मुख्य उद्देश्य अधिकारियों की टालमटोल प्रवृत्ति पर रोक लगाना और उनकी जवाबदेही तय करना है.

दिल्ली रिंग रोड सुधार योजना के तहत जिन इलाकों को आठ हिस्सों में बांटा गया है, उनमें शामिल हैं पहला प्रगति मैदान से कश्मीरी गेट ब्रिज तक है. दूसरा सिविल लाइंस से मुकरबा चौक तक है. तीसरा शालीमार बाग ब्रिज से ब्रिटानिया चौक तक है. चौथा पंजाबी बाग से मानसरोवर गार्डन तक है.

पांचवां मायापुरी फ्लाईओवर से दिल्ली कैंट तक है. छठा धौला कुआं से वर्ल्ड ट्रेड सेंटर तक है. सातवां सरोजिनी नगर से लाजपत नगर पुल तक है. आठवां श्रीनिवासपुरी से मिलेनियम पार्क तक है.

इस फैसले से रिंग रोड के रखरखाव की जिम्मेदारी स्पष्ट होगी और समय पर मरम्मत और सफाई सुनिश्चित होगी. सरकार का दावा है कि इससे दिल्लीवासियों को बेहतर और सुरक्षित सड़क पहुंच मिलेगी.

admin

Related Posts

दिल्ली सरकार की मंजूरी, मौलाना आजाद मेडिकल कॉलेज में छात्र-छात्राओं के लिए नई सुविधा

नई दिल्ली राजधानी दिल्ली में मेडिकल शिक्षा के बुनियादी ढांचे को मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है। मौलाना आजाद मेडिकल कॉलेज (MAMC) में दो नए हॉस्टल…

फर्जी दस्तावेजों से खाता खोलकर ठगी की रकम ट्रांसफर कराने वाला बैंककर्मी पकड़ा गया

नई दिल्ली दिल्ली में साइबर ठगी रैकेट से जुड़े मामले में एक निजी बैंक कर्मचारी की गिरफ्तारी ने जांच एजेंसियों को बड़ा सुराग दिया है. दिल्ली पुलिस के अनुसार, 35…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

यशस्वी और वैभव की जोड़ी का धमाका, सनराइजर्स हैदराबाद के सामने कड़ी चुनौती

  • By admin
  • April 13, 2026
  • 1 views
यशस्वी और वैभव की जोड़ी का धमाका, सनराइजर्स हैदराबाद के सामने कड़ी चुनौती

राजस्थान की जीत की लय बरकरार या SRH की वापसी? आज का हाई-वोल्टेज मैच

  • By admin
  • April 13, 2026
  • 1 views
राजस्थान की जीत की लय बरकरार या SRH की वापसी? आज का हाई-वोल्टेज मैच

वानखेड़े स्टेडियम, मुंबई में हाईस्कोरिंग मुकाबला, लेकिन चर्चा में रहा पंड्या भाइयों का बदला रवैया

  • By admin
  • April 13, 2026
  • 2 views
वानखेड़े स्टेडियम, मुंबई में हाईस्कोरिंग मुकाबला, लेकिन चर्चा में रहा पंड्या भाइयों का बदला रवैया

आरसीबी की 18 रन की जीत, रजत की तूफानी फिफ्टी ने बदली खेल की धारा

  • By admin
  • April 13, 2026
  • 2 views
आरसीबी की 18 रन की जीत, रजत की तूफानी फिफ्टी ने बदली खेल की धारा

RCB का तूफान! MI के सामने 241 रन का टारगेट, क्या रोहित-हार्दिक दिखाएंगे दम?

  • By admin
  • April 12, 2026
  • 3 views
RCB का तूफान! MI के सामने 241 रन का टारगेट, क्या रोहित-हार्दिक दिखाएंगे दम?

घर में घुसकर लखनऊ पर भारी पड़ा गुजरात टाइटन्स, 7 विकेट से दर्ज की दमदार जीत

  • By admin
  • April 12, 2026
  • 3 views
घर में घुसकर लखनऊ पर भारी पड़ा गुजरात टाइटन्स, 7 विकेट से दर्ज की दमदार जीत