संसदीय कार्य मंत्री ने धवा के बड़ला नगर के ग्रामीण सेवा शिविर का किया अवलोकन

प्रदेश सरकार हर वर्ग के उत्थान एवं कल्याण के लिए कटिबद्ध: पटेल
 
जयपुर

संसदीय कार्य विधि एवं विधिक कार्य मंत्री श्री जोगाराम पटेल ने गुरुवार को जोधपुर जिला स्थित पंचायत समिति धवा की ग्राम पंचायत बड़ला नगर के कुमारिया नाडा विद्यालय परिसर में आयोजित ग्रामीण सेवा शिविर का अवलोकन किया।

श्री पटेल ने कहा मुख्यमंत्री श्री भजन लाल शर्मा के कुशल नेतृत्व में प्रदेश सरकार हर वर्ग के उत्थान एवं कल्याण के लिए कटिबद्ध होकर कार्य कर रही है। उन्होंने कहा ग्रामीण एवं शहरी सेवा शिविरों के माध्यम से आमजन के वर्षों से लम्बित कार्य हाथों-हाथ किए जा रहे है। शिविरों में गरीब कल्याण और सर्वस्पर्शी विकास की योजनाएं अंतिम व्यक्ति तक पहुंच रही है।

श्री पटेल ने कहा शिविरों में आपसी सहमति से विभाजन, नामांतकरण और रास्ते खोलने जैसे कार्य भी आसानी से हो रहे है। उन्होंने कहा किसान गिरदावरी ऐप द्वारा गिरदावरी की जा रही है । उन्होंने कहा इन शिविरों में क्षतिग्रस्त स्कूलों, आंगनबाड़ी केंद्रों, छात्रावासों और सड़कों के सुधार के कार्य भी किए जा रहे है।  

संसदीय कार्य मंत्री ने कहा कि एनएफएसए के लंबित प्रकरणों का निस्तारण और आधार सीडिंग की जा रही है।उन्होंने कहा शिविर में पशुओं की जांच, इलाज एवं टीकाकरण और विधायक, सांसद स्थानीय क्षेत्र कार्यक्रम और क्षेत्रीय विकास कार्यक्रम द्वारा स्कूलों के मरम्मत कार्य स्वीकृत किए जा रहे है।

दिव्यांग पूनमपुरी को सौंपा पेंशन का पीपीओ
शिविर में संसदीय कार्य मंत्री ने पांच लाभार्थियों को मंगला पशु बीमा योजना की पॉलिसी, चार लाभार्थियों को आयुष्मान कार्ड का वितरण किया। सामाजिक सुरक्षा बीमा योजना के तहत दिव्यांग पूनमपुरी को पेंशन का पीपीओ वितरित किया गया।

शुद्धि के 8 एवं सहमति विभाजन 2 प्रकरणों पर हाथों-हाथ हुई कार्यवाही
झंवर तहसीलदार श्री देवाराम ने बताया कि शिविर में राजस्व विभाग द्वारा 15 नामांतरण के प्रकरणों,शुद्धि के 8 प्रकरणों एवं 2 सहमति विभाजन के प्रकरणों पर आवश्यक कार्यवाही कर काश्तकारों को राहत प्रदान की गई। साथ ही 7 मूल निवास प्रमाण पत्र और 6 जाति प्रमाण पत्र जारी किए गए।

शिविर में सरपंच श्रीमती शांति देवी, जिला परिषद सदस्य श्री राजेन्द्र प्रसाद मेघवाल, संयुक्त निदेशक (चिकित्सा एवं स्वास्थ्य) डॉ नरेंद्र सक्सेना, विकास अधिकारी श्री ओमप्रकाश चौधरी, बीसीएमओ डॉ मोहनदान, श्री किशनसिंह, श्री बालूराम, श्री महेंद्र सिंह बेरू सहित जनप्रतिनिधिगण एवं ग्रामवासी उपस्थित रहे।

  • admin

    Related Posts

    सरकारी कर्मचारियों के लिए खुशखबरी, 8वें वेतन आयोग का रास्ता साफ

    जयपुर राजस्थान सरकार ने बजट 2026 में सरकारी कर्मचारियों और ग्रामदानी किसानों के लिए कई महत्वपूर्ण घोषणाएं की हैं। वित्त मंत्री दिया कुमारी ने बताया कि आठवें वेतन आयोग के…

    राजस्थान का बजट 2026-27: युवाओं के लिए लोन, सौर ऊर्जा विकास और जल सुविधा योजनाओं पर जोर

    जयपुर  राजस्थान की उप-मुख्यमंत्री और वित्त मंत्री दीया कुमारी ने राज्य के 2026-27 के बजट में गांव और शहर की आबादी को नल का पानी देने के लिए 6,800 करोड़…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    खेल

    वर्ल्ड कप 2026 में श्रीलंका का रौद्र रूप, टूर्नामेंट का सबसे ऊँचा स्कोर

    • By admin
    • February 12, 2026
    • 0 views
    वर्ल्ड कप 2026 में श्रीलंका का रौद्र रूप, टूर्नामेंट का सबसे ऊँचा स्कोर

    IND vs NAM मुकाबले में टीम इंडिया की नई रणनीति, कई खिलाड़ियों पर गिरी गाज

    • By admin
    • February 12, 2026
    • 3 views
    IND vs NAM मुकाबले में टीम इंडिया की नई रणनीति, कई खिलाड़ियों पर गिरी गाज

    सांसें थाम देने वाला मुकाबला: डबल सुपर ओवर में साउथ अफ्रीका ने अफगानिस्तान को हराया

    • By admin
    • February 11, 2026
    • 2 views
    सांसें थाम देने वाला मुकाबला: डबल सुपर ओवर में साउथ अफ्रीका ने अफगानिस्तान को हराया

    सूर्या की बढ़ी मुश्किलें! पाकिस्तान के खिलाफ मैच में नहीं खेल पाएंगे अभिषेक ? जानिए कौन ले सकता है उनकी जगह

    • By admin
    • February 11, 2026
    • 0 views
    सूर्या की बढ़ी मुश्किलें! पाकिस्तान के खिलाफ मैच में नहीं खेल पाएंगे अभिषेक ? जानिए कौन ले सकता है उनकी जगह

    सजा की जगह इनाम! ICC ने बांग्लादेश मामले में लिया विवादित निर्णय

    • By admin
    • February 10, 2026
    • 3 views
    सजा की जगह इनाम! ICC ने बांग्लादेश मामले में लिया विवादित निर्णय

    BCCI ने T20 World Cup की शुरुआत में टीम मैनेजमेंट की मांग खारिज की, खिलाड़ियों को दिया झटका

    • By admin
    • February 10, 2026
    • 1 views
    BCCI ने T20 World Cup की शुरुआत में टीम मैनेजमेंट की मांग खारिज की, खिलाड़ियों को दिया झटका