शेयर मार्केट की तेजी जारी, सेंसेक्स ने नई ऊंचाई छुई

मुंबई 
अमेरिकी फेड रिजर्व की ओर से ब्याज दरों में की गई कटौती से भारतीय शेयर बाजार गदगद है। यही वजह है कि सप्ताह के चौथे दिन गुरुवार को सेंसेक्स और निफ्टी एक बार फिर छलांग लगाते नजर आए। हालांकि, शुरुआती कारोबार में ये दोनों इंडेक्स उतार-चढ़ाव के दौर से गुजरे। कारोबार के अंत में बीएसई सेंसेक्स 320.25 अंक उछलकर 83,013.96 और एनएसई निफ्टी 93.35 अंक की बढ़त के साथ 25,423.60 अंक पर बंद हुआ।

शेयर मार्केट में तेजी जारी है। सेंसेक्स 320 अंक ऊपर 83013 के लेवल पर है। जबकि, निफ्टी 92 अंकों की बढ़त के साथ 25422 पर ट्रेड कर रहा है। शेयर मार्केट में इस तेजी के बीच मिड कैप और स्मॉल कैप स्टॉक्स में भी तेजी है। आईटी शेयर भी चमक रहे हैं और फार्मा भी। निफ्टी ऑयल एंड गैस इंडेक्स को छोड़ सभी सेक्टोरल इंडेक्स हरे निशान पर हैं। शेयर मार्केट में तेजी जारी है। सेंसेक्स 313 अंक ऊपर 83007 के लेवल पर है। जबकि, निफ्टी 86 अंकों की बढ़त के साथ 25416 पर। एनएसई पर 2846 स्टॉक्स ट्रेड कर रहे हैं। इनमें 1747 में बढ़त और 993 में गिरावट है। 55 स्टॉक्स में अपर सर्किट लगा है जबकि, 51 शेयर 52 हफ्ते के हाई पर हैं।

शेयर मार्केट में तेजी के बीच आईटी शेयर चमक रहे हैं। निफ्टी टॉप गेनर्स की लिस्ट में इन्फोसिस, विप्रो, एचसीएल टेक और टेक महिंद्रा हैं, जिनमें 1.03 से 2.01 फीसद तक की तेजी है। टॉप-5 लूजर्स की बात करें तो बजाज फाइनेंस, हिन्डाल्को, अपोलो हॉस्पिटल, टाटा स्टील और एक्सिस बैंक जैसे स्टॉक्स हैं।

पिछले एक महीने में निफ्टी 50 ने 2.15 पर्सेंट की छलांग लगाई है। जबकि, एक हफ्ते में यह 1.61 पर्सेंट उछला है। अगर पिछले 3 महीने की बात करें तो निफ्टी ने 2.40 पर्सेंट और छह महीने में 11.27% का रिटर्न दिया है। इस साल अब तक निफ्टी में 7 पर्सेंट का उछाल आ चुका है।

शेयर मार्केट में तेजी जारी है। बीएसई का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स आज जहां 83000 के पार खुलने में कामयाब रहा वहीं, एनएसई का निफ्टी तेजी के शतक के साथ गुरुवार के कारोबार की शुरुआत की। सेंसेक्स आज 415 अंकों की बंपर उछाल के साथ 83108 और निफ्टी 110 अंक ऊपर 25441 पर खुला।

अमेरिकी फेडरल रिजर्व द्वारा ब्याज दरों में 25 आधार अंकों की कटौती का फैसला किए जाने के बाद गुरुवार को शेयर मार्केट के बेंचमार्क इंडेक्स सेंसेक्स और निफ्टी 50 के तेजी से खुलने की उम्मीद है। इससे एशियाई बाजारों में मिलाजुला रुख रहा, जबकि अमेरिकी शेयर बाजार मिश्रित रहा।

इससे पहले बुधवार को भारत और अमेरिका के बीच व्यापार वार्ता शुरू होने के बीच धारणा में सुधार के साथ बुधवार को भारतीय शेयर बाजार अच्छी बढ़त के साथ बंद हुआ। सेंसेक्स ने 313.02 अंक चढ़कर 82,693.71 पर बंद हुआ। जबकि, निफ्टी 50 ने 91.15 अंकों की बढ़त हासिल की और 25,330.25 पर बंद हुआ।
सेंसेक्स-निफ्टी के लिए क्या हैं आज के ग्लोबल संकेत

एशियाई बाजार
गुरुवार को एशियाई बाजारों में मिलाजुला रुख रहा। जापान का निक्केई 225 0.26 प्रतिशत बढ़ा, जबकि दक्षिण कोरिया का कोस्पी 0.43 प्रतिशत बढ़ा। हांगकांग के हैंग सेंग इंडेक्स फ्यूचर्स ने कम खुलने का संकेत दिया।

गिफ्ट निफ्टी टुडे
गिफ्ट निफ्टी 25,497 के आसपास कारोबार कर रहा था। यह निफ्टी फ्यूचर्स के पिछले बंद भाव से करीब 74 अंकों का प्रीमियम था, जो भारतीय शेयर मार्केट के बेंचमार्क इंडेक्स के लिए सकारात्मक शुरुआत का संकेत देता है।

admin

Related Posts

FII बिकवाली और ग्लोबल तनाव से दबाव में भारतीय शेयर बाजार

नई दिल्ली  भारतीय शेयर बाजार (Stock Market Outlook) के लिए अगला हफ्ता काफी अहम रहने वाला है। ईरान-अमेरिका तनाव, कच्चे तेल की कीमत, एफआईआई की चाल और घरेलू आर्थिक आंकड़े…

सरकारी कंपनी पावर ग्रिड का शानदार प्रदर्शन, जानें पूरी रिपोर्ट

नई दिल्ली  सरकारी कंपनी पावर ग्रिड कारपोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड ने तिमाही नतीजों का ऐलान कर दिया है। कंपनी ने दी जानकारी में कहा है कि सालाना आधार पर नेट…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

हवाई ईंधन खपत को लेकर IPL पर उठे पर्यावरण और खर्च के सवाल

  • By admin
  • May 17, 2026
  • 1 views
हवाई ईंधन खपत को लेकर IPL पर उठे पर्यावरण और खर्च के सवाल

CSK vs SRH प्रीव्यू: हेड-टू-हेड रिकॉर्ड और पिच रिपोर्ट से समझिए मैच का पूरा हाल

  • By admin
  • May 17, 2026
  • 2 views
CSK vs SRH प्रीव्यू: हेड-टू-हेड रिकॉर्ड और पिच रिपोर्ट से समझिए मैच का पूरा हाल

पंजाब किंग्स के खिलाफ RCB की पारी से शुरुआत, टॉस PBKS के नाम

  • By admin
  • May 17, 2026
  • 3 views
पंजाब किंग्स के खिलाफ RCB की पारी से शुरुआत, टॉस PBKS के नाम

DC vs RR अरुण जेटली स्टेडियम में आज होगा रन बरसात का मुकाबला

  • By admin
  • May 17, 2026
  • 3 views
DC vs RR अरुण जेटली स्टेडियम में आज होगा रन बरसात का मुकाबला

PBKS vs RCB Pitch Report: धर्मशाला में किसका चलेगा जादू? प्लेऑफ की जंग आज

  • By admin
  • May 17, 2026
  • 3 views
PBKS vs RCB Pitch Report: धर्मशाला में किसका चलेगा जादू? प्लेऑफ की जंग आज

शुभमन गिल और जोस बटलर की फिफ्टी गई बेकार, KKR की बड़ी जीत से प्लेऑफ रेस रोमांचक

  • By admin
  • May 17, 2026
  • 3 views
शुभमन गिल और जोस बटलर की फिफ्टी गई बेकार, KKR की बड़ी जीत से प्लेऑफ रेस रोमांचक