बारिश से उत्तर भारत तरबतर – दिल्ली, यूपी और बंगाल में अलर्ट, जानें पहाड़ों का हाल

नई दिल्ली 
दिल्ली-एनसीआर में 10 दिनों बाद बारिश देखने मिली बरसात के कारण मौसम सुहावना हो गया. बारिश से लोगों को चिलचिलाती धूप और गर्मी से राहत मिली. दिल्ली-एनसीआर में बारिश के बाद तापमान में हल्की गिरावट आई है. मौसम विभाग ने भी नया पूर्वानुमान जारी किया है. मौसम विभाग के अनुसार, आज भी दिल्ली में सामान्यतः बादल छाए रहेंगे तथा हल्की बारिश हो सकती है. दिल्ली में आज की तरह कल भी मौसम का मिजाज रहने वाला है. कल भी दिल्ली में सामान्यतः बादल छाए रहेंगे और हल्की बारिश हो सकती है. आज राजधानी में अधिकतम 35 और न्यूनतम 25 डिग्री सेल्सियस तापमान रहने वाला है. कल अधिकतम तापमान 34 तो न्यूनतम 24 डिग्री सेल्सियस तापमान रह सकता है. 20 तारीख को आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे. उसके बाद 23 तारीख तक मौसम साफ रहने वाला है.

यूपी में मौसम का क्या है हाल?
आज उत्तर प्रदेश में पश्चिमी और पूर्वी भागों के कई स्थानों पर मौसम विभाग ने बारिश की संभावना जताई है. इस दौरान पूर्वी यूपी में कहीं-कहीं भारी बारिश देखने को मिल सकती है. दोनों हिस्सों में कहीं-कहीं पर बादल गरजने व बिजली चमकने की संभावना है. वहीं मौसम विभाग की माने तो प्रदेश में 19 से 23 सितंबर तक भारी बारिश होने की कोई संभावना नहीं है. बिहार के कई जिलों में आज भारी बारिश की चेतावनी मौसम विभाग की ओर से जारी की गई है. मौसम विभाग के अनुसार, आज बक्सर, रोहतास, औरंगाबाद, कैमूर, भोजपुर, मधुबनी और दरभंगा में भारी बारिश हो सकती है. इतना ही नहीं कई जिलों में कई जिलों में आकाशीय बिजली और वज्रपात होने की संभावना भी मौसम विभाग की ओर से जताई गई है.

इन राज्यों में भी बारिश
झारखंचड के लिए आज लगभग सभी जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है. पश्चिम बंगाल में भी तेज बारिश का पूर्वानुमान मौसम विभाग की ओर से जताया गया है. गुजरात, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश और राजस्थान में भी बारिश देखने को मिल सकती है. राजस्थान के लिए राहत की खबर है. राजस्थान में बारिश की कम संभावना मौसम विभाग ने जताई है.

पहाड़ों का क्या है हाल?
उत्तराखंड में आ एक बार फिर बारिश कहर देखने को मिल सकता है. मौसम विभाग की ओर से पिथौरागढ़, बागेश्वर, चमोली, चंपावत, नैनीताल के लिए अलर्ट जारी किया गया है. वहीं हिमाचल प्रदेश में आज बारिश की संभावना कम है.

admin

Related Posts

100 साल पुरानी मस्जिद का भविष्य अंजान, कृषि भवन के नए टेंडर से वक्फ बोर्ड परेशान

नई दिल्ली सेंट्रल विस्टा पुनर्विकास परियोजना के अंतर्गत नई दिल्ली के कृषि भवन परिसर में स्थित 100 साल से अधिक पुरानी 'कदीमी मस्जिद' के अस्तित्व पर संकट के बादल मंडराने…

सुरक्षा परिषद में खुलासा: लाल किले धमाके के पीछे जैश और पाकिस्तान का हाथ

नई दिल्ली अंतरराष्ट्रीय मंच संयुक्त राष्ट्र में पाकिस्तान एक बार फिर बेनकाब हुआ है. यूएन की सुरक्षा परिषद की नवीनतम रिपोर्ट में बीते साल 10 नवंबर को दिल्ली के लाल…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

लंकाई शेरों की दहाड़! ओमान को 105 रन से हराकर रचा T20 वर्ल्ड कप इतिहास

  • By admin
  • February 12, 2026
  • 0 views
लंकाई शेरों की दहाड़! ओमान को 105 रन से हराकर रचा T20 वर्ल्ड कप इतिहास

वर्ल्ड कप 2026 में श्रीलंका का रौद्र रूप, टूर्नामेंट का सबसे ऊँचा स्कोर

  • By admin
  • February 12, 2026
  • 1 views
वर्ल्ड कप 2026 में श्रीलंका का रौद्र रूप, टूर्नामेंट का सबसे ऊँचा स्कोर

IND vs NAM मुकाबले में टीम इंडिया की नई रणनीति, कई खिलाड़ियों पर गिरी गाज

  • By admin
  • February 12, 2026
  • 3 views
IND vs NAM मुकाबले में टीम इंडिया की नई रणनीति, कई खिलाड़ियों पर गिरी गाज

सांसें थाम देने वाला मुकाबला: डबल सुपर ओवर में साउथ अफ्रीका ने अफगानिस्तान को हराया

  • By admin
  • February 11, 2026
  • 2 views
सांसें थाम देने वाला मुकाबला: डबल सुपर ओवर में साउथ अफ्रीका ने अफगानिस्तान को हराया

सूर्या की बढ़ी मुश्किलें! पाकिस्तान के खिलाफ मैच में नहीं खेल पाएंगे अभिषेक ? जानिए कौन ले सकता है उनकी जगह

  • By admin
  • February 11, 2026
  • 0 views
सूर्या की बढ़ी मुश्किलें! पाकिस्तान के खिलाफ मैच में नहीं खेल पाएंगे अभिषेक ? जानिए कौन ले सकता है उनकी जगह

सजा की जगह इनाम! ICC ने बांग्लादेश मामले में लिया विवादित निर्णय

  • By admin
  • February 10, 2026
  • 3 views
सजा की जगह इनाम! ICC ने बांग्लादेश मामले में लिया विवादित निर्णय