दशहरे पर इंदौर में नई पहल: रावण की जगह जलेंगे 11 ‘हत्यारिनों’ के पुतले, शूर्पणखा बनेंगी प्रतीक

 इंदौर

इस बार दशहरे पर इंदौर में अनोखा दहन कार्यक्रम आयोजित हो रहा है। एक संस्था ने ऐलान किया है कि वह परंपरागत रावण दहन की बजाय 'शूर्पणखा दहन' का आयोजन करेगा। कार्यक्रम के लिए बाकायदा पोस्टर भी जारी किए जा चुके हैं। पोस्टर में 11 मुखी शूर्पणखा का दहन कार्यक्रम तय किया गया है। इनमें मेरठ की नीले ड्रम वाली मुस्कान और सोनम रघुवंशी समेत 11 महिलाओं की तस्वीरें हैं। आयोजकों का कहना है कि इसका उद्देश्य दर्शकों को यह संदेश देना है कि बुराई चाहे किसी भी रूप में हो, उसका अंत निश्चित है।

ये आयोजन संस्था पौरूष द्वारा महालक्ष्मी ग्राउंड पर किया जाएगा। संस्था के अध्यक्ष अशोक दशोरा ने बताया कि इस बार हमने रावण दहन की थीम को बदलकर दशहरा पर शूर्पणखा दहन रखी है। सवाल रावण का नहीं है, बुराई का है। पिछले दिनों में देशभर में कई महिलाओं ने अपने पति की हत्या की। यह भी एक सामाजिक बुराई है। इसलिए हमने ऐसा कार्यक्रम करने का सोचा है।
11 तस्वीरों वाली शूर्पणखा

उन्होंने आगे कहा कि हमने देशभर की 11 ऐसी पत्नियों को चुना है, जिन्होंने पति की बेरहमी से हत्या कर दी। इसलिए दशहरा पर्व पर शूर्पणखा का दहन किया जाएगा और दस शीशों में दस ऐसी हत्यारिन पत्नियों के मुख लगाए जाएंगे। सोशल मीडिया पर भी इस आयोजन के पोस्टर 'मॉडर्न कलयुगी शूर्पणखाएं'के नाम से वायरल हो रहे हैं।

राजा रघुवंशी के घरवालों को भी न्योता

दशोरा ने बताया कि मुख्य चेहरा सोनम रघुवंशी का होगा। इस दहन कार्यक्रम में सोनम ने जिस पति राजा की बेरहमी से हत्या की थी, उसके परिजन समेत रघुवंशी समाज के लोग भी शामिल होंगे। आयोजन की तैयारियां जोरों पर हैं और प्रचार-प्रसार के लिए दर्जनों बैनर्स जारी किए जा रहे हैं। ये बैनर्स ऑटो रिक्शा, मैजिक और अन्य वाहनों पर लगाए जाएंगे और पूरे शहर में ऑडियो अनाउंसमेंट के साथ घुमाए जाएंगे।

इनकी तस्वीरें लगाई

संस्था ने 11 मुखी पुतला तैयार किया है। इनमें सोनम रघुवंशी (इंदौर), मुस्कान (मेरठ, नीले ड्रम में पति को मारकर डालने वाली), हर्षा (राजस्थान), निकिता सिंघानिया (जौनपुर), सुष्मिता (दिल्ली), रविता (मेरठ), शशि (फिरोजाबाद), सूचना सेठ (बेंगलुरु), हंसा (देवास), चमन उर्फ गुडिय़ा (मुंबई) और प्रियंका (औरैया) शामिल हैं।

जुलूस भी निकालेंगे

दशोरा ने बताया कि दहन के पूर्व बॉम्बे अस्पताल चौराहा से शूर्पणखा और उसकी सेना का जुलूस ढोल-नगाड़ों के साथ निकाला जाएगा जो महालक्ष्मी नगर मेला ग्राउंड पहुंचेगा जहां दहन होगा। दहन का वक्त शाम 6.30 बजे होगा।

  • admin

    Related Posts

    सिंहस्थ मद से इंदौर को नहीं मिली नई सौगात, पहले सड़कों पर खर्च हो चुका धन

    इंदौर  उज्जैन में ढाई साल बाद लगने वाले सिंहस्थ मेले की तैयारियां जोरों पर है। हाल ही में मुख्यमंत्री मोहन यादव ने बैठक लेकर अफसरों को तय सयमसीमा में काम…

    धीरेंद्र शास्त्री बोले, धर्म की रक्षा के लिए मठों से सक्रिय होना होगा, माला और भाला साथ रखना जरूरी

    छतरपुर  बागेश्वर धाम में 301 कन्या विवाह महोत्सव के दौरान  सवा लाख हनुमान चालीसा पाठ किया जा रहा है। इस दौरान पंडित धीरेंद्र शास्त्री ने कहा कि सीताराम-सीताराम करने भर…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    खेल

    200+ का चौथा कारनामा, विश्व कप में भारत ने फिर दिखाई बल्लेबाजी की ताकत

    • By admin
    • February 12, 2026
    • 1 views
    200+ का चौथा कारनामा, विश्व कप में भारत ने फिर दिखाई बल्लेबाजी की ताकत

    होटल बिल बना शर्मिंदगी की वजह! पाक खिलाड़ियों को विदेश में झेलनी पड़ी भारी बेइज्जती

    • By admin
    • February 12, 2026
    • 2 views
    होटल बिल बना शर्मिंदगी की वजह! पाक खिलाड़ियों को विदेश में झेलनी पड़ी भारी बेइज्जती

    घुड़सवारी महासंघ पर आयकर का शिकंजा, करोड़ों की देनदारी को लेकर भेजा नोटिस

    • By admin
    • February 12, 2026
    • 2 views
    घुड़सवारी महासंघ पर आयकर का शिकंजा, करोड़ों की देनदारी को लेकर भेजा नोटिस

    2027 वर्ल्ड कप मिशन पर हिटमैन फोकस्ड: भारत के लिए ट्रॉफी जीतना ही सपना

    • By admin
    • February 12, 2026
    • 2 views
    2027 वर्ल्ड कप मिशन पर हिटमैन फोकस्ड: भारत के लिए ट्रॉफी जीतना ही सपना

    शतरंज बदला, रणनीति बदली; गहरी समझ ही बनाती है चैंपियन: विश्वनाथन आनंद

    • By admin
    • February 12, 2026
    • 2 views
    शतरंज बदला, रणनीति बदली; गहरी समझ ही बनाती है चैंपियन: विश्वनाथन आनंद

    टीम इंडिया का तूफानी प्रदर्शन, दूसरे मैच में नामीबिया के सामने 210 रनों की चुनौती

    • By admin
    • February 12, 2026
    • 2 views
    टीम इंडिया का तूफानी प्रदर्शन, दूसरे मैच में नामीबिया के सामने 210 रनों की चुनौती