मिंडा कॉर्पोरेशन 500 करोड़ से वायरिंग हार्नेस, सेंसर और कनेक्टर्स यूनिट स्थापित करेगी

दोनों परियोजनाओं से 7,000 से अधिक रोजगार होंगे सृजित और स्वदेशी विनिर्माण को मिलेगा बढ़ावा

योगी सरकार के निवेश-फ्रेंडली माहौल से यूपी बन रहा है औद्योगिक हब

ग्रेटर नोएडा/लखनऊ

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश लगातार बड़े निवेश का गढ़ बनता जा रहा है। प्रदेश के लिए बुधवार का दिन बेहद खास रहा, जब दो बड़ी औद्योगिक परियोजनाओं को हरी झंडी मिली। आरपी-संजीव गोएनका ग्रुप ने यीडा (यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण) क्षेत्र में 3 GW सोलर सेल और इंटीग्रेटेड सोलर ईकोसिस्टम हब स्थापित करने का प्रस्ताव रखा है। इसके साथ ही 60 मेगावाट कैप्टिव सोलर और एनर्जी स्टोरेज (ESS) प्लांट भी लगेगा। करीब 3,000 करोड़ रुपये से अधिक के निवेश से बनने वाली यह परियोजना न केवल भारत की नवीकरणीय ऊर्जा ट्रांजिशन को गति देगी, बल्कि उत्तर प्रदेश को सोलर मैन्युफैक्चरिंग में लीडर बनाएगी। दूसरी तरफ, मिंडा कॉर्पोरेशन लि. ने यीडा के सेक्टर 10 में 500 करोड़ रुपये से अधिक के निवेश के साथ वायरिंग हार्नेस, सेंसर और कनेक्टर्स प्रोजेक्ट स्थापित करने की घोषणा की है। ऑटोमोबाइल सेक्टर की जरूरतों के लिए यह यूनिट क्लस्टर्स और कॉस्ट-इफेक्टिव इंजीनियरिंग समाधान विकसित करेगी। यह प्रोजेक्ट 2,200 से अधिक प्रत्यक्ष और 5,000 अप्रत्यक्ष रोजगार देगा। दोनों निवेश उत्तर प्रदेश में स्वदेशी निर्माण, रोजगार सृजन और वैश्विक तकनीक को बढ़ावा देंगे और कुल 7 हजार से अधिक रोजगार के अवसर सृजित करेंगे।

विकसित होंगी अत्याधुनिक तकनीकें
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की निवेश-फ्रेंडली नीतियों, बेहतर कानून-व्यवस्था और इंफ्रास्ट्रक्चर के कारण आज यूपी ग्लोबल कंपनियों के लिए पसंदीदा निवेश गंतव्य बन चुका है। आरपी-संजीव गोएनका ग्रुप द्वारा स्थापित किए जा रहे इंटीग्रेटेड सोलर ईकोसिस्टम हब में TOPCon और Perovskite-Tandem सेल टेक्नोलॉजी जैसी अत्याधुनिक तकनीकें विकसित होंगी, जिनकी क्षमता 28–30% तक दक्षता देने की है। इससे बिजली की लागत 10–15% तक घटने की उम्मीद है। परियोजना से 1,200 से अधिक प्रत्यक्ष और 4,000 अप्रत्यक्ष रोजगार मिलेंगे। यीडा ने इसके लिए सेक्टर-8D में 100 एकड़ जमीन आवंटित करते हुए लेटर ऑफ इंटेंट जारी किया है। दूसरी ओर, मिंडा का निवेश खासतौर से इलेक्ट्रिक वाहनों (EVs), ऑटोनॉमस ड्राइविंग और ADAS टेक्नोलॉजी के तेजी से बढ़ते बाजार को ध्यान में रखकर किया जा रहा है।

admin

Related Posts

यूपी में महंगी कोचिंग की चुनौती से राहत, समाज कल्याण विभाग की योजना से गरीब एवं वंचित वर्ग को मिल रहा लाभ

लखनऊ  मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के मार्गदर्शन में प्रदेश सरकार प्रतिभाशाली और आर्थिक रूप से कमजोर युवाओं को प्रशासनिक सेवाओं में अवसर दिलाने के लिए लगातार प्रयासरत है। समाज कल्याण विभाग…

लगभग 450 करोड़ से बन रहे विश्वविद्यालय को समयबद्ध ढंग से किया जाएगा पूराः मुख्यमंत्री

कुशीनग मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को महात्मा बुद्ध कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, कुशीनगर का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने पत्रकारों से बातचीत की। मुख्यमंत्री ने कहा कि लगभग 450…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

टीम इंडिया चयन को लेकर नया नियम? BCCI ने रोहित-हार्दिक को दिया फिटनेस अल्टीमेटम

  • By admin
  • June 2, 2026
  • 2 views
टीम इंडिया चयन को लेकर नया नियम? BCCI ने रोहित-हार्दिक को दिया फिटनेस अल्टीमेटम

सोशल मीडिया ट्रोलिंग के बीच आकिब नबी को टीम इंडिया में जगह, अब अफगानिस्तान मैच पर नजरें

  • By admin
  • June 2, 2026
  • 3 views
सोशल मीडिया ट्रोलिंग के बीच आकिब नबी को टीम इंडिया में जगह, अब अफगानिस्तान मैच पर नजरें

IPL ट्रॉफी जीतने के बाद विराट कोहली पत्नी अनुष्का संग पहुंचे वृंदावन, लिया संतों का आशीर्वाद

  • By admin
  • June 2, 2026
  • 3 views
IPL ट्रॉफी जीतने के बाद विराट कोहली पत्नी अनुष्का संग पहुंचे वृंदावन, लिया संतों का आशीर्वाद

FIFA World Cup प्रसारण को लेकर बड़ा अपडेट, भारत में इस चैनल ने हासिल किए ब्रॉडकास्ट राइट्स

  • By admin
  • June 1, 2026
  • 3 views
FIFA World Cup प्रसारण को लेकर बड़ा अपडेट, भारत में इस चैनल ने हासिल किए ब्रॉडकास्ट राइट्स

IPL 2026 जीतकर मालामाल हुई RCB, प्राइज मनी सुनकर उड़ जाएंगे होश

  • By admin
  • June 1, 2026
  • 2 views
IPL 2026 जीतकर मालामाल हुई RCB, प्राइज मनी सुनकर उड़ जाएंगे होश

IPL फाइनल के बाद डरावना हादसा, गुजरात टाइटन्स की बस से उठने लगा धुआं, खिलाड़ियों में अफरा-तफरी

  • By admin
  • June 1, 2026
  • 3 views
IPL फाइनल के बाद डरावना हादसा, गुजरात टाइटन्स की बस से उठने लगा धुआं, खिलाड़ियों में अफरा-तफरी