सुंदरता के साथ सेहत का सौदा? रोज लिपस्टिक लगाने से हो सकते हैं ये नुकसान

नई द‍िल्‍ली

लिपस्टिक का नाम सुनते ही हमारे मन में सबसे पहले उनके शाइनी शेड्स आते हैं। लि‍पस्‍ट‍िक न केवल हमारे लुक्‍स को खास बनाती हैं बल्‍क‍ि सुंदरता को भी और बढ़ाती है। लिपस्टिक हमारे मेकअप रूटीन का अहम हिस्सा बन चुकी है। चाहे ऑफिस जाना हो, कोई पार्टी अटेंड करनी हो या सिर्फ अपने खूबसूरती को ही क्‍यों न निखारना हो, लिपस्टिक चेहरे की खूबसूरती में चार चांद लगा देती है।

कॉलेज जाने वाली लड़कियों से लेकर ऑफ‍िस जाने वाली महिलाएं तक अपने बैग में लिपस्टिक जरूर रखती हैं। लेकिन क्या आप जानती हैं कि रोज लिपस्टिक लगाने से आपकी सेहत काे नुकसान पहुंच सकता है? दरअसल, ल‍िपस्‍ट‍िक में ऐसे कई केम‍िकल्‍स मौजूद होते हैं जो न स‍िर्फ हमारे होंठों को नुकसान पहुंचाते हैं, बल्‍क‍ि हमारी सेहत पर भी बुरा असर डाल सकते हैं। आज का हमारा लेख भी इसी व‍िषय पर है। हम आपको ज्‍यादा और रोजाना ल‍िपस्‍ट‍िक लगाने के नुकसानों के बारे में बताने जा रहे हैं। आइए जानते हैं-

ड्राईनेस की समस्‍या
अगर आप रोजाना और हर समय अपने होंठाें पर लिपस्टिक लगाकर रखती हैं तो इसमें मौजूद केमिकल्स आपके होंठों को नुकसान पहुंचा सकते हैं। इससे आपके ल‍िप्‍स ड्राई हो सकते हैं। साथ ही जलन और फटने की समस्‍या भी हो सकती है।

इंबैलेंस हो सकते हैं हॉमोन
आपको बता दें क‍ि ज्‍यादातर लिपस्टिक में लेड (Lead) पाया जाता है। ऐसे में अगर आप रोजाना ल‍िपस्‍ट‍िक लगाती हैं तो ये लेड धीरे-धीरे शरीर में जमा होने लगते हैं। इससे हॉर्मोनल इंबैलेंस और प्रजनन संबंधी समस्याएं हो सकती हैं। इसके अलावा दिमागी विकास भी रुक सकता है।

रंगों में बदलाव
जैसा क‍ि हमने आपको ऊपर बताया है क‍ि लिपस्टिक में कई तरह के केम‍िकल्‍स म‍िले होते हैं। ऐसे में रोजाना इसका इस्‍तेमाल करने से होंठों आपके होंठों का नेचुरल कलर फीका पड़ सकता है। आप होंठों के नेचुरल गुलाबीपन को खो सकती हैं।

गंभीर बीमारी का खतरा
लिपस्टिक में पैराबेन्स, कैडमियम और क्रोमियम जैसे कई केम‍िकल्‍स पाए जाते हैं। ये कैंसर सेल्‍स को बढ़ावा देने का काम करते हैं। साथ ही लगातार लिपस्टिक लगाए रखने से ये केम‍िकल हमारे शरीर में जा सकते हैं।

ब‍िगड़ सकता है डाइजेशन
खाते-पीते समय ल‍िपस्‍ट‍िक हमारे अंदर चली जाती है। ऐसे में ल‍िपस्‍ट‍िक में मौजूद केमिकल्स शरीर में पहुंचकर लिवर और पेट को नुकसान पहुंचाने का काम करते हैं। इससे आपाक डाइजेशन ब‍िगड़ सकता है। इसके अलावा स्किन इन्फेक्शन का खतरा भी बढ़ जाता है।

क्‍या करें?
    रोजाना ल‍िपस्‍ट‍िक लगाने से बचें।
    ल‍िपस्‍ट‍िक लगाने से पहले एक्सपायरी डेट चेक करें।
    लिप्स को बार-बार चाटने की गलती न करें।
    स्‍मोक करने से बचें।
    ज्यादा देर तक धूप में न रहें।

 

  • admin

    Related Posts

    रूस का कड़ा फैसला, WhatsApp, Facebook और YouTube पर प्रतिबंध

    रूस टेलीग्राम पर रोक लगाने के बाद रूस की पुत‍िन सरकार ने अमेर‍िकी सोशल मीड‍िया प्‍लेटफॉर्म्‍स पर कार्रवाई शुरू कर दी है। मीड‍िया र‍िपोर्टों के अनुसार, रूस में वॉट्सऐप, यूट्यूब,…

    डायबिटीज अलर्ट देगी स्मार्टवॉच? दुबई में शुरू हुई नई टेक्नोलॉजी की जांच

    दुबई में एक ऐसी स्मार्टवॉच की टेस्टिंग चल रही है, जो लोगों को डायबटीज रिस्क के बारे में बताएगी। मंगलवार को दुबई में वर्ल्ड हेल्थ एक्सपो (WHX) 2026 का आयोजन…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    खेल

    ऑस्ट्रेलिया सावधान! जिम्बाब्वे कर सकता है बड़ा उलटफेर

    • By admin
    • February 13, 2026
    • 0 views
    ऑस्ट्रेलिया सावधान! जिम्बाब्वे कर सकता है बड़ा उलटफेर

    200+ का चौथा कारनामा, विश्व कप में भारत ने फिर दिखाई बल्लेबाजी की ताकत

    • By admin
    • February 12, 2026
    • 1 views
    200+ का चौथा कारनामा, विश्व कप में भारत ने फिर दिखाई बल्लेबाजी की ताकत

    होटल बिल बना शर्मिंदगी की वजह! पाक खिलाड़ियों को विदेश में झेलनी पड़ी भारी बेइज्जती

    • By admin
    • February 12, 2026
    • 2 views
    होटल बिल बना शर्मिंदगी की वजह! पाक खिलाड़ियों को विदेश में झेलनी पड़ी भारी बेइज्जती

    घुड़सवारी महासंघ पर आयकर का शिकंजा, करोड़ों की देनदारी को लेकर भेजा नोटिस

    • By admin
    • February 12, 2026
    • 2 views
    घुड़सवारी महासंघ पर आयकर का शिकंजा, करोड़ों की देनदारी को लेकर भेजा नोटिस

    2027 वर्ल्ड कप मिशन पर हिटमैन फोकस्ड: भारत के लिए ट्रॉफी जीतना ही सपना

    • By admin
    • February 12, 2026
    • 2 views
    2027 वर्ल्ड कप मिशन पर हिटमैन फोकस्ड: भारत के लिए ट्रॉफी जीतना ही सपना

    शतरंज बदला, रणनीति बदली; गहरी समझ ही बनाती है चैंपियन: विश्वनाथन आनंद

    • By admin
    • February 12, 2026
    • 2 views
    शतरंज बदला, रणनीति बदली; गहरी समझ ही बनाती है चैंपियन: विश्वनाथन आनंद