RSS शताब्दी वर्ष आयोजन को लेकर उत्साह, डेढ़ लाख गणवेश की मांग, 36 शहरों में खुले केंद्र

 इंदौर
 राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के शताब्दी वर्ष अवसर पर विजयादशमी को होने वाले पंथ संचलन को लेकर स्वयंसेवकों में अपार उत्साह देखने को मिल रहा है।

अब तक डेढ़ लाख गणवेश लिए जा चुके हैं। यह पहला अवसर है जब गणवेश की पूर्ति के लिए रामबाग के अर्चना कार्यालय के साथ-साथ आरएसएस के पांच जिलों के 36 नगरों में वस्तु भंडार खोले गए हैं।पिछले वर्ष विजयादशमी पर जहां 65 हजार स्वयंसेवकों ने कदम ताल किया था, वहीं इस वर्ष यह संख्या दो लाख के पार जाने की संभावना है।

इस बार पांच अक्टूबर को पथ संचलन -दशहरे के दो दिन बाद यानी पांच अक्टूबर को विभिन्न नगरों से निकलने वाले पथ संचलन में राष्ट्रीय स्तर के पदाधिकारी शामिल होंगे, जिनमें संघ सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबोले का नाम प्रमुख है। पहली बार संचलन के बाद प्रकट शारीरिक कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे।
5 अक्टूबर का दिन चुनने का कारण

यह बताया जा रहा है कि इस दिन रविवार है, जिससे स्कूलों की छुट्टी होगी और ट्रैफिक कम रहेगा। मातृ शक्तियों के लिए भी आगमन सुविधाजनक होगा। इस बार समाज के विभिन्न प्रतिनिधि भी गणवेश में रहेंगे, जिसमें व्यापारी, व्यवसायी और कार्पोरेट क्षेत्र से जुड़े नौकरीपेशा भी शामिल होंगे।

संचलन का सिलसिला सुबह 9.30 बजे शुरू होगा और शाम 5.30 बजे तक जारी रहेगा। इंदौर में हर संचलन में 4-5 हजार स्वयंसेवकों को शामिल करने का लक्ष्य रखा गया है। शहर से निकलने वाले 36 पथ संचलनों के मार्ग तय हो गए हैं और उनकी जिम्मेदारी पर चर्चा जारी है। केंद्रीय स्तर के आने वाले पदाधिकारियों के नाम भी निर्धारित किए जा रहे हैं।

संघ प्रमुख ने पदाधिकारियों से किया कई बार संवादसंघ प्रमुख डॉ. मोहन भागवत ने शताब्दी वर्ष के आयोजनों को लेकर स्थानीय स्तर के पदाधिकारियों से कई बार संवाद किया है। इस वर्ष नौ माह में वे चार बार इंदौर आए हैं। इस दौरान उन्होंने अनुषांगिक संगठनों के साथ मिलकर शताब्दी वर्ष की तैयारी को लेकर मालवा प्रांत के पदाधिकारियों से चर्चा की।

admin

Related Posts

Autism Awareness: AIIMS भोपाल का अनूठा कदम, स्कूलों में लक्षण पहचानने की ट्रेनिंग शुरू

भोपाल एम्स भोपाल के शिशु रोग विभाग द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम में ऑटिज्म, बौद्धिक दिव्यांगता और सेरेब्रल पाल्सी जैसे न्यूरो-विकास संबंधी विकारों की समय पर पहचान और उनके उपचार पर…

इंसानियत जिंदा है: कुत्तों के हमले से हिरण को बचाकर बच्चों ने पेश की मिसाल

छतरपुर छतरपुर जिले के बाजना वन परिक्षेत्र के शाहगढ़ गांव में बुधवार सुबह एक जंगली हिरण भटककर रिहायशी इलाके में पहुंच गया। इस दौरान आवारा कुत्तों के झुंड ने उसे…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

दिल्ली हाई कोर्ट में गौतम गंभीर की याचिका, बदनाम करने वाले कंटेंट को हटाने की उठाई मांग

  • By admin
  • March 19, 2026
  • 2 views
दिल्ली हाई कोर्ट में गौतम गंभीर की याचिका, बदनाम करने वाले कंटेंट को हटाने की उठाई मांग

IPL रिकॉर्ड: एक कप्तान के अंडर सबसे ज्यादा रन ठोकने वाले टॉप 5 खिलाड़ी, MS Dhoni के दौर का कौन सा स्टार लिस्ट में?

  • By admin
  • March 19, 2026
  • 2 views
IPL रिकॉर्ड: एक कप्तान के अंडर सबसे ज्यादा रन ठोकने वाले टॉप 5 खिलाड़ी, MS Dhoni के दौर का कौन सा स्टार लिस्ट में?

एक फ्रेंचाइजी, पूरा करियर: Indian Premier League के टॉप-10 वफादार क्रिकेटर्स, Virat Kohli सबसे आगे

  • By admin
  • March 19, 2026
  • 2 views
एक फ्रेंचाइजी, पूरा करियर: Indian Premier League के टॉप-10 वफादार क्रिकेटर्स, Virat Kohli सबसे आगे

मुझे हटाओ मत…: वर्ल्ड कप जीत के बाद अगरकर का बयान, BCCI का क्या होगा फैसला?

  • By admin
  • March 19, 2026
  • 2 views
मुझे हटाओ मत…: वर्ल्ड कप जीत के बाद अगरकर का बयान, BCCI का क्या होगा फैसला?

AI डीपफेक से परेशान गंभीर ने दिल्ली हाई कोर्ट में लिया एक्शन, इन कंपनियों के खिलाफ कार्रवाई

  • By admin
  • March 19, 2026
  • 3 views
AI डीपफेक से परेशान गंभीर ने दिल्ली हाई कोर्ट में लिया एक्शन, इन कंपनियों के खिलाफ कार्रवाई

सैमसन के बिना मुश्किल में राजस्थान! फाफ डुप्लेसी बोले- यह टीम के लिए बड़ा नुकसान

  • By admin
  • March 19, 2026
  • 2 views
सैमसन के बिना मुश्किल में राजस्थान! फाफ डुप्लेसी बोले- यह टीम के लिए बड़ा नुकसान