कई इलाकों में मानसून खत्म, मौसम विभाग ने इन जिलों के लिए जारी किया बारिश अलर्ट

जयपुर

राजस्थान में इस बार करीब 2 महीने तक एक्टिव रहे मानसून में औसत से काफी ज्यादा बारिश हुई। कई जिलों में अच्छी बारिश के चलते लोगों को बड़ी राहत मिली लेकिन प्रदेश के कई हिस्सों में यह आफत बनकर बरसी। लगातार हुई बारिश के चलते ज्यादातर तालाब और बांध भी ओवरफ्लो हो गए। हनुमानगढ़, अजमेर सहित कई जिलों में लोगों के घर तक बह गए लेकिन अब राजस्थान में मानसून की विदाई होना शुरू हो चुकी है।

सीमावर्ती क्षेत्र जैसलमेर, बीकानेर, गंगानगर से मानसून विदाई ले चुका है। साथ ही जोधपुर और नागौर के भी कुछ हिस्सों से भी मानसून की विदाई हो चुकी है। अब आगामी दिनों में पूरे प्रदेश से मानसून विदाई लेगा। ऐसे में बारिश की गतिविधियां भी न के बराबर रहेंगी।

बता दें कि प्रदेश में इस बार 10 सितंबर तक मानसून एक्टिव रहा था, जिसके चलते लगातार कई दिनों तक अलग-अलग जिलों में तेज बारिश हुई थी। 10 सितंबर के बाद मानसून पर ब्रेक सा लग गया। कुछ ही इलाकों में हल्की बूंदाबांदी हुई। हालांकि आज झालावाड़, बारां, प्रतापगढ़, बांसवाड़ा में बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है।

वहीं कल 17 सितंबर को कोटा, बारां, झालावाड़, प्रतापगढ़, बांसवाड़ा, डूंगरपुर में बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। ऐसे में यहां हल्की बूंदाबांदी से लेकर सामान्य दर्जे की बारिश हो सकती है। इसके बाद प्रदेश में बारिश का कोई भी अलर्ट नहीं है।

जयपुर मौसम केंद्र के निदेशक राधेश्याम शर्मा बताते हैं कि वैसे तो राजस्थान में मानसून की विदाई 17 सितंबर के नजदीक शुरू होती है लेकिन इस बार मानसून की विदाई पहले ही होना शुरू हो चुकी है। प्रदेश में लगातार उत्तर-पश्चिमी हवाओं का दबाव बढ़ाने की वजह से मानसून की विदाई पहले हो रही है।

अब आगामी दिनों में प्रदेश में मौसम साफ रहने पर दोपहर के तापमान में तो बढ़ोतरी होगी ही। इसके साथ ही यहां सुबह और रात के समय हल्की ठंडक होना भी शुरू हो जाएगी। बात करें प्रदेश के तापमान की तो अजमेर में 33.5, जयपुर में 34.8, सीकर में 35, कोटा में 34.6, उदयपुर में 32.5,जोधपुर में 34.4 डिग्री अधिकतम तापमान दर्ज किया गया।

  • admin

    Related Posts

    पति की हत्या के पीछे पत्नी और प्रेमी का हाथ, 24 घंटे में पुलिस का बड़ा खुलासा

    बालोतरा राजस्थान के बालोतरा जिले के गिड़ा थाना क्षेत्र के मलवा गोयलान गांव में एक युवक की संदिग्ध मौत का मामला महज 24 घंटे के भीतर हत्या में बदल गया।…

    केरल में गरजे राजस्थान के CM भजनलाल: नामांकन के दौरान 4 प्रत्याशियों के समर्थन में दिखा दम

    तिरुवनंतपुरम/जयपुर. केरलम विधानसभा चुनावों के मद्देनजर राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शनिवार को तिरुवनंतपुरम और आसपास के क्षेत्रों का सघन दौरा किया। उन्होंने भाजपा के दिग्गज प्रत्याशियों के नामांकन…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    खेल

    एमएलएस: इंटर मियामी ने न्यूयॉर्क सिटी को 3-2 से हराया

    • By admin
    • March 23, 2026
    • 1 views
    एमएलएस: इंटर मियामी ने न्यूयॉर्क सिटी को 3-2 से हराया

    डब्ल्यूसीएल के तीसरे सीजन में बांग्लादेश चैंपियंस की होगी एंट्री

    • By admin
    • March 23, 2026
    • 1 views
    डब्ल्यूसीएल के तीसरे सीजन में बांग्लादेश चैंपियंस की होगी एंट्री

    क्रिकेट जगत में विवाद: वैभव सूर्यवंशी पर क्यों उठे सवाल? AB de Villiers का नाम आते ही छिड़ी बहस

    • By admin
    • March 23, 2026
    • 2 views
    क्रिकेट जगत में विवाद: वैभव सूर्यवंशी पर क्यों उठे सवाल? AB de Villiers का नाम आते ही छिड़ी बहस

    Player of the Month: फरवरी में छाए भारतीय और पाकिस्तानी सितारे, ICC ने किया सम्मानित

    • By admin
    • March 23, 2026
    • 2 views
    Player of the Month: फरवरी में छाए भारतीय और पाकिस्तानी सितारे, ICC ने किया सम्मानित

    जूनियर ब्लू टाइगर्स का इंटरनेशनल टेस्ट, थाईलैंड-इंडोनेशिया-कोरिया से होगी टक्कर

    • By admin
    • March 23, 2026
    • 0 views
    जूनियर ब्लू टाइगर्स का इंटरनेशनल टेस्ट, थाईलैंड-इंडोनेशिया-कोरिया से होगी टक्कर

    PSL बीच में छोड़ने वालों पर गिरेगी गाज, नकवी ने साफ कहा- होगी कड़ी कार्रवाई

    • By admin
    • March 23, 2026
    • 0 views
    PSL बीच में छोड़ने वालों पर गिरेगी गाज, नकवी ने साफ कहा- होगी कड़ी कार्रवाई