आरती सिंह ने पति दीपक संग वेकेशन में ‘बिजुरिया’ गाने पर किया शानदार डांस

मुंबई,

अभिनेत्री आरती सिंह इन दिनों पति दीपक संग वेकेशन इंजॉय कर रही हैं। उन्होंने सोमवार को सोशल मीडिया पर एक वीडियो पोस्ट किया, जिसमें वह बॉलीवुड के ट्रेंडिंग गाने पर डांस करती नजर आ रही हैं।

अभिनेत्री ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट किया, जिसमें वह मूविंग सेल्फी स्टैंड पर ट्रेंडिंग सॉन्ग ‘बिजुरिया’ गाने की धुन पर डांस करती दिख रही हैं। उन्होंने वीडियो को कैप्शन दिया, “हॉलीवुड में बॉलीवुड ‘बिजुरिया’।”

आरती सिंह टीवी सीरियल्स और रियलिटी शोज जैसे ‘बिग बॉस’ में अपनी शानदार मौजूदगी के लिए जानी जाती हैं। फैंस उनकी इस वीडियो की जमकर तारीफ कर रहे हैं। वे कमेंट सेक्शन में कई तरह की प्रतिक्रिया दे रहे हैं।

सॉन्ग ‘बिजुरिया’ अपकमिंग फिल्म ‘सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी’ का है। सोनू निगम और असेस कौर की आवाज में इस गाने का म्यूजिक तनिष्क बागची और रवि पवार ने मिलकर तैयार किया। वहीं, इसके बोल भी सोनू निगम और तनिष्क बागची ने लिखे हैं।

फिल्म के रिलीज होने से पहले ही गाना सोशल मीडिया पर काफी ट्रेंड कर रहा है। कई सेलेब्स और इंफ्लूएंसर इस गाने पर रील्स बनाकर ट्रेंड में शामिल हो रहे हैं। इससे पहले जाह्नवी, ईशान, विशाल, मनीष पॉल और अंगद नेगी समेत कई सेलेब्स इसमें वीडियोज बनाए हैं।

दिलचस्प बात यह है कि ‘बिजुरिया’ पहली बार 1999 में रिलीज हुआ था। यह सोनू निगम के एल्बम ‘मौसम’ का सुपरहिट ट्रैक था, जिसे सोनू ने खुद गाया और लिखा था। इसका म्यूजिक रवि पवार ने कंपोज किया था।

‘सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी’ फिल्म का लेखन और निर्देशन शशांक खेतान ने किया है। वहीं, इसका निर्माण धर्मा प्रोडक्शंस कर रहा है।

आरती सिंह और दीपक चौहान ने 25 अप्रैल 2024 को मुंबई के इस्कॉन मंदिर में शादी की थी। वहीं, दोनों ने एक साल पूरे होने पर उत्तराखंड के पवित्र त्रियुगीनारायण मंदिर में दोबारा शादी की, दोनों ने फिर प्रतिज्ञाएं दोहराकर अपनी शादी की पहली सालगिरह मनाई थी।

 

  • admin

    Related Posts

    बैकलेस ड्रेस में दिशा पाटनी का जबरदस्त अंदाज, देख कर लोग कहेंगे Uff ये अदा

    मुंबई  दिशा पाटनी बॉलीवुड की ग्लैमर एक्ट्रेसेस में से एक हैं, जो अपने लुक्स से फैन्स को दीवाना बनाना जानती हैं। दिशा ने इंस्टाग्राम पर नई फोटोज पोस्ट की हैं,…

    इमोशनल पोस्ट से जीता दिल: शादी के एक महीने बाद रश्मिका मंदाना-विजय देवरकोंडा की अनदेखी झलकियां सामने

    मुंबई, शादी के एक महीने बाद रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा ने अपनी वेडिंग की अनदेखी तस्वीरें शेयर की हैं। दोनों के इमोशनल पोस्ट ने फैंस का दिल जीत लिया…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    खेल

    किंग कोहली का IPL में नया रिकॉर्ड, 9 हजारी बनने के साथ 300 छक्कों का बैरियर टूटेगा

    • By admin
    • March 28, 2026
    • 0 views
    किंग कोहली का IPL में नया रिकॉर्ड, 9 हजारी बनने के साथ 300 छक्कों का बैरियर टूटेगा

    रॉयल चैलेंजर्स ने रायपुर को चुना सेकेंड होम, विराट को मिला एक और नया घर

    • By admin
    • March 27, 2026
    • 1 views
    रॉयल चैलेंजर्स ने रायपुर को चुना सेकेंड होम, विराट को मिला एक और नया घर

    IPL सीजन 19 का आगाज़: कोहनी और क्लासेन की टक्कर से पहले बेंगलुरु में बारिश का अलर्ट, जानें लेटेस्ट अपडेट

    • By admin
    • March 27, 2026
    • 2 views
    IPL सीजन 19 का आगाज़: कोहनी और क्लासेन की टक्कर से पहले बेंगलुरु में बारिश का अलर्ट, जानें लेटेस्ट अपडेट

    कोच्चि स्टेडियम का ‘गेट लॉक’: क्या प्रशासनिक लापरवाही भारतीय फुटबॉल की साख पर पड़ रही है भारी?

    • By admin
    • March 27, 2026
    • 0 views
    कोच्चि स्टेडियम का ‘गेट लॉक’: क्या प्रशासनिक लापरवाही भारतीय फुटबॉल की साख पर पड़ रही है भारी?

    ‘सुरक्षा से बढ़कर कोई टूर्नामेंट नहीं’: दिग्गज चेस खिलाड़ी कोनेरू हम्पी ने कैंडिडेट्स से नाम वापस लिया

    • By admin
    • March 27, 2026
    • 0 views
    ‘सुरक्षा से बढ़कर कोई टूर्नामेंट नहीं’: दिग्गज चेस खिलाड़ी कोनेरू हम्पी ने कैंडिडेट्स से नाम वापस लिया

    RR और CSK में नए चेहरों की एंट्री: आईपीएल रिप्लेसमेंट के वो नियम जो बदल देते हैं खिलाड़ियों की किस्मत

    • By admin
    • March 27, 2026
    • 0 views
    RR और CSK में नए चेहरों की एंट्री: आईपीएल रिप्लेसमेंट के वो नियम जो बदल देते हैं खिलाड़ियों की किस्मत