कॉमेडियन एलेन डीजेनेरेस पर आरोप: लापरवाही से गाड़ी चलाने का 2 साल पुराना केस फिर चर्चा में

लॉस एंजिल्स

कॉमेडियन एलेन डीजेनेरेस पर लापरवाही का मुकदमा चल रहा है। 67 साल की पूर्व टॉक शो होस्ट पर एक अनाम महिला ने आरोप लगाया है कि 16 अक्टूबर 2023 को सांता बारबरा काउंटी, कैलिफोर्निया में गाड़ी चलाते समय उन्होंने स्टॉप साइन की अनदेखी की, उनकी कार को टक्कर मार दी, जिससे कार एक्सीडेंट हुआ।

पीपल मैगजीन के डॉक्युमेंट्स में जिक्र किया गया है कि 'चौराहे (जहां घटना घटी) पर सभी दिशाओं में स्टॉप साइन लगे हुए हैं।' पीड़ित महिला ने दावा किया कि वो अपने साइन बोर्ड के लिए रुकी थी और आगे बढ़ने से पहले ये भी देखा कि कोई और गाड़ी मौजूद ना हो, लेकिन अचानक और बिना किसी वॉर्निंग के एलेन उनकी कार से टकरा गईं, जिससे दूसरे ड्राइवर को गंभीर चोट आई और नुकसान हुआ।

अज्ञात राशि का मुकदमा किया दर्ज
मुकदमे में कहा गया, 'एलेन डीजेनेरेस स्टॉप बोर्ड पर रुके बिना ही चौराहे पर घुस गईं।' 'फाइंडिंग डोरी' स्टार पर लापरवाही दिखाने का आरोप है। पीड़िता ने क्षतिपूर्ति के रूप में अज्ञात राशि का मुकदमा किया है। आरोप लगाया कि उसे सैलरी का नुकसान, हॉस्पिटल और इलाज पर खर्च के साथ-साथ चिंता, इमोशनली परेशानी का सामना करना पड़ा।

अब इंग्लैंड में बीवी संग रहती हैं एलेन
एलेनी अपनी बीवी पोर्टिया डि रॉसी के साथ अब कैलिफोर्निया छोड़कर इंग्लैंड में रहती हैं। उन्होंने ब्रॉडकास्टर रिचर्ड बेकन से कहा था, 'ये बहुत खूबसूरत है। हमें इस तरह की खूबसूरती देखने की आदत नहीं है। गांव, कस्बे और वास्तुकला – आप जो कुछ भी देखते हैं, वो मनमोहक है और ये जीवन जीने का एक सरल तरीका है। यह साफ-सुथरा है। यहां सब कुछ बेहतर है – जानवरों के साथ व्यवहार, लोग विनम्र हैं। मुझे यहां बहुत अच्छा लगता है।'

एलेन के पास हैं मुर्गियां
उन्होंने आगे कहा, 'हम यहां नवंबर में आए थे, जोकि सही समय नहीं है, लेकिन मैंने अपनी लाइफ में पहली बार बर्फ देखी। यहां बहुत अच्छा लगता है। पोर्टिया ने घुड़सवारी की। मेरे पास मुर्गियां हैं और हमारे पास करीब दो हफ्ते तक भेड़ें भी थीं।'

  • admin

    Related Posts

    बैकलेस ड्रेस में दिशा पाटनी का जबरदस्त अंदाज, देख कर लोग कहेंगे Uff ये अदा

    मुंबई  दिशा पाटनी बॉलीवुड की ग्लैमर एक्ट्रेसेस में से एक हैं, जो अपने लुक्स से फैन्स को दीवाना बनाना जानती हैं। दिशा ने इंस्टाग्राम पर नई फोटोज पोस्ट की हैं,…

    इमोशनल पोस्ट से जीता दिल: शादी के एक महीने बाद रश्मिका मंदाना-विजय देवरकोंडा की अनदेखी झलकियां सामने

    मुंबई, शादी के एक महीने बाद रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा ने अपनी वेडिंग की अनदेखी तस्वीरें शेयर की हैं। दोनों के इमोशनल पोस्ट ने फैंस का दिल जीत लिया…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    खेल

    रॉयल चैलेंजर्स ने रायपुर को चुना सेकेंड होम, विराट को मिला एक और नया घर

    • By admin
    • March 27, 2026
    • 1 views
    रॉयल चैलेंजर्स ने रायपुर को चुना सेकेंड होम, विराट को मिला एक और नया घर

    IPL सीजन 19 का आगाज़: कोहनी और क्लासेन की टक्कर से पहले बेंगलुरु में बारिश का अलर्ट, जानें लेटेस्ट अपडेट

    • By admin
    • March 27, 2026
    • 2 views
    IPL सीजन 19 का आगाज़: कोहनी और क्लासेन की टक्कर से पहले बेंगलुरु में बारिश का अलर्ट, जानें लेटेस्ट अपडेट

    कोच्चि स्टेडियम का ‘गेट लॉक’: क्या प्रशासनिक लापरवाही भारतीय फुटबॉल की साख पर पड़ रही है भारी?

    • By admin
    • March 27, 2026
    • 0 views
    कोच्चि स्टेडियम का ‘गेट लॉक’: क्या प्रशासनिक लापरवाही भारतीय फुटबॉल की साख पर पड़ रही है भारी?

    ‘सुरक्षा से बढ़कर कोई टूर्नामेंट नहीं’: दिग्गज चेस खिलाड़ी कोनेरू हम्पी ने कैंडिडेट्स से नाम वापस लिया

    • By admin
    • March 27, 2026
    • 0 views
    ‘सुरक्षा से बढ़कर कोई टूर्नामेंट नहीं’: दिग्गज चेस खिलाड़ी कोनेरू हम्पी ने कैंडिडेट्स से नाम वापस लिया

    RR और CSK में नए चेहरों की एंट्री: आईपीएल रिप्लेसमेंट के वो नियम जो बदल देते हैं खिलाड़ियों की किस्मत

    • By admin
    • March 27, 2026
    • 0 views
    RR और CSK में नए चेहरों की एंट्री: आईपीएल रिप्लेसमेंट के वो नियम जो बदल देते हैं खिलाड़ियों की किस्मत

    IPL 2026: क्यों रद्द हुई ओपनिंग सेरेमनी? चिन्नास्वामी हादसे के पीड़ितों को श्रद्धांजलि देगा BCCI

    • By admin
    • March 27, 2026
    • 1 views
    IPL 2026: क्यों रद्द हुई ओपनिंग सेरेमनी? चिन्नास्वामी हादसे के पीड़ितों को श्रद्धांजलि देगा BCCI