चश्मदीद की जुबानी: कैसे एक BMW ने ली नवजोत सिंह की जान — राजधानी में हड़कंप

    नई दिल्ली

देश की राजधानी दिल्ली के धौला कुआं इलाके में शनिवार को हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में भारत सरकार के वित्त मंत्रालय में डिप्टी सेक्रेटरी नवजोत सिंह की मौत हो गई. वहीं उनकी पत्नी गंभीर रूप से घायल हैं. यह हादसा मेट्रो पिलर नंबर 57 के पास उस वक्त हुआ जब नवजोत सिंह और उनकी पत्नी अपनी मोटरसाइकिल पर सवार होकर बंगला साहिब गुरुद्वारा से घर लौट रहे थे.

चश्मदीद ने बताया कैसे हुआ हादसा

इस घटना को लेकर वहां मौजूद प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि जिस वक्त यह हादसा हुआ उस समय बीएमडब्ल्यू कार एक महिला चला रही थी और उसके साथ उसका पति भी मौजूद था. बीएमडब्ल्यू कार ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी जिसके बाद बाइक पहले डिवाइडर से टकराने के बाद बस से जा भिड़ी. हादसे में अधिकारी नवजोत सिंह और उनकी पत्नी घायल हो कर सड़क पर गिर पड़े.

हालांकि कहा जा रहा है कि अधिकारी के बाइक को टक्कर मारने वाली महिला और उसके पति ने मौके पर कैब बुलाई और उन्हें लेकर अस्पताल पहुंचे लेकिन नवजोत सिंह को बचाया नहीं जा सके. वहीं उनकी पत्नी की भी हालत गंभीर है.

17 किलोमीटर दूर अस्पताल क्यों ले गए: परिवार

परिवार का आरोप है कि नवजोत को पास के अस्पताल ले जाने के बजाय 17 किलोमीटर दूर जीटीबी नगर स्थित न्यूलाईफ अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. उनकी पत्नी की हालत फिलहाल नाजुक बताई जा रही है और उनका इलाज जारी है.

वहीं इस दुर्घटना को लेकर पुलिस ने बताया कि मृतक नवजोत सिंह दिल्ली के हरि नगर के रहने वाले थे और वित्त मंत्रालय, नॉर्थ ब्लॉक में बतौर डिप्टी सेक्रेटरी तैनात थे.

हादसे की जांच में जुटी पुलिस

पुलिस ने हादसे के बाद बीएमडब्ल्यू कार को जब्त कर लिया है. क्राइम टीम और एफएसएल की टीम ने मौके पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाए हैं.

पुलिस का कहना है कि आरोपित दंपति गुरुग्राम के निवासी हैं. हादसे में वो भी घायल हुए हैं और अस्पताल में भर्ती हैं. पुलिस सीसीटीवी फुटेज और प्रत्यक्षदर्शियों के बयान के आधार पर जांच कर रही है.

admin

Related Posts

डराने की हद पार: रुचि तिवारी को रेप और नग्न परेड की धमकी, जातिगत हमले का आरोप

नई दिल्ली दिल्ली यूनिवर्सिटी में यूजीसी के सपोर्ट में हुए प्रोटेस्ट के दौरान एक यूट्यूब चैनल की महिला पत्रकार को भीड़ द्वारा घेरकर कथित तौर पर मारपीट और बदसलूकी करने…

प्यार का खौफनाक अंत: नोएडा में कार के अंदर कपल मृत, गोलीकांड से मची दहशत

नई दिल्ली नोएडा के सेक्टर 39 छात्रा क्षेत्र से खौफनाक घटना सामने आई है। वैलेंटाइन डे पर यहां एक कार से एक लड़का और लड़की के शव बरामद हुए हैं।…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

रोमांचक मुकाबले में स्नेहित ने ओइकावा को चौंकाया, प्री-क्वार्टर फाइनल में पहुंचकर बढ़ाया भारत का मान

  • By admin
  • February 14, 2026
  • 3 views
रोमांचक मुकाबले में स्नेहित ने ओइकावा को चौंकाया, प्री-क्वार्टर फाइनल में पहुंचकर बढ़ाया भारत का मान

कोलंबो के प्रेमदासा स्टेडियम में भारत-पाक मैच: टीम इंडिया के रिकॉर्ड और रोचक आंकड़े

  • By admin
  • February 14, 2026
  • 3 views
कोलंबो के प्रेमदासा स्टेडियम में भारत-पाक मैच: टीम इंडिया के रिकॉर्ड और रोचक आंकड़े

IND vs PAK: 8 मैचों में किसका पलड़ा भारी? कल फिर पाकिस्तान की बढ़ेगी मुश्किलें

  • By admin
  • February 14, 2026
  • 2 views
IND vs PAK: 8 मैचों में किसका पलड़ा भारी? कल फिर पाकिस्तान की बढ़ेगी मुश्किलें

IND vs PAK: अभिषेक शर्मा खेलेंगे बड़ा मैच, कप्तान सूर्यकुमार ने खुद दी जानकारी

  • By admin
  • February 14, 2026
  • 2 views
IND vs PAK: अभिषेक शर्मा खेलेंगे बड़ा मैच, कप्तान सूर्यकुमार ने खुद दी जानकारी

बॉलिंग एक्शन पर उठे सवालों के बीच उस्मान तारिक के समर्थन में उतरे सलमान अली, बताया टीम का ट्रंप कार्ड

  • By admin
  • February 14, 2026
  • 2 views
बॉलिंग एक्शन पर उठे सवालों के बीच उस्मान तारिक के समर्थन में उतरे सलमान अली, बताया टीम का ट्रंप कार्ड

अफगानी क्रिकेट टीम पर संकट: साउथ अफ्रीका से हार और एनालिस्ट के हार्ट अटैक की खबर

  • By admin
  • February 14, 2026
  • 2 views
अफगानी क्रिकेट टीम पर संकट: साउथ अफ्रीका से हार और एनालिस्ट के हार्ट अटैक की खबर