बद्रीनाथ धाम में भिक्षावृत्ति पर प्रतिबंध, नियम तोड़ने वालों पर होगी कार्रवाई

चमोली
उत्तराखंड के बद्रीनाथ मन्दिर परिसर में भिक्षा वृत्ति पर रोक लगाई गई है। बद्रीनाथ-केदारनाथ मन्दिर समिति के मुख्य कार्याधिकारी और शासन की ओर से कार्य पालक नियुक्त विजय प्रसाद थपलियाल ने बदरीनाथ मन्दिर एवं मन्दिर परिसर बाह्य सिंहद्वार परिसर, मंदिर मार्ग, दर्शन पंक्ति, अलकनंदा घाट, तप्तकुंड क्षेत्र का स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि मन्दिर परिसर में कतिपय साधु भेषधारी तीर्थयात्रियों से दान-दक्षिणा ले रहे हैं तथा भिक्षा मांग रहे है जिससे मन्दिर समिति की छवि धूमिल हो रही है। उन्होंने मंदिर परिसर में भिक्षा वृत्ति पर तत्काल रोक लगाने के निर्देश दिये। 

अधिकारियों कर्मचारियों की समिति का किया गठन
इस संबंध में कार्यपालक मजिस्ट्रेट के निर्देश पर बीकेटीसी अधिकारियों कर्मचारियों की समिति का गठन किया गया है जो कि इस बावत कारर्वाई करेगी। इस बीच श्री थपलियाल ने रविवार को बदरीनाथ मन्दिर एवं मन्दिर परिसर के बाह्य क्षेत्र का भी स्थलीय निरीक्षण किया । उन्होंने बताया कि परिसर के बाहर प्रसाद की दुकानों के नाम पर अतिक्रमण किया जा रहा है जिसे हटाया जाना आवश्यक है। इस कारर्वाई समिति में मन्दिर अधिकारी-राजेन्द्र सिंह चौहान,अध्यक्ष ,प्रधान सहायक- राजेन्द्र सेमवाल तथा मुख्य सहायक जगमोहन बर्त्वाल को सदस्य नामित किया गया है। 

साधू वेश में मन्दिर परिसर में अवैध रूप से भिक्षावृत्ति कर लोग 
बदरीनाथ केदारनाथ मंदिर समिति के मीडिया प्रभारी डाक्टर हरीश गौड़ ने जानकारी देते हुए बताया मुख्य कार्याधिकारी द्वारा गठित समिति समय-समय पर मन्दिर एवं मन्दिर परिसर का निरीक्षण कर ऐसे लोग जो साधू वेश में मन्दिर परिसर में अवैध रूप से भिक्षावृत्ति कर रहे हैं। उन्हें मंदिर के दर्शन उपरान्त मन्दिर परिसर से बाहर करना सुनिश्चित करेगी। निरीक्षण के अवसर पर प्रभारी अधिकारी विपिन तिवारी, थाना प्रभारी नवनीत भंडारी, अवर अभियंता गिरीश रावत सहित अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे। उन्होंने बताया भिक्षावृत्ति नियंत्रण तथा अतिक्रमण हटाने हेतु बनी कार्रवाई समितियां बदरीनाथ मन्दिर परिसर में भिक्षावृति नियंत्रण तथा मंदिर बाह्य क्षेत्र सहित मंदिर मार्ग से अतिक्रमण को हटाने संबंधित आख्या से कार्यपालक मजिस्ट्रेट/ बीकेटीसी मुख्य कार्याधिकारी को अवगत करायेगी।  

admin

Related Posts

8वें वेतन आयोग से पेंशनर्स को राहत? सरकार ने दूर किया संशय

नई दिल्ली अगर आप केंद्र सरकार के कर्मचारी हैं या रिटायर हो चुके हैं, तो आपकी भविष्य की आर्थिक सुरक्षा को लेकर संसद से एक बड़ी खबर आई है। 8वें…

उखरूल, मणिपुर में हिंसा के बाद प्रशासन ने लगाया कर्फ्यू, इंटरनेट 5 दिन तक रहेगा बंद

 इंफाल मणिपुर के उखरूल में हिंसा भड़कने की जानकारी सामने आ रही है. बताया जा रहा है कि कुछ सशस्त्र बदमाशों ने लिटन सारेइखोंग गांव में कई घरों को आग…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

BCCI ने T20 World Cup की शुरुआत में टीम मैनेजमेंट की मांग खारिज की, खिलाड़ियों को दिया झटका

  • By admin
  • February 10, 2026
  • 0 views
BCCI ने T20 World Cup की शुरुआत में टीम मैनेजमेंट की मांग खारिज की, खिलाड़ियों को दिया झटका

टी20 विश्व कप में नीदरलैंड की शानदार जीत, बास डे लीडे रहे मैच के हीरो

  • By admin
  • February 10, 2026
  • 1 views
टी20 विश्व कप में नीदरलैंड की शानदार जीत, बास डे लीडे रहे मैच के हीरो

पाकिस्तान ने बांग्लादेश के साथ डबल खेला: पहले बायकॉट, फिर खुद लिया यू-टर्न!

  • By admin
  • February 10, 2026
  • 2 views
पाकिस्तान ने बांग्लादेश के साथ डबल खेला: पहले बायकॉट, फिर खुद लिया यू-टर्न!

अमेरिका ने पाकिस्तान की दुखती रग पर रखा हाथ, विश्व कप से पहले बढ़ेगा दबाव

  • By admin
  • February 10, 2026
  • 2 views
अमेरिका ने पाकिस्तान की दुखती रग पर रखा हाथ, विश्व कप से पहले बढ़ेगा दबाव

BCCI का बड़ा फैसला: कोहली-रोहित का डिमोशन, किशन-शमी को नहीं मिली जगह

  • By admin
  • February 10, 2026
  • 2 views
BCCI का बड़ा फैसला: कोहली-रोहित का डिमोशन, किशन-शमी को नहीं मिली जगह

वर्ल्ड कप से बाहर बांग्लादेश को लाहौर का न्योता, जानिए 5 घंटे की मीटिंग का राज

  • By admin
  • February 10, 2026
  • 2 views
वर्ल्ड कप से बाहर बांग्लादेश को लाहौर का न्योता, जानिए 5 घंटे की मीटिंग का राज