सुभाष घई ने कश्मीर को बताया गौरव, फिल्मकारों से की घाटी में फिल्म शूटिंग की अपील

मुंबई,

 मशहूर फिल्म निर्माता सुभाष घई हाल ही में कश्मीर गए थे, जहां उन्होंने कश्मीर के एक प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात की थी। इसकी एक तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए उन्होंने कश्मीर को देश का गौरव बताया और दूसरे फिल्म निर्माताओं से घाटी में शूटिंग करने की अपील की।

सोशल मीडिया पोस्ट में सुभाष घई ने सिनेमा के जरिए कश्मीर घाटी में पर्यटन को बढ़ावा देने का अनुरोध किया। उन्होंने बताया कि कश्मीर की मनमोहक सुंदरता को पर्दे पर दिखाकर फिल्म और पर्यटन दोनों को सपोर्ट कर सकते हैं।

रविवार को निर्देशक सुभाष घई ने इंस्टाग्राम पर फोटो शेयर करते हुए लिखा, “कश्मीर में सिनेमा और फिल्म शूटिंग के जरिए पर्यटन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से कश्मीर के एक प्रतिनिधिमंडल से मिलना मेरे लिए सुखद अनुभव रहा। कश्मीर के लोग और सरकार पूरी तरह समर्पित हैं कि वे भारत और दुनियाभर के फिल्म निर्माताओं को आमंत्रित कर अपने खूबसूरत कश्मीर और भारत के गौरव को फिल्मों में दिखाएं।”

इससे पहले सुभाष घई ने सोशल मीडिया पर साची बिंद्रा के लिए पोस्ट लिखी थी। इसमें उन्होंने साची की खूब तारीफ की और बताया कि परिवार का हिस्सा होने के बावजूद कभी भी फिल्मों में काम के लिए मदद नहीं मांगी, न ही कभी संपर्क किया।

उन्होंने पोस्ट में लिखा, “कृपया इसे नेपोटिज्म न कहें। ये अभिनेत्री साची बिंद्रा हैं, जो अपनी पहली फिल्म ‘मन्नू क्या करेगा’ की मुख्य अभिनेत्री हैं, और वह मेरी पारिवारिक सदस्य हैं, लेकिन यकीन मानिए, साची आज तक फिल्मों में अभिनय के लिए मुझसे कभी किसी तरह की मदद के लिए नहीं मिलीं। जब मैंने परिवार के साथ उनकी फिल्म देखी, तो मैं पर्दे पर उनका शानदार अभिनय देखकर दंग रह गया। मुझे उन पर गर्व है। इतनी मनोरंजक फिल्म के लिए उन्हें और उनकी टीम को बधाई। मेरा आशीर्वाद सदैव तुम्हारे साथ है।”

सुभाष घई ‘कालीचरण’, ‘विश्वनाथ’, ‘कर्ज’, ‘हीरो’, ‘विधाता’, ‘मेरी जंग’, ‘कर्मा’, ‘राम लखन’, ‘सौदागर’, ‘खलनायक’, ‘परदेस’, और ‘ताल’ जैसी फिल्मों के लिए जाने जाते हैं। कमर्शियल सिनेमा में सफलता के अपने अनुभव साझा करते हुए उन्होंने कुछ दिनों पहले कहा था कि सही कास्टिंग और निर्देशक का विषय पर गहरी समझ होना सबसे महत्वपूर्ण है।

 

  • admin

    Related Posts

    इंस्पेक्टर अविनाश सीजन 2 रिव्य,क्राइम और एक्शन का धमाका

    उत्तर प्रदेश के बैकग्राउंड पर बनी वेब सीरीज 'इंस्पेक्टर अविनाश' अपने दूसरे सीजन के साथ एक बार फिर कॉप-थ्रिलर की दुनिया में लौट आई है. नीरज पाठक के डायरेक्शन में…

    मौनी रॉय ने पति सूरज को फिर किया फॉलो, दिशा पटानी पर लगे रिश्ता तोड़ने के आरोप

    मुंबई बॉलीवुड की जानी-मानी एक्ट्रेस मौनी रॉय फ़िलहाल अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर काफी विवादों ने घिरी हुई हैं। कुछ समय पहले ही मौनी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट कर…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    खेल

    पंजाब किंग्स के खिलाफ RCB की पारी से शुरुआत, टॉस PBKS के नाम

    • By admin
    • May 17, 2026
    • 3 views
    पंजाब किंग्स के खिलाफ RCB की पारी से शुरुआत, टॉस PBKS के नाम

    DC vs RR अरुण जेटली स्टेडियम में आज होगा रन बरसात का मुकाबला

    • By admin
    • May 17, 2026
    • 3 views
    DC vs RR अरुण जेटली स्टेडियम में आज होगा रन बरसात का मुकाबला

    PBKS vs RCB Pitch Report: धर्मशाला में किसका चलेगा जादू? प्लेऑफ की जंग आज

    • By admin
    • May 17, 2026
    • 3 views
    PBKS vs RCB Pitch Report: धर्मशाला में किसका चलेगा जादू? प्लेऑफ की जंग आज

    शुभमन गिल और जोस बटलर की फिफ्टी गई बेकार, KKR की बड़ी जीत से प्लेऑफ रेस रोमांचक

    • By admin
    • May 17, 2026
    • 3 views
    शुभमन गिल और जोस बटलर की फिफ्टी गई बेकार, KKR की बड़ी जीत से प्लेऑफ रेस रोमांचक

    अफगानिस्तान टी-20 सीरीज के लिए चयन की उलटी गिनती शुरू, रोहित-विराट पर बड़ा फैसला संभव

    • By admin
    • May 17, 2026
    • 3 views
    अफगानिस्तान टी-20 सीरीज के लिए चयन की उलटी गिनती शुरू, रोहित-विराट पर बड़ा फैसला संभव

    IPL में KKR की विस्फोटक बल्लेबाजी, फिन एलेन-रघुवंशी-ग्रीन ने जड़ी तूफानी अर्धशतक

    • By admin
    • May 16, 2026
    • 1 views
    IPL में KKR की विस्फोटक बल्लेबाजी, फिन एलेन-रघुवंशी-ग्रीन ने जड़ी तूफानी अर्धशतक