तीन दिवसीय छत्तीसगढ़ स्टेट डेंटल कॉन्फ्रेंस 2025 सम्पन्न

 आयुष्मान योजना में डेंटल ट्रीटमेंट शामिल करने की उठी माँग

रायपुर/मनेन्द्रगढ़

 राजधानी में आयोजित तीन दिवसीय छत्तीसगढ़ स्टेट डेंटल कॉन्फ्रेंस 2025 का आगाज मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल की गरिमामय उपस्थिति में हुआ।

          इस अवसर पर पूर्व जनपद पंचायत अध्यक्ष और आशा डेंटल केयर मनेन्द्रगढ़ के संचालक वरिष्ठ दंत चिकित्सक डॉ. विनय शंकर सिंह ने सम्मेलन में कहा कि इंडियन डेंटल एसोसिएशन छत्तीसगढ़ ने लंबे समय से आयुष्मान योजना में डेंटल ट्रीटमेंट को शामिल करने की माँग रखी है। उन्होंने प्रश्न उठाया कि कुछेक डेंटल डॉक्टरों द्वारा स्मार्ट कार्ड से इलाज का गलत फायदा उठाये जाने के कारण क्या पूरे प्रदेश के दंत चिकित्सकों और आम जनता को इसका खामियाजा भुगतना चाहिए?
             डॉ. सिंह ने कहा की
जब गर्भाशय कांड और आंखफोड़वा कांड जैसी घटनाएं हुईं तब भी प्राइवेट अस्पतालों से आयुष्मान योजना नहीं हटाई गई तो फिर डेंटल ट्रीटमेंट के मामले में दोहरा व्यवहार क्यों?

         उन्होंने चिंता जताई कि वर्तमान में छत्तीसगढ़ के अधिकांश सरकारी अस्पतालों और डेंटल कॉलेजों में दांत लगाना, कैप लगाना या इम्प्लांट जैसी सुविधाएं उपलब्ध नहीं हैं जिससे डेंटल ट्रीटमेंट आम जनता की पहुंच से बाहर हो गया है। कार्यक्रम से उम्मीद की जा रही थी कि मुख्यमंत्री आयुष्मान योजना के तहत डेंटल ट्रीटमेंट को प्राइवेट क्लीनिकों के माध्यम से आम जनता तक पहुँचाने की घोषणा करेंगे लेकिन फिलहाल केवल समिति में विचार करने का आश्वासन दिया गया।
          वर्तमान में प्रदेश भर के एनएचएम कर्मचारियों द्वारा भाजपा सरकार के वादाखिलाफ़ी को लेकर सड़को पर उतर कर अपना विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। एनएचएम में भी दाँत के डॉक्टर कार्यरत हैं उनके नियमतीकरण के लिए भी कोई ठोस कदम नहीं उठाए जा रहे हैं और ना ही अन्य एनएचएम कर्मचारियों के लिये भी कोई ठोस पहल की जा रही है।
         डॉ. सिंह ने कहा कि यह मुद्दा प्रदेश की जनता के स्वास्थ्य और सुलभ इलाज से जुड़ा है और सरकार को शीघ्र ठोस कदम उठाने चाहिये।

  • admin

    Related Posts

    नक्सलियों को बड़ा झटका: जंगल में मिले अत्याधुनिक हथियार, ई-30 ऑप्स टीम सफल

    गरियाबंद जिले के थाना मैनपुर अंतर्गत ग्राम बड़ेगोबरा के सातमारी पहाड़ी क्षेत्र में पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए माओवादियों द्वारा डंप किए गए स्वचालित हथियारों को बरामद किया…

    विकास को मिली रफ्तार: मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने किए 18.38 करोड़ के कार्यों का भूमिपूजन

    18.38 करोड़ रुपए के विकास कार्यों का किया भूमिपूजन भटगांव में अधोसंरचना सुदृढ़ीकरण को मिली गति रायपुर, प्रदेश में संतुलित एवं समावेशी विकास को गति देने की दिशा में राज्य…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    खेल

    पथुम निसांका का तूफानी शतक, श्रीलंका ने ऑस्‍ट्रेलिया को घर पर दी शिकस्‍त, सुपर-8 में पहुंची

    • By admin
    • February 16, 2026
    • 1 views
    पथुम निसांका का तूफानी शतक, श्रीलंका ने ऑस्‍ट्रेलिया को घर पर दी शिकस्‍त, सुपर-8 में पहुंची

    21 फरवरी को मेसी के बिना ही उतरेगी इंटर मियामी

    • By admin
    • February 16, 2026
    • 2 views
    21 फरवरी को मेसी के बिना ही उतरेगी इंटर मियामी

    फिडे फ्रीस्टाइल वर्ल्ड चैंपियनशिप : मैग्नस कार्लसन बने पहले आधिकारिक चैंपियन

    • By admin
    • February 16, 2026
    • 3 views
    फिडे फ्रीस्टाइल वर्ल्ड चैंपियनशिप : मैग्नस कार्लसन बने पहले आधिकारिक चैंपियन

    IND vs PAK मुकाबले में ईशान किशन का जलवा, T20 वर्ल्ड कप में खास रिकॉर्ड किया अपने नाम

    • By admin
    • February 16, 2026
    • 1 views
    IND vs PAK मुकाबले में ईशान किशन का जलवा, T20 वर्ल्ड कप में खास रिकॉर्ड किया अपने नाम

    SKY का अनुशासन मंत्र: स्लेजिंग पर लगाम लगाने की दी हिदायत, BCCI वीडियो से सामने आई अंदर की बात

    • By admin
    • February 16, 2026
    • 2 views
    SKY का अनुशासन मंत्र: स्लेजिंग पर लगाम लगाने की दी हिदायत, BCCI वीडियो से सामने आई अंदर की बात

    स्टीफन करी 2027 ऑल-स्टार तीन अंक प्रतियोगिता में लेंगे हिस्सा

    • By admin
    • February 16, 2026
    • 2 views
    स्टीफन करी 2027 ऑल-स्टार तीन अंक प्रतियोगिता में लेंगे हिस्सा