क्रिकेट विवाद: भारत-PAK मैच पर हंगामा, बीजेपी सहयोगी भी हुए हमलावर

मुंबई 
आज एशिया कप में भारत और पाकिस्तान के बीच मैच होने वाला है। इस मैच को लेकर देशभर में विरोध हो रहा है। विपक्षी राजनीतिक दलों के साथ-साथ आम आदमी भी भारत-पाकिस्तान मैच को लेकर गुस्से में है। सोशल मीडिया पर लोग इसके विरोध में पोस्ट लिख रहे हैं। अब तो भाजपा के सहयोगी दल भी इसको लेकर हमलावर रुख अख्तियार करने लगे हैं। महाराष्ट्र में भाजपा की सहयोगी शिंदे शिवसेना के नेता संजय निरूपम ने भी भारत-पाकिस्तान मैच का विरोध जताया है।

क्या बोले शिंदे गुट के संजय निरूपम
संजय निरूपम ने कहा कि भारत और पाकिस्तान के बीच रिश्ता बेहद कड़वा है। पाकिस्तान ने हमेशा भारत को नुकसान पहुंचाने वाली विदेश नीति पर अमल किया है। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान ने हमेशा आतंकियों को पाला-पोसा, उन्हें ट्रेनिंग दी और पनाह दी। इन आतंकियों ने भारत के निर्दोष लोगों और शहरों पर हमले किए। पाकिस्तान के साथ किसी भी तरह का रिश्ता नहीं होना चाहिए। संजय निरूपम ने आगे कहा कि इनके साथ किसी तरह का खेल, सांस्कृतिक या डिप्लोमैटिक संबंध नहीं होना चाहिए। उन्होंने कहा कि बालासाहेब ठाकरे का भी ऐसा ही मानना था।

पूर्व क्रिकेटर मनोज तिवारी भी खफा
पूर्व क्रिकेटर और पश्विम बंगाल के खेल मंत्री मनोज तिवारी का भी भारत-पाकिस्तान मैच को लेकर बयान सामने आया है। मनोज तिवारी ने कहा कि मैं भारत बनाम पाकिस्तान मैच के साथ-साथ एशिया कप का भी बहिष्कार कर रहा हूं। मैं इसे नहीं देख सकता। उन्होंने कहा कि लोगों की जिंदगी कोई खेल नहीं है। उन्होंने कहा कि यह बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण हालात हैं। यह समस्या कई साल से चली आ रही है। पुलवामा से पहलगाम और पठानकोट तक कई बार आतंकी हमले हो चुके हैं। कोई भी भारतीय इसे भूला नहीं है। मनोज तिवारी ने कहा कि जिन लोगों ने देश की रक्षा करते हुए अपनी जान दी और जो मासूम मारे गए, सिर्फ उनके घर वाले ही इस दर्द को समझ सकते हैं।

आतंकी हमले के शिकार शख्स की बेटी भी गुस्सा
महाराष्ट्र के पुणे शहर के रहने वाले संतोष जगदाले भी पहलगाम आतंकी हमले के शिकार हुए थे। एशिया कप में भारत-पाकिस्तान के बीच होने वाले मैच को लेकर उनकी बेटी असावरी जगदाले भी गुस्से में हैं। असावरी ने कहा कि यह मैच नहीं होना चाहिए था। उन्होंने कहा कि यह बेहद शर्मनाक है। पहलगाम हमले को अभी छह महीने भी नहीं हुए हैं। इसके बाद ऑपरेशन सिंदूर भी हुआ। लेकिन अब यह मैच खेला जा रहा है। असावरी जगदाले ने कहा कि मुझे नहीं लगता कि इन लोगों को इस बात की परवाह भी है कि कोई मर गया। उन्होंने कहा कि मैंने कल कहीं पढ़ा था कि पैसा देशभक्ति तय करता है। क्या यह सच है? भावनगर गुजरात के रहने वाले सावन परमार ने पहलगाम हमले में पिता और भाई को खो दिया था। सावन ने कहा कि जब हमें पता चला कि भारत-पाकिस्तान के बीच मैच हो रहा है तो हम बहुत परेशान हो गए।

शिवसेना-यूबीटी की महिला कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन
महराष्ट्र में शिवसेना-यूबीटी की महिला कार्यकर्ताओं ने भारत-पाकिस्तान मैच का विरोध किया। इन महिलाओं ने मुंबई में सिंदूर के साथ प्रदर्शन किया। पार्टी मुखिया उद्धव ठाकरे ने शनिवार को इसका ऐलान किया था। उन्होंने कहा था कि हमारी पार्टी की महिला कार्यकर्ता महाराष्ट्र की गलियों में विरोध प्रदर्शन करेंगी। इसके अलावा पीएम मोदी को महाराष्ट्र के हर घर से सिंदूर भेजा जाएगा।

PAK से मैच खेलना देश के साथ गद्दारी; एशिया कप के बहाने फिर भड़के केजरीवाल

आज दुबई में भारत और पाकिस्तान के बीच एशिया कप का मैच खेला जाना है। दोनों के बीच होने वाले इस मुकाबले को लेकर भारत का एक वर्ग काफी गुस्से में है। उसने पीएम मोदी,अमित शाह से इसे कैंसिल कराने और बीसीसीआई को काफी भला-बुरा कहा। सोशल मीडिया पर तो बायकॉट करने की अपील जोर पकड़ रही है। इस बीच आम आदमी पार्टी के सर्वेसर्वा अरविंद केजरीवाल ने फिर इस मैच के बहाने मोदी सरकार पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान के साथ मैच खेलना देश के साथ गद्दारी करना है। उन्होंने शनिवार को भी इस मैच के लिए पीएम मोदी पर हमला किया था।

अरविंद केजरीवाल ने आज उन्हीं के पार्टी के नेता सौरभ भारद्वाज के एक एक्स पोस्ट पर रिपोस्ट करते हुए लिखा कि पाकिस्तान के साथ मैच खेलना देश के साथ गद्दारी है। हर भारतीय इस बात से बेहद गुस्से में है। सौरभ भारद्वाज ने ने अपने एक्स पोस्ट पर लिखा था कि खून और खेल एक साथ नही चल सकते। इसके लिए उन्होंने एक वीडियो भी पोस्ट किया है जिसमें आईसीसी के चेयरमैन जय शाह, पीएम मोदी और मंत्री अनुराग ठाकुर पर निशाना साधा गया है।

केजरीवाल ने शनिवार को अपने एक पोस्ट में कहा था कि प्रधानमंत्री जी को पाकिस्तान के साथ मैच करवाने की आखिर क्या जरूरत है? सारा देश कह रहा है कि ये मैच नहीं होना चाहिए। फिर ये मैच क्यों करवाया जा रहा है? क्या ये भी ट्रम्प के दबाव में किया जा रहा है? आखिर ट्रम्प के आगे कितना झुकोगे? बता दें कि आम आदमी पार्टी आज भारत-पाक मैच का पुरजोर विरोध कर रही है। आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह ने कहा कि पाकिस्तानी आतंकियों ने पहलगाम में हमारी बहनों का सिंदूर उजाड़ा, जिसके बाद प्रधानमंत्री मोदी ने कहा था कि खून और पानी व खून और व्यापार एक साथ नहीं चल सकता लेकिन खून और क्रिकेट एक साथ चल रहा है। BJP के लिए देश का सम्मान और स्वाभिमान कोई मायने नहीं रखता क्योंकि इस मैच से इनके बेटों का धंधा जुड़ा हुआ है। देश के नौजवानों को समझना होगा कि बीजेपी के लिए देश नहीं बल्कि सट्टेबाजी और धंधा ज्यादा जरूरी है।

admin

Related Posts

सूर्या की बढ़ी मुश्किलें! पाकिस्तान के खिलाफ मैच में नहीं खेल पाएंगे अभिषेक ? जानिए कौन ले सकता है उनकी जगह

  नई दिल्ली टीम इंडिया के ओपनर अभिषेक शर्मा को पेट में इन्फेक्शन के कारण सोमवार को दिल्ली के एक फोर्टिस अस्तपताल में भर्ती कराया गया है. कल (मंगलवार)  रात…

सजा की जगह इनाम! ICC ने बांग्लादेश मामले में लिया विवादित निर्णय

 नई दिल्ली जब किसी बड़े टूर्नामेंट से कोई देश आखिरी वक्त पर खुद हटता है तो आमतौर पर उम्मीद यही होती है कि उस देश को इसके नतीजे भुगतने पड़ेंगे.…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

सूर्या की बढ़ी मुश्किलें! पाकिस्तान के खिलाफ मैच में नहीं खेल पाएंगे अभिषेक ? जानिए कौन ले सकता है उनकी जगह

  • By admin
  • February 11, 2026
  • 0 views
सूर्या की बढ़ी मुश्किलें! पाकिस्तान के खिलाफ मैच में नहीं खेल पाएंगे अभिषेक ? जानिए कौन ले सकता है उनकी जगह

सजा की जगह इनाम! ICC ने बांग्लादेश मामले में लिया विवादित निर्णय

  • By admin
  • February 10, 2026
  • 2 views
सजा की जगह इनाम! ICC ने बांग्लादेश मामले में लिया विवादित निर्णय

BCCI ने T20 World Cup की शुरुआत में टीम मैनेजमेंट की मांग खारिज की, खिलाड़ियों को दिया झटका

  • By admin
  • February 10, 2026
  • 0 views
BCCI ने T20 World Cup की शुरुआत में टीम मैनेजमेंट की मांग खारिज की, खिलाड़ियों को दिया झटका

टी20 विश्व कप में नीदरलैंड की शानदार जीत, बास डे लीडे रहे मैच के हीरो

  • By admin
  • February 10, 2026
  • 2 views
टी20 विश्व कप में नीदरलैंड की शानदार जीत, बास डे लीडे रहे मैच के हीरो

पाकिस्तान ने बांग्लादेश के साथ डबल खेला: पहले बायकॉट, फिर खुद लिया यू-टर्न!

  • By admin
  • February 10, 2026
  • 2 views
पाकिस्तान ने बांग्लादेश के साथ डबल खेला: पहले बायकॉट, फिर खुद लिया यू-टर्न!

अमेरिका ने पाकिस्तान की दुखती रग पर रखा हाथ, विश्व कप से पहले बढ़ेगा दबाव

  • By admin
  • February 10, 2026
  • 2 views
अमेरिका ने पाकिस्तान की दुखती रग पर रखा हाथ, विश्व कप से पहले बढ़ेगा दबाव