पहली बार जितिया व्रत कर रही हैं? ये गलतियां आपके व्रत को कर सकती हैं प्रभावित!

जितिया व्रत सबसे कठिन व्रतों में से एक माना जाता है, जो कि 14 सितंबर को किया जाएगा. बिहार में छठ पूजा के बाद सबसे खास त्योहार होता है, जो तीन दिनों तक चलता है. इस व्रत को शुरू करने से पहले नोनी का साग खाने की परंपरा भी है. जो महिलाएं यह व्रत करने जा रही हैं, उनके लिए जरूरी है कि इसके नियम उन्हें पता हों. अगर आप जितिया व्रत में कुछ गलतियां करती हैं, तो आपको पूर्ण फल नहीं प्राप्त होगा. ऐसे में चलिए आपको बताते हैं कि जीवित्पुत्रिका व्रत में क्या नहीं करना चाहिए और कौन सी गलतियों से बचना चाहिए.

जितिया व्रत में क्या नहीं करना चाहिए?

निर्जला उपवास:- जितिया व्रत में निर्जला उपवास करने का विधान है. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, व्रती को जितिया व्रत पूरा होने तक जल या अन्न किसी भी चीज का सेवन नहीं करना चाहिए. जितिया व्रत में कुछ भी खाने-पीने से व्रत टूट जाता है और फल भी नहीं मिलता है.

धागा पहनने का नियम:- जीवित्पुत्रिका व्रत में महिलाएं अपनी संतान की सुरक्षा के लिए जिउतिया धागा पहनती हैं. इस धागे को शुभ मुहूर्त और सही विधान के साथ ही पहनना चाहिए. ऐसी मान्यता है कि गलती से गंदे, पुराने या टूटे हुए धागे का इस्तेमाल करना अशुभ होता है.

गुस्सा न करें:- जितिया व्रत के दौरान व्रती महिलाओं को इस बात का ध्यान रखना चाहिए कि परिवार में किसी पर गुस्सा न करें और न ही अपने बच्चों पर गुस्सा करें. व्रत के दौरान क्रोध करने या अपशब्दों का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए. ऐसा करने से व्रत का पूर्ण फल नहीं मिलता है.

तामसिक भोजन न बनाएं:- अगर घर में कोई जितिया व्रत नहीं भी रख रहा है, तो भी इस व्रत के दौरान घर में प्याज, लहसुन, मांस-मदिरा जैसे तामसिक पदार्थों का सेवन नहीं करना चाहिए और न ही घर में बनाना चाहिए. व्रती परिवार को भी सात्विक भोजन ही करना चाहिए.

  • admin

    Related Posts

    19 फरवरी राशिफल: किस राशि को मिलेगा लाभ, किसे रहना होगा सावधान?

    मेष 19 फरवरी के दिन आप एक बिजी लेकिन प्रोडक्टिव ऑफिस लाइफ के साथ-साथ एक शानदार लव लाइफ का अनुभव करेंगे। आज के दिन धन का इस्तेमाल समझदारी से करें।…

    दैनिक भविष्यफल 18 फरवरी: जानें करियर, प्यार और धन के मामले में कैसा रहेगा दिन

    मेष 18 फरवरी के दिन पॉजिटिव सोच बनाकर रखें। अपने काम पर फोकस करें। गॉसिप से दूर रहें। जरूरत पड़ने पर फैमिली या पार्टनर से सलह लें। एक प्रोडक्टिव प्रोफेशनल…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    खेल

    वतन लौटते ही कप्तान का गुस्सा छलका, पाक हॉकी टीम के खिलाड़ी मैदान पर बर्तन मांजते पाए गए

    • By admin
    • February 18, 2026
    • 1 views
    वतन लौटते ही कप्तान का गुस्सा छलका, पाक हॉकी टीम के खिलाड़ी मैदान पर बर्तन मांजते पाए गए

    शिवम-हार्दिक के दम पर भारत मजबूत, नीदरलैंड के सामने 194 रन की चुनौती

    • By admin
    • February 18, 2026
    • 1 views
    शिवम-हार्दिक के दम पर भारत मजबूत, नीदरलैंड के सामने 194 रन की चुनौती

    जीरो पर तीसरी बार पवेलियन लौटे अभिषेक, वर्ल्ड कप में बना अनचाहा रिकॉर्ड

    • By admin
    • February 18, 2026
    • 3 views
    जीरो पर तीसरी बार पवेलियन लौटे अभिषेक, वर्ल्ड कप में बना अनचाहा रिकॉर्ड

    हेलमेट फेंकने की घटना पर ICC सख्त, जॉर्ज मुन्से को मिली फटकार

    • By admin
    • February 18, 2026
    • 2 views
    हेलमेट फेंकने की घटना पर ICC सख्त, जॉर्ज मुन्से को मिली फटकार

    कोच माइक हेसन से नाराज़गी, पाक कप्तान ने गुस्से में पटकी बोतल—बाबर आजम दिखे असहज

    • By admin
    • February 18, 2026
    • 3 views
    कोच माइक हेसन से नाराज़गी, पाक कप्तान ने गुस्से में पटकी बोतल—बाबर आजम दिखे असहज

    पाकिस्तान के साहिबजादा फरहान ने रचा इतिहास, 12 साल पुराने रिकॉर्ड की कर ली बराबरी

    • By admin
    • February 18, 2026
    • 2 views
    पाकिस्तान के साहिबजादा फरहान ने रचा इतिहास, 12 साल पुराने रिकॉर्ड की कर ली बराबरी