9/11 के दिन अमेरिका में नेवल अकादमी में तड़ातड़ गोलियां, छात्रों और स्टाफ में दहशत

वाशिंगटन 
अमेरिका में एक बार फिर गोलीबारी की घटना ने हड़कंप मचा दिया है। इस बार निशाना मैरीलैंड स्थित अमेरिकी नौसेना अकादमी बनी जहां हुई फायरिंग में कई कैडेट और अन्य लोग घायल हो गए। घटना के बाद पूरे कैंपस को सील कर दिया गया है और हमलावर की तलाश जारी है।

क्या हुआ था?
रिपोर्ट के अनुसार नौसेना अकादमी में तैनात एक मिडशिपमैन ने छात्रों को एक ईमेल भेजकर तुरंत अंदर जाने और दरवाजा बंद करने की चेतावनी दी। ईमेल में साफ लिखा था, "यह कोई ड्रिल नहीं है।" रिपोर्ट्स के मुताबिक गोलीबारी की आवाज बैनक्रॉफ्ट हॉल में सुनी गई जहां 1600 से ज्यादा मिडशिपमैन रहते हैं। हालाँकि अभी तक किसी के मारे जाने की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। सोशल मीडिया पर कुछ वीडियो भी वायरल हो रहे हैं जिनमें कैंपस में एक मेडिवैक हेलीकॉप्टर उतरता दिख रहा है लेकिन इसकी भी अभी तक पुष्टि नहीं हो पाई है।
 
सुरक्षा एजेंसियां मौके पर
घटना के तुरंत बाद नेवल अकादमी और पास के नेवी बेस को सुरक्षा कारणों से लॉकडाउन कर दिया गया है। अकादमी के प्रवक्ता लेफ्टिनेंट नवीद लेमर ने बताया कि जब तक आरोपी पकड़ा नहीं जाता किसी को भी अंदर-बाहर जाने की अनुमति नहीं होगी। मैरीलैंड के गवर्नर वेस मूर के ऑफिस ने बयान जारी कर कहा कि स्थिति पर काबू पा लिया गया है और फिलहाल नेवल अकादमी पर कोई बड़ा खतरा नहीं है। वहीं एनसीआईएस और मैरीलैंड स्टेट पुलिस भी एनापोलिस पुलिस के साथ मिलकर जांच में जुट गई हैं।

  • admin

    Related Posts

    पाकिस्तान की उम्मीदों को लगा करारा झटका, ईरान ने इस्लामाबाद में बैठक से किया साफ इनकार

    इस्लामाबाद पाकिस्तान द्वारा अमेरिका और ईरान के बीच युद्धविराम कराने के प्रयास पूरी तरह विफल हो गए हैं। वॉल स्ट्रीट जर्नल ने शुक्रवार को मध्यस्थों का हवाला देते हुए यह…

    24 घंटे की बुरी घटना: ईरान जंग में US के 2 फाइटर जेट और 2 चॉपर क्रैश, पायलट लापता

    वाशिंगटन पिछले पांच हफ्तों से जारी ईरान-अमेरिका युद्ध अब अपने सबसे खतरनाक और अनिश्चित दौर में पहुंच गया है. पिछले 24 घंटों के भीतर ईरान ने दो अमेरिकी लड़ाकू विमानों…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    खेल

    मुंबई के ‘X-फैक्टर’ गजनफर पर टिकी निगाहें, क्या बारिश बिगाड़ेगी दिल्ली और मुंबई के मैच का रोमांच?

    • By admin
    • April 4, 2026
    • 1 views
    मुंबई के ‘X-फैक्टर’ गजनफर पर टिकी निगाहें, क्या बारिश बिगाड़ेगी दिल्ली और मुंबई के मैच का रोमांच?

    दिल्ली कैपिटल्स बनाम मुंबई इंडियंस, हाई-स्कोरिंग मैच की उम्मीद, क्या कोटला में चलेगा पांड्या का जादू?

    • By admin
    • April 4, 2026
    • 0 views
    दिल्ली कैपिटल्स बनाम मुंबई इंडियंस, हाई-स्कोरिंग मैच की उम्मीद, क्या कोटला में चलेगा पांड्या का जादू?

    IPL में श्रेयस अय्यर पर बैन? BCCI ने उठाया कदम, 2 मैचों में 2 बार किया ‘महाब्लंडर’

    • By admin
    • April 4, 2026
    • 0 views
    IPL में श्रेयस अय्यर पर बैन? BCCI ने उठाया कदम, 2 मैचों में 2 बार किया ‘महाब्लंडर’

    श्रेयस की कप्तानी में पंजाब की जीत, CSK को उनके घर में हराया

    • By admin
    • April 4, 2026
    • 1 views
    श्रेयस की कप्तानी में पंजाब की जीत, CSK को उनके घर में हराया

    ईरान के मैचों को अमेरिका की जगह मैक्सिको में कराने का मामला फीफा विश्व कप में अनसुलझा, विवाद जारी

    • By admin
    • April 4, 2026
    • 3 views
    ईरान के मैचों को अमेरिका की जगह मैक्सिको में कराने का मामला फीफा विश्व कप में अनसुलझा, विवाद जारी

    लॉयन्स vs टाइटन्स फाइनल में हुआ बड़ा ड्रामा, 10 ओवर फेंककर मैदान से गायब हुए स्वानपोल; अब करियर पर संकट

    • By admin
    • April 3, 2026
    • 2 views
    लॉयन्स vs टाइटन्स फाइनल में हुआ बड़ा ड्रामा, 10 ओवर फेंककर मैदान से गायब हुए स्वानपोल; अब करियर पर संकट