यात्रा हुई आसान: नोएडा और दिल्ली मेट्रो टिकट अब एक ही ऐप में उपलब्ध

नई दिल्ली

दिल्ली-नोएडा में मेट्रो से सफर करने वाले लोगों के लिए खुशखबरी है. अब वे एक ही एप से दोनों मेट्रो के टिकट खरीद सकेंगे. पहले अलग-अलग एप डाउनलोड करनी पड़ती थीं, लेकिन अब नोएडा मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (NMRC) ने नोएडा और दिल्ली मेट्रो नेटवर्क में सिगल क्यूआर टिकटिंग सुविधा की शुरुआत की है, इससे यात्रियों को एक ही एप के जरिए टिकट बुक करने की सुविधा मिलेगी.

सारथी एप से खरीद सकेंगे टिकट

एनएमआरसी के प्रबंध निदेशक लोकेश एम ने इसके बारे में जानकारी देते हुए कहा- यात्रियों को इस कदम से बड़ी सुविधा मिलेगी. अब नोएडा मेट्रो-दिल्ली मेट्रो के QR कोड एक ही App पर मौजूद होंगे. दिल्ली मेट्रो के टिकट NMRC के एप और नोएडा मेट्रो के QR टिकट DMRC के सारथी एप से भी खरीदे जा सकेंगे. दोनों मेट्रो के टिकट अब एक ही एप से खरीद सकते हैं. यात्री नोएडा-दिल्ली मेट्रो में एक ही क्यूआर कोड से यात्रा कर सकेंगे. टिकट नेट बैंकिंग, क्रेडिट/डेबिट कार्ड या यूपीआई के जरिए खरीदे जा सकेंगे.”

क्या है ये बदलाव

दरअसल, पहले पेटीएम या अन्य एप पर नोएडा से नोएडा के किसी स्टेशन के लिए मेट्रो टिकट उपलब्ध नहीं होते थे, यात्रियों को डीएमआरसी और एनएमआरसी की एप्स पर जाकर ही टिकट खरीदने पड़ते थे. अब दोनों टिकट एक ही एप के जरिए ले सकेंगे. लोकेश ने कहा कि बोडाकी से मेट्रो डिपो मेट्रो रूट (2.6 किमी) जल्द ही शुरू होगा. इसे 416 करोड़ रुपये की लागत से बनाया जा रहा है. इसी के साथ 2,200 करोड़ रुपये की लागत से सेक्टर 142 से बॉटनिकल गार्डन रूट को मंजूरी मिल चुकी है. इसे 11.56 किमी का बनाया जाएगा. फिलहाल सरकारी मंजूरी का इंतजार है.

एक क्लिक से मिलेगी टिकट खरीदने की सुविधा

इसी के साथ दिल्ली मेट्रो ने एनपीसीआई भीम सर्विसेज लिमिटेड (एनबीएसएल) के साथ साझेदारी में महत्वपूर्ण कदम उठाया है। दिल्ली मेट्रो सारथी एप के अंदर ‘डीएमआरसी पे पावर्ड बाई भीम’ लॉन्च किया है. इससे यात्रियों को एक क्लिक से तेज और सुरक्षित टिकट खरीदने की सुविधा मिलेगी. इससे बाहरी पेमेंट गेटवे की जरूरत नहीं होगी. भीम वेगा के साथ डीएमआरसी के एकीकरण से यात्रियों को पेमेंट के लिए बड़ी सुविधा मिलेगी. 

admin

Related Posts

रेखा गुप्ता का बड़ा ऐलान: हेडगेवार प्रतिमा अनावरण के साथ आरोग्य संस्थान को मिलेगा विस्तार

नई दिल्ली दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने शनिवार को शाहदरा के डॉ. हेडगेवार आरोग्य संस्थान में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के पहले सरसंघचालक डॉ. केशव बलिराम हेडगेवार की प्रतिमा…

दिल्ली बनाम पंजाब विवाद तेज, विधानसभा ने अफसरों से मांगा जवाब, तय की अंतिम तारीख

नई दिल्ली दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी (आप) नेता आतिशी मार्लेना की टिप्पणी से जुड़े मामले में दिल्ली विधानसभा की विशेषाधिकार कमेटी ने पंजाब सरकार के अफसरों…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

अफगानी क्रिकेट टीम पर संकट: साउथ अफ्रीका से हार और एनालिस्ट के हार्ट अटैक की खबर

  • By admin
  • February 14, 2026
  • 0 views
अफगानी क्रिकेट टीम पर संकट: साउथ अफ्रीका से हार और एनालिस्ट के हार्ट अटैक की खबर

शूटिंग: एशियन चैंपियनशिप में भारत के अभियान का शानदार अंत, 94 मेडल के साथ नंबर-1

  • By admin
  • February 14, 2026
  • 0 views
शूटिंग: एशियन चैंपियनशिप में भारत के अभियान का शानदार अंत, 94 मेडल के साथ नंबर-1

भारत-पाक रिश्तों पर फिर चर्चा, हैंडशेक को लेकर सलमान अली आगा का बयान चर्चा में

  • By admin
  • February 14, 2026
  • 0 views
भारत-पाक रिश्तों पर फिर चर्चा, हैंडशेक को लेकर सलमान अली आगा का बयान चर्चा में

इगोर ट्यूडर बने टोटेनहम हॉटस्पर के अंतरिम कोच

  • By admin
  • February 14, 2026
  • 0 views
इगोर ट्यूडर बने टोटेनहम हॉटस्पर के अंतरिम कोच

दक्षिण अफ्रीका ने जीता टॉस, न्यूजीलैंड को दिया बल्लेबाजी का न्योता

  • By admin
  • February 14, 2026
  • 0 views
दक्षिण अफ्रीका ने जीता टॉस, न्यूजीलैंड को दिया बल्लेबाजी का न्योता

यूएसए ने रचा इतिहास, टी20 वर्ल्ड कप में किसी एसोसिएट टीम ने नहीं किया था ऐसा

  • By admin
  • February 14, 2026
  • 0 views
यूएसए ने रचा इतिहास, टी20 वर्ल्ड कप में किसी एसोसिएट टीम ने नहीं किया था ऐसा