आज पाकिस्तान से भिड़ेगी ओमान, बड़े मंच पर अपना जलवा दिखाना चाहेंगे ओमान के खिलाड़ी

नई दिल्ली
पाकिस्तान एशिया कप 2025 में अपने अभियान की शुरुआत आज दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में टूर्नामेंट में डेब्यू कर रहे ओमान के खिलाफ मुकाबले से करेगा। पाकिस्तान और ओमान के बीच यह मुकाबला भारतीय समयानुसार रात 8:00 बजे से शुरू होगा।

हाल ही में यूएई टी20 ट्राई-सीरीज में अफगानिस्तान को करारी शिकस्त देकर पाकिस्तान इस टूर्नामेंट में मजबूती से उतर रहा है। सलमान अली आगा की अगुआई वाली इस टीम में एक मजबूत स्पिन आक्रमण और यूएई की धीमी पिचों के लिए आक्रामक रणनीति है। उनका हालिया फॉर्म और अनुभव उन्हें एशिया कप में जीत के साथ शुरुआत करने का प्रबल दावेदार माना जा रहा है।
 
बड़ी उम्मीदों के साथ उतरेगी ओमान
वहीं, एशिया कप में डेब्यू कर रही ओमान टीम कम दबाव और बड़ी उम्मीदों के साथ इस मुकाबले में उतर रही है। यह टीम जुनूनी क्रिकेटरों और ऑफिस प्रोफेशनल्स के मिश्रण से बनी है, जो रोजमर्रा के कामों के बीच क्रिकेट खेलकर यहां तक पहुंचे हैं। उनके सफर की कहानी रोमांचक और प्रेरणादायक है।

बड़े मंच पर प्रभाव छोड़ने को तैयार
इस बड़े मंच पर ओमान के खिलाड़ी अपनी छाप छोड़ने की कोशिश करेंगे, लेकिन एक कहीं ज्यादा मजबूत प्रतिद्वंद्वी के सामने उन्हें कड़ी चुनौती का सामना करना पड़ेगा। मुकाबले के दौरान ओमान के खिलाड़ियों और टीम को सीखने को बहुत कुछ है। ओमान के पास खोने के लिए कुछ नहीं लेकिन, वह पाकिस्तान का खेल बिगाड़ सकते हैं।

पहली बार करेंगे एक दूसरे का सामना
पाकिस्तान और ओमान के बीच हेड टू हेड की बात करें तो दोनों टीमें आमने-सामने होंगी। 20 साल के टी20I इतिहास में यह पहली बार होगा जब पाकिस्तान ओमान का सामना करेगा। सात ही ओमान पाकिस्तान जैसी मजबूत टीम के खिलाफ मैदान पर उतरेगा।

admin

Related Posts

जयपुर में बड़ा मैच: RR को प्लेऑफ रेस में बने रहने के लिए हर हाल में जीत चाहिए

जयपुर राजस्थान रॉयल्स को अगर आईपीएल 2026 के प्लेऑफ में पहुंचने की अपनी धुंधली उम्मीदों को बरकरार रखना है तो उसे अपने दोनों आखिरी मुकाबले जीतने होंगे। टीम अपने पिछले…

सूचना आयोग का निर्णय: BCCI निजी संस्था, RTI कानून से बाहर

 नई दिल्ली  केंद्रीय सूचना आयोग ने सोमवार को अपने एक फैसले में बताया है कि भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) आईटीआई कानून-2005 के तहत सार्वजनिक संस्था नहीं है। आयोग ने…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

जयपुर में बड़ा मैच: RR को प्लेऑफ रेस में बने रहने के लिए हर हाल में जीत चाहिए

  • By admin
  • May 18, 2026
  • 1 views
जयपुर में बड़ा मैच: RR को प्लेऑफ रेस में बने रहने के लिए हर हाल में जीत चाहिए

सूचना आयोग का निर्णय: BCCI निजी संस्था, RTI कानून से बाहर

  • By admin
  • May 18, 2026
  • 2 views
सूचना आयोग का निर्णय: BCCI निजी संस्था, RTI कानून से बाहर

चेन्नई में NSG जवानों के बीच दिखे धोनी, फैन्स बोले- क्या SRH मैच में होगी ‘थाला’ की वापसी?

  • By admin
  • May 18, 2026
  • 2 views
चेन्नई में NSG जवानों के बीच दिखे धोनी, फैन्स बोले- क्या SRH मैच में होगी ‘थाला’ की वापसी?

24 साल की उम्र में कमाल: सिनर बने सबसे युवा ‘करियर गोल्डन मास्टर्स’ विजेता

  • By admin
  • May 18, 2026
  • 2 views
24 साल की उम्र में कमाल: सिनर बने सबसे युवा ‘करियर गोल्डन मास्टर्स’ विजेता

केल्से मिशेल का शानदार करियर: कॉलेज रिकॉर्ड से लेकर करोड़ों की कमाई तक का सफर

  • By admin
  • May 18, 2026
  • 3 views
केल्से मिशेल का शानदार करियर: कॉलेज रिकॉर्ड से लेकर करोड़ों की कमाई तक का सफर

सदियों का इंतजार खत्म, भारतीय मूल के गोल्फर की ऐतिहासिक जीत से खेल जगत में जश्न

  • By admin
  • May 18, 2026
  • 3 views
सदियों का इंतजार खत्म, भारतीय मूल के गोल्फर की ऐतिहासिक जीत से खेल जगत में जश्न