उत्सव की तैयारी: काशी से बाहर भेजी जाएंगी 64 देवी-देवताओं की मूर्तियां, ओडिशा और लखनऊ में होंगी स्थापना

वाराणसी

नवरात्र में अब 10 दिन बचे हैं। दुर्गा पूजा के लिए काशी सजने-संवरने लगी है। यहां तैया हो रहीं दुर्गा प्रतिमाएं पूर्वांचल के अलावा उड़ीसा और लखनऊ भी जाएंगी। बनारस से बाहर मां दुर्गा सहित कुल 64 विग्रहों की प्रतिमाएं जाएंगी। बंगलाचाल की प्रतिमाएं भी रहेंगी।

मिनी बंगाल के नाम से मशहूर काशी में दुर्गा पूजा की तैयारी अंतिम दौर में चल रही है। ऑपरेशन सिंदूर से लेकर पर्यावरण संरक्षण सहित विभिन्न थीम पर मूर्तियां बन रही हैं। यहां से बाहर भी प्रतिमाएं जाएंगी। प्रख्यात मूर्तिकार अभिजीत विश्वास ने बताया कि उड़ीसा के काला हंडी जिले के लिए भी ऑडर आया था। यहां बंगलाचाल मां दुर्गा के साथ कुल आठ विग्रहों की मूर्तियां जाएंगी। जबकि लखनऊ में भी बंगलाचाल की प्रतिमा भेजी जाएगी। यहां के लिए कुल 32 प्रतिमाएं तैयार हो रही हैं। लखनऊ में छह साल से प्रतिमा जा रही है।

पूर्वांचल में मिर्जापुर, भदोही, जौनपुर के लिए 40 प्रतिमाएं तैयार हो रही हैं। अभिजीत विश्वास ने बताया कि मां दुर्गा के साथ मां लक्ष्मी, सरस्वती, गणेश जी व कार्तिकेय, शेर व राक्षस सहित कुल आठ प्रतिमाएं रहती हैं।

खोजवां, देवनाथपुरा, शिवपुर, अखरी बाईपास आदि इलाकों में दुर्गा प्रतिमाएं तैयारी हो रही हैं। पश्चिम बंगाल से भी मूर्तिकार बुलाए गए हैं, जो रातभर मूर्तियों को निखारने में लगे हैं। जिले में पांच सौ से अधिक दुर्गा प्रतिमाएं बैठाई जाएंगी।

आतंकवाद के नाश से शांति का संदेश मुद्रा तक की होंगी मां की मूर्तियां
बनारस में परंपरागत मूर्तियों के अलावा विभिन्न थीम पर आधारित प्रतिमाएं बन रही हैं। अभिजीत विश्वास ने बताया कि पूजा समितियां नई थीम पर ज्यादा मूर्तियों को बनवाने की मांग कर रही हैं। ऐसे में बंगलाचाल के अलावा काशी की शैली की प्रतिमाएं काफी बन रही हैं। इस बार यहां के बड़े पूजा पंडालों में 18 हाथों वाली मां दुर्गा, शांति का संदेश देते मुद्रा में, ऑपरेशन सिंदूर, आतंकवाद, पर्यावरण संरक्षण व महिला सशक्तीकरण आदि पर आधारित मां का स्वरूप दिया जा रहा है। मूर्तियों में देशभक्ति और नारी शक्ति का अनूठा संगम भी दिखेगा।

  • admin

    Related Posts

    कुहासा के चलते मथुरा, उन्नाव और बस्ती में सड़क हादसे, यमुना एक्सप्रेसवे पर 5 वाहनों में लगी आग

     मथुरा यूपी के कई जिलों में कोहरे का कहर देखने को मिला. मथुरा में यमुना एक्सप्रेसवे पर कई गाड़ियां आपस में टकरा गईं जिसमें जनहानि हुई. वहीं, उन्नाव में एक…

    श्री बांके बिहारी मंदिर में पहली बार टूटी परंपरा, हलवाई को सैलरी न मिलने से नहीं लगा ठाकुर जी का भोग

     मथुरा वृंदावन में बांके बिहारी मंदिर में पहली बार ठाकुर जी को बाल और शयन भोग नहीं लगा. हलवाई को भुगतान न होने के कारण भोग तैयार नहीं किया गया…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    खेल

    चर्चा में आईपीएल 2026 के नियम: विदेशी खिलाड़ी पर 30 करोड़ की बोली, मगर 18 करोड़ ही होंगे मिले

    • By admin
    • December 16, 2025
    • 1 views
    चर्चा में आईपीएल 2026 के नियम: विदेशी खिलाड़ी पर 30 करोड़ की बोली, मगर 18 करोड़ ही होंगे मिले

    टी20 सीरीज के आखिरी दो मैचों से बाहर अक्षर पटेल, उनकी जगह लिया गया नया खिलाड़ी

    • By admin
    • December 16, 2025
    • 1 views
    टी20 सीरीज के आखिरी दो मैचों से बाहर अक्षर पटेल, उनकी जगह लिया गया नया खिलाड़ी

    मुंबई के वानखेड़े में दिव्यांग टी20 क्रिकेट का उत्सव, 16 से 18 दिसंबर तक होगा आयोजन

    • By admin
    • December 16, 2025
    • 1 views
    मुंबई के वानखेड़े में दिव्यांग टी20 क्रिकेट का उत्सव, 16 से 18 दिसंबर तक होगा आयोजन

    IPL ऑक्शन 2026 के लिए आज खिलाड़ियों की मंडी, जानें सभी सवालों के जवाब और क्या है ऑक्शन की प्रक्रिया

    • By admin
    • December 16, 2025
    • 0 views
    IPL ऑक्शन 2026 के लिए आज खिलाड़ियों की मंडी, जानें सभी सवालों के जवाब और क्या है ऑक्शन की प्रक्रिया

    बीसीसीआई को एनएसएफ के रूप में मान्यता नहीं, खेल मंत्री मांडविया ने लोकसभा में कहा

    • By admin
    • December 15, 2025
    • 3 views
    बीसीसीआई को एनएसएफ के रूप में मान्यता नहीं, खेल मंत्री मांडविया ने लोकसभा में कहा

    IPL Auction 2026 से पहले आर अश्विन का दावा: ये अनकैप्ड टैलेंट नीलामी में बन सकते हैं करोड़ों के सौदे

    • By admin
    • December 15, 2025
    • 2 views
    IPL Auction 2026 से पहले आर अश्विन का दावा: ये अनकैप्ड टैलेंट नीलामी में बन सकते हैं करोड़ों के सौदे