मॉरीशस के प्रधानमंत्री का अयोध्या आगमन, रामलला के दर्शन और अंगद टीले पर जलाभिषेक की तैयारी

अयोध्या
मॉरीशस के प्रधानमंत्री डॉ. नवीनचंद्र रामगुलाम शुक्रवार को अयोध्या के दौरे पर रहेंगे। आज गुरुवार को वाराणसी में पीएम नरेंद्र मोदी ने मॉरीशस के प्रधानमंत्री से मुलाकात कर संग द्विपक्षीय वार्ता की। अब बताया जा रहा है कि कल मॉरीशस के प्रधानमंत्री अयोध्या रामलला के दर्शन के लिए जाएंगे। सीएम योगी आदित्यनाथ उनका स्वागत करेंगे।

जानकारी के अनुसार मॉरीशस के प्रधानमंत्री कल सुबह 11 बजे अयोध्या के महर्षि वाल्मीकि हवाई अड्डे पहुंचेंगे। एयरपोर्ट पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ उनका पारंपरिक शैली में स्वागत करेंगे। इसके बाद मॉरीशस के पीएम प्रयागराज-लखनऊ हाईवे के रास्ते राम मंदिर जाएंगे। राम मंदिर में राम लला के दर्शन करेंगे और लगभग डेढ़ घंटे रुकेंगे। इस दौरन मॉरीशस के पीएम मंदिर निर्माण कार्य का अवलोकन करेंगे और प्रगति की जानकारी लेंगे। बताया जा रहा है कि इसके बाद सीएम योगी आदित्यनाथ के साथ मॉरीशन के पीएम जटायु, अंगद टीले पर शिव मूर्ति का जलाभिषेक करेंगे।

शुक्रवार के कार्यक्रम के लिए कार सुरक्षा एजेंसियां एयरपोर्ट से लेकर मंदिर तक अलर्ट मोड पर रहेंगी। मॉरीशस के प्रधानमंत्री गुलाम 12:30 बजे देहरादून के लिए रवाना होंगे। कहा जा रहा है कि मॉरीशस के पीएम की आगामी अयोध्या यात्रा से राजनयिक संबंधों को मजबूती मिलने की उम्मीद है क्योंकि प्रशासन सांस्कृतिक कार्यक्रमों और आध्यात्मिक कार्यक्रमों के साथ उनका स्वागत करने की तैयारी कर रहा है।

ज़िला मजिस्ट्रेट निखिल टीकाराम फुंडे ने प्रधानमंत्री के दर्शन और पूजन के लिए योजनाओं की रूपरेखा प्रस्तुत की।स्थानीय संस्कृति को और बढ़ावा देने के लिए, ज़िला प्रधानमंत्री रामगुलाम को एक ज़िला-एक उत्पाद (ओडीओपी) कार्यक्रम के चुनिंदा उत्पाद भेंट करेगा, जिसका उद्देश्य स्वदेशी शिल्प को प्रोत्साहित करना है।

 

admin

Related Posts

नमो भारत से मेरठ मेट्रो तक: 15 स्टेशनों पर पहली और आखिरी ट्रेन कब? 13 मेट्रो स्टेशनों का डिटेल टाइम-टेबल

मेरठ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार को दिल्ली-गाजियाबाद-मेरठ नमो भारत कॉरिडोर के बाकी हिस्से और मेरठ मेट्रो का उद्घाटन करेंगे। इसके साथ ही 82.15 किमी लंबा पूरा हाई-स्पीड कॉरिडोर जनता के…

88 किमी सफर अब सिर्फ 55 मिनट में, पीएम मोदी ने नमो भारत और मेरठ मेट्रो का किया शुभारंभ

मेरठ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को मेरठ के शताब्दी नगर स्टेशन पर आयोजित भव्य कार्यक्रम में नमो भारत और बहुप्रतीक्षित मेरठ मेट्रो का उद्घाटन किया। प्रधानमंत्री ने हरी झंडी…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

कार्लोस अल्काराज़ को कतर ओपन का खिताब

  • By admin
  • February 22, 2026
  • 0 views
कार्लोस अल्काराज़ को कतर ओपन का खिताब

वैश्नवी अडकर ने रचा इतिहास, आईटीएफ डब्ल्यू100 फाइनल में पहुंचने वाली पहली भारतीय बनीं

  • By admin
  • February 22, 2026
  • 0 views
वैश्नवी अडकर ने रचा इतिहास, आईटीएफ डब्ल्यू100 फाइनल में पहुंचने वाली पहली भारतीय बनीं

विनिसियस जूनियर ने फिर गोल किया लेकिन रियाल मैड्रिड हारा

  • By admin
  • February 22, 2026
  • 0 views
विनिसियस जूनियर ने फिर गोल किया लेकिन रियाल मैड्रिड हारा

बल्लेबाज ने बैट भी नहीं घुमाया और मिल गया छक्का, अजीबोगरीब घटना ने सबको किया हैरान

  • By admin
  • February 22, 2026
  • 0 views
बल्लेबाज ने बैट भी नहीं घुमाया और मिल गया छक्का, अजीबोगरीब घटना ने सबको किया हैरान

टेनिस स्टार स्टीफंस और पूर्व अमेरिकी फुटबॉलर अल्टिडोर ने चार साल का वैवाहिक बंधन तोड़ा

  • By admin
  • February 22, 2026
  • 1 views
टेनिस स्टार स्टीफंस और पूर्व अमेरिकी फुटबॉलर अल्टिडोर ने चार साल का वैवाहिक बंधन तोड़ा

मेस्सी की मौजूदगी में एमएलएस चैंपियन इंटर मियामी को मिली पहले मैच में हार

  • By admin
  • February 22, 2026
  • 0 views
मेस्सी की मौजूदगी में एमएलएस चैंपियन इंटर मियामी को मिली पहले मैच में हार