पितृपक्ष में आस्था चरम पर: कन्हर नदी और महामाया मंदिर घाट पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़

बलरामपुर-रामानुजगंज

पितृ पक्ष की शुरुआत के साथ ही रामानुजगंज के ऐतिहासिक मां महामाया मंदिर छठ घाट पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है। गंगा की तरह उत्तर दिशा में बहने वाली कन्हर नदी में तर्पण के लिए लोग बड़ी संख्या में पहुंच रहे हैं। रामानुजगंज ही नहीं, बल्कि आसपास के गांवों व क्षेत्रों से भी लोग यहां आकर अपने पितरों का श्राद्ध व तर्पण कर रहे हैं।

हर दिन सुबह से ही श्रद्धालु घाट पर जुटने लगते हैं और दोपहर तक तर्पण की विधियों का पालन करते हैं। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, कन्हर नदी को इस क्षेत्र में गंगा के समान पवित्र माना जाता है, और यहां किया गया तर्पण विशेष फलदायी होता है।

तर्पण की सभी विधियां मां महामाया मंदिर के मुख्य पुजारी पंडित जितेंद्र पांडे एवं पंडित नरेंद्र मिश्रा के द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार के साथ संपन्न कराई जा रही हैं। श्रद्धालु कुश, तिल, जल, पुष्प और पिंड दान के साथ अपने पितरों को श्रद्धांजलि अर्पित कर रहे हैं। घाट पर भक्तों की भीड़ को देखते हुए स्थानीय प्रशासन भी सक्रिय है और साफ-सफाई तथा व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रयासरत हैं।

कन्हर नदी इस अंचल के लोगों के लिए केवल एक नदी नहीं, बल्कि आस्था का केंद्र है। पितृ पक्ष में यहां तर्पण करना वर्षों पुरानी परंपरा है, जिसे आज भी लोग पूरे श्रद्धा और विश्वास के साथ निभा रहे हैं। श्रद्धालुओं की मानें तो यहां आकर तर्पण करने से पितृ तृप्त होते हैं और परिवार में सुख-शांति बनी रहती है।

  • admin

    Related Posts

    सुरक्षा के साथ संवेदनशीलता का संदेश: CRPF 65वीं बटालियन के जनविश्वास अभियान ने ग्रामीणों का जीता भरोसा

    गरियाबंद नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में सुरक्षा के साथ-साथ विकास और विश्वास की मजबूत नींव रखने की दिशा में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) की 65वीं बटालियन लगातार सक्रिय भूमिका निभा…

    सर्च ऑपरेशन में सुरक्षा बलों को सफलता, नक्सलियों के छिपाए गए हथियार व IED बरामद

    कांकेर कांकेर जिले में सुरक्षा बल के जवानों को बड़ी सफलता हाथ लगी है. सर्चिंग में निकले जवानों को कांकेर नारायण सीमावर्ती क्षेत्र में नक्सलियों द्वारा डंप किया गया बड़ी…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    खेल

    रोमांचक मुकाबले में स्नेहित ने ओइकावा को चौंकाया, प्री-क्वार्टर फाइनल में पहुंचकर बढ़ाया भारत का मान

    • By admin
    • February 14, 2026
    • 2 views
    रोमांचक मुकाबले में स्नेहित ने ओइकावा को चौंकाया, प्री-क्वार्टर फाइनल में पहुंचकर बढ़ाया भारत का मान

    कोलंबो के प्रेमदासा स्टेडियम में भारत-पाक मैच: टीम इंडिया के रिकॉर्ड और रोचक आंकड़े

    • By admin
    • February 14, 2026
    • 2 views
    कोलंबो के प्रेमदासा स्टेडियम में भारत-पाक मैच: टीम इंडिया के रिकॉर्ड और रोचक आंकड़े

    IND vs PAK: 8 मैचों में किसका पलड़ा भारी? कल फिर पाकिस्तान की बढ़ेगी मुश्किलें

    • By admin
    • February 14, 2026
    • 1 views
    IND vs PAK: 8 मैचों में किसका पलड़ा भारी? कल फिर पाकिस्तान की बढ़ेगी मुश्किलें

    IND vs PAK: अभिषेक शर्मा खेलेंगे बड़ा मैच, कप्तान सूर्यकुमार ने खुद दी जानकारी

    • By admin
    • February 14, 2026
    • 1 views
    IND vs PAK: अभिषेक शर्मा खेलेंगे बड़ा मैच, कप्तान सूर्यकुमार ने खुद दी जानकारी

    बॉलिंग एक्शन पर उठे सवालों के बीच उस्मान तारिक के समर्थन में उतरे सलमान अली, बताया टीम का ट्रंप कार्ड

    • By admin
    • February 14, 2026
    • 1 views
    बॉलिंग एक्शन पर उठे सवालों के बीच उस्मान तारिक के समर्थन में उतरे सलमान अली, बताया टीम का ट्रंप कार्ड

    अफगानी क्रिकेट टीम पर संकट: साउथ अफ्रीका से हार और एनालिस्ट के हार्ट अटैक की खबर

    • By admin
    • February 14, 2026
    • 2 views
    अफगानी क्रिकेट टीम पर संकट: साउथ अफ्रीका से हार और एनालिस्ट के हार्ट अटैक की खबर