CSCS स्टेडियम पर बड़ा अपडेट, खेल मंत्री अरुण साव ने पदाधिकारियों से बैठक में दिए संकेत

रायपुर

नया रायपुर स्थित शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम की जिम्मेदारी अब छत्तीसगढ़ स्टेट क्रिकेट संघ (CSCS) को मिलने का रास्ता साफ होता दिख रहा है. राज्य के खेल और पीडब्ल्यूडी मंत्री अरुण साव ने कहा कि स्टेडियम का दस्तावेजी काम पूरा होने के बाद संघ को स्टेडियम सौंप दिया जाएगा.

CSCS के पदाधिकारियों ने बुधवार की शाम उपमुख्यमंत्री एवं खेल मंत्री अरुण साव से मुलाकात की. उप मुख्यमंत्री ने चर्चा के दौरान कहा कि सरकार का रुख खेलों के प्रति सकारात्मक है, और आने वाले महीनों में न सिर्फ क्रिकेट, बल्कि हर खेलों को बढ़ावा देने ठोस कदम उठते नजर आएंगे.

संघ पदाधिकारियों ने चर्चा के दौरान नवा रायपुर में राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय स्तर का क्रिकेट एकेडमी बनाने के लिए मंत्री विष्णुदेव साय द्वारा दी गई जमीन को लेकर आभार जताया. साथ ही दिसंबर-जनवरी में BCCI द्वारा आवंटित अंतरराष्ट्रीय मैचों की तैयारी पर भी चर्चा हुई.

फिलहाल, ग्राउंड का मेंटेनेंस क्रिकेट संघ कर रहा है, जबकि मरम्मत और निर्माण का काम लोक निर्माण विभाग देख रहा है. संघ के पदाधिकारियों ने बताया कि अंतरराष्ट्रीय स्तर के मैचों के लिए स्टेडियम को तैयार करने में करीब 15 करोड़ रुपए खर्च होने का अनुमान है. संघ को स्टेडियम मिलने पर BCCI से मिलने वाली राशि से यह कार्य किया जाएगा.

गौरतलब है कि क्रिकेट स्टेडियम पूरा रखरखाव और संचालन CSCS को सौंपने की मांग लंबे समय से की जा रही है. डिप्टी सीएम साव से मुलाकात के दौरान संघ के अध्यक्ष जुबिन शाह, विजय शाह, राजेश दवे समेत अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे.

  • admin

    Related Posts

    सुरक्षा के साथ संवेदनशीलता का संदेश: CRPF 65वीं बटालियन के जनविश्वास अभियान ने ग्रामीणों का जीता भरोसा

    गरियाबंद नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में सुरक्षा के साथ-साथ विकास और विश्वास की मजबूत नींव रखने की दिशा में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) की 65वीं बटालियन लगातार सक्रिय भूमिका निभा…

    सर्च ऑपरेशन में सुरक्षा बलों को सफलता, नक्सलियों के छिपाए गए हथियार व IED बरामद

    कांकेर कांकेर जिले में सुरक्षा बल के जवानों को बड़ी सफलता हाथ लगी है. सर्चिंग में निकले जवानों को कांकेर नारायण सीमावर्ती क्षेत्र में नक्सलियों द्वारा डंप किया गया बड़ी…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    खेल

    रोमांचक मुकाबले में स्नेहित ने ओइकावा को चौंकाया, प्री-क्वार्टर फाइनल में पहुंचकर बढ़ाया भारत का मान

    • By admin
    • February 14, 2026
    • 3 views
    रोमांचक मुकाबले में स्नेहित ने ओइकावा को चौंकाया, प्री-क्वार्टर फाइनल में पहुंचकर बढ़ाया भारत का मान

    कोलंबो के प्रेमदासा स्टेडियम में भारत-पाक मैच: टीम इंडिया के रिकॉर्ड और रोचक आंकड़े

    • By admin
    • February 14, 2026
    • 3 views
    कोलंबो के प्रेमदासा स्टेडियम में भारत-पाक मैच: टीम इंडिया के रिकॉर्ड और रोचक आंकड़े

    IND vs PAK: 8 मैचों में किसका पलड़ा भारी? कल फिर पाकिस्तान की बढ़ेगी मुश्किलें

    • By admin
    • February 14, 2026
    • 2 views
    IND vs PAK: 8 मैचों में किसका पलड़ा भारी? कल फिर पाकिस्तान की बढ़ेगी मुश्किलें

    IND vs PAK: अभिषेक शर्मा खेलेंगे बड़ा मैच, कप्तान सूर्यकुमार ने खुद दी जानकारी

    • By admin
    • February 14, 2026
    • 2 views
    IND vs PAK: अभिषेक शर्मा खेलेंगे बड़ा मैच, कप्तान सूर्यकुमार ने खुद दी जानकारी

    बॉलिंग एक्शन पर उठे सवालों के बीच उस्मान तारिक के समर्थन में उतरे सलमान अली, बताया टीम का ट्रंप कार्ड

    • By admin
    • February 14, 2026
    • 2 views
    बॉलिंग एक्शन पर उठे सवालों के बीच उस्मान तारिक के समर्थन में उतरे सलमान अली, बताया टीम का ट्रंप कार्ड

    अफगानी क्रिकेट टीम पर संकट: साउथ अफ्रीका से हार और एनालिस्ट के हार्ट अटैक की खबर

    • By admin
    • February 14, 2026
    • 2 views
    अफगानी क्रिकेट टीम पर संकट: साउथ अफ्रीका से हार और एनालिस्ट के हार्ट अटैक की खबर