पितृ पक्ष अपडेट: इस वर्ष दो तिथियों के श्राद्ध होंगे एक साथ, घर पर या घाट पर कैसे करें पिंडदान

साल 2025 में पितृपक्ष की शुरुआत 7 सितंबर से हो चुकी है. हर साल पितृ पक्ष भाद्रपद माह की पूर्णिमा तिथि से शुरू होते हैं और आश्विन माह की अमावस्या तिथि पर समाप्त होते हैं. साल 2025 में पितृ पक्ष की अंतिम श्राद्ध सर्वपितृ अमावस्या के दिन 21 सितंबर के दिन किया जाएगा.

साल 2025 में श्राद्ध की दो तिथियां एक ही दिन पड़ रही हैं. पंचांग के अनुसार इस वर्ष तृतीया और चतुर्थी तिथि का श्राद्ध एक ही तिथि पर पड़ रहा है. इन दोनों की तिथि के श्राद्ध 10 सितंबर 2025 के दिन किए जाएंगे.

इन दो तिथि का श्राद्ध होगा एक साथ

तृतीया श्राद्ध 10 सितंबर, 2025 बुधवार
तृतीया श्राद्ध 10 सितंबर, 2025, बुधवार आश्विन, कृष्ण तृतीया तिथि के दिन है. इस दिन इन लोगों का श्राद्ध और पिंडदान किया जाता जिनकी मृत्यु तृतीया तिथि पर हुई हो. इस दिन शुक्ल पक्ष और कृष्ण पक्ष दोनों ही पक्षों की तृतीया तिथि का श्राद्ध किया जा सकता है.तृतीया श्राद्ध को तीज श्राद्ध के नाम से भी जाना जाता है.

तृतीया श्राद्ध करने का समय-

    कुतुप मुहूर्त सुबह 11 बजकर 53 मिनट से लेकर दोपहर 12 बजकर 43 मिनट तक रहेगा.
    रौहिण मुहूर्त – दोपहर 12 बजकर 43 मिनट से 01 बजकर 33 मिनट तक रहेगा.
    अपराह्न काल – दोपहर 1 बजकर 33 मिनट से लेकर शाम 4 बजकर 02 मिनट तक रहेगा.

चतुर्थी श्राद्ध 10 सितंबर, 2025, बुधवार

आश्विन, कृष्ण चतुर्थी तिथि के दिन है. चतुर्थी श्राद्ध परिवार के उन मृत सदस्यों के लिए किया जाता है, जिनकी मृत्यु चतुर्थी तिथि पर हुई हो. इस दिन शुक्ल पक्ष और कृष्ण पक्ष दोनों ही पक्षों की चतुर्थी तिथि का श्राद्ध किया जा सकता है.

चतुर्थी श्राद्ध करने का समय-

    कुतुप मुहूर्त सुबह 11 बजकर 53 मिनट से लेकर 12 बजकर 43 मिनट तक रहेगा.
    रौहिण मुहूर्त – दोपहर 12 बजकर 43 मिनट से लेकर दोपहर 1 बजकर 33 मिनट तक रहेगा.
    अपराह्न काल – दोपहर 1 बजकर 33 मिनट से लेकर शाम 4 बजकर 02 मिनट तक रहेगा.

दो तिथियों के श्राद्ध और पिंडदान की विधि

    इस दिन सुबह स्नान आदि करके साफ और हल्के रंग के वस्त्र पहनें.
    घर के पूजा स्थल को गंगाजल स्वच्छ करें और दक्षिण दिशा की ओर मुख करके बैठें.
    दो तिथियों के लिए अलग-अलग संकल्प करें.
    संकल्प में दोनों तिथियों के पितरों का नाम, गोत्र, और मृत्यु तिथि शामिल करें.
    तांबे के लोटे में गंगाजल, काले तिल, जौ, और दूध मिलाकर तर्पण करें.
    प्रत्येक तिथि के लिए तीन बार जल अर्पित करें.
    चावल, जौ, काले तिल, और घी को मिलाकर पिंड बनाएं. प्रत्येक तिथि के पितरों के लिए अलग-अलग पिंड तैयार करें.
    दो तिथियों पर दोनों तिथियों के पितरों के लिए अलग-अलग पिंड बनाएं.
    पिंडों को कुश के आसन पर रखें और गंगाजल, दूध, और तिल से अभिषेक करें.
    पिंडों को दक्षिण दिशा की ओर अर्पित करें और पितरों से आशीर्वाद मांगे.
    पिंडदान के बाद पिंडों को पवित्र नदी में विसर्जित करें या पीपल के पेड़ के नीचे रख दें.
    भोजन को केले के पत्ते या पत्तल पर परोसें और पितरों को अर्पित करें.
    ब्राह्मणों को भोजन कराएं. दोनों तिथियों के पितरों के लिए अलग-अलग ब्राह्मणों को आमंत्रित करें.
    ब्राह्मण को दक्षिणा, वस्त्र, और फल दान करें.

 

  • admin

    Related Posts

    20 फरवरी का दैनिक राशिफल: आज चमकेगी किस्मत या बरतनी होगी सावधानी?

    मेष राशि- पर्सनल ग्रोथ पर फोकस रखें। पॉजिटिव विचार रखना और अपनी स्किल्स पर भरोसा करना आपके के लिए महत्वपूर्ण होगा। आज खुशहाली भरा दिन रहने वाला है। समझदारी के…

    होलिका दहन में अर्पण की जाने वाली चीजें और प्रसाद से जुड़ी धार्मिक मान्यताएँ

    हर साल फाल्गुन माह की पूर्णिमा के दिन होली का त्योहार मनाया जाता है. इस दिन पूरे देश रंग और गुलाल बिखरे नजर आते हैं. होली के दिन आपसी मतभेद…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    खेल

    शिखर धवन दूसरी शादी कर रहे, आयरलैंड की सोफी को बनाएंगे दुल्हन, संगीत नाइट में हुए रोमांटिक

    • By admin
    • February 19, 2026
    • 1 views
    शिखर धवन दूसरी शादी कर रहे, आयरलैंड की सोफी को बनाएंगे दुल्हन, संगीत नाइट में हुए रोमांटिक

    भारत के खिलाफ हार पर पाकिस्तान में घमासान, एक्स क्रिकेटर का दावा—‘अब बदल गया दौर’

    • By admin
    • February 19, 2026
    • 2 views
    भारत के खिलाफ हार पर पाकिस्तान में घमासान, एक्स क्रिकेटर का दावा—‘अब बदल गया दौर’

    जैस्मीन कौर का जलवा बरकरार, शॉट पुट में शानदार जीत हासिल

    • By admin
    • February 19, 2026
    • 2 views
    जैस्मीन कौर का जलवा बरकरार, शॉट पुट में शानदार जीत हासिल

    जायंट किलर बना जिम्बाब्वे, ऑस्ट्रेलिया के बाद श्रीलंका पर भी दर्ज की शानदार जीत

    • By admin
    • February 19, 2026
    • 2 views
    जायंट किलर बना जिम्बाब्वे, ऑस्ट्रेलिया के बाद श्रीलंका पर भी दर्ज की शानदार जीत

    निशानेबाजी का महाकुंभ: 16वां लक्ष्य कप में जुटेंगे देश के सर्वश्रेष्ठ एयर राइफल खिलाड़ी

    • By admin
    • February 19, 2026
    • 3 views
    निशानेबाजी का महाकुंभ: 16वां लक्ष्य कप में जुटेंगे देश के सर्वश्रेष्ठ एयर राइफल खिलाड़ी

    उम्र सिर्फ नंबर! 41 साल के वैन डेर का सुपर कैच देख दंग रह गए तिलक वर्मा

    • By admin
    • February 19, 2026
    • 2 views
    उम्र सिर्फ नंबर! 41 साल के वैन डेर का सुपर कैच देख दंग रह गए तिलक वर्मा