अभिनेत्री भूमिका चावला ने साड़ी में शेयर की खूबसूरत तस्वीरें, जताया आभार

मंगलवार,

 बॉलीवुड और दक्षिण भारतीय सिनेमा की जानी-मानी अभिनेत्री भूमिका चावला ने ‘तेरे नाम’, ‘बद्री’, और ‘कुशी’ जैसी फिल्मों में अपनी अदाकारी का जादू बिखेरा है। अभिनेत्री ने मंगलवार को सोशल मीडिया पर अपनी कुछ तस्वीरें पोस्ट कीं। इन तस्वीरों में उनकी सादगी और खूबसूरती प्रशंसकों का दिल जीत रही है।

भूमिका ने इंस्टाग्राम पर कुछ तस्वीरें पोस्ट कीं, जिसमें वे काले और प्रिंटेड डिजाइन वाली साड़ी में नजर आ रही हैं। इसके साथ उन्होंने मैचिंग ब्लाउज पहना, जिसके साथ बड़े-बड़े झुमके, नोज पिन और हल्का मेकअप उनके लुक को निखार रहा है। खुले बालों में उनकी मुस्कान ने तस्वीरों को और आकर्षक बना दिया।

इस तस्वीर के साथ भूमिका ने कैप्शन भी लिखा, जिसमें उन्होंने अपने जीवन और करियर के लिए आभार व्यक्त किया। उन्होंने लिखा, “रब का शुक्रिया। व्यस्त दिनों में से थोड़ा समय निकालकर भगवान का आभार व्यक्त करें। मैं हर चीज के लिए आभार में जी रही हूं। इस दिन के लिए, सूरज की रोशनी के लिए, चिड़ियों की चहचहाहट के लिए, इस देश में सुरक्षित होने के लिए, सुबह की ठंडी हवा के लिए।”

उन्होंने फिल्म इंडस्ट्री, खासकर तेलुगु और तमिल सिनेमा, के प्रति भी आभार व्यक्त करते हुए लिखा, “मैं फिल्म इंडस्ट्री और भगवान का शुक्रिया अदा करना चाहती हूं कि उन्होंने मुझे अपना हिस्सा बनाया। तेलुगु फिल्म इंडस्ट्री को धन्यवाद, जिन्होंने मुझे इतना प्यार दिया, तमिल फिल्म इंडस्ट्री को और उन सभी लोगों को जिनके साथ मैंने काम किया। दर्शकों और प्रशंसकों का भी आभार, जिन्होंने मेरे किरदारों को इतना प्यार दिया।”

भूमिका ने अपने कैप्शन में हैदराबाद और चेन्नई में मिले अपनेपन का भी जिक्र किया और सभी से हर दिन आभार व्यक्त करने की अपील की।

उन्होंने लिखा, “बिना दिल से निकले ‘शुक्रिया’ के ये जिंदगी क्या है? आइए, हर दिन आभार व्यक्त करने के लिए कुछ न कुछ ढूंढें। आभार के जादू को देखें।”

प्रशंसक उनकी सादगी और सकारात्मक सोच की तारीफ कर रहे हैं। कई यूजर्स इमोजी के जरिए अपनी भावनाओं का इजहार करते भी दिखे।

 

  • admin

    Related Posts

    इशिता दत्ता ने 60 दिन में 15 किलो वजन घटाया: ‘दृश्यम’ एक्ट्रेस ने खुद शेयर किया वजन घटाने का राज

     मुंबई  फिल्म दृश्यम में अजय देवगन की बड़ी बेटी का रोल निभाकर फेम पाने वाली एक्ट्रेस इशिता दत्ता अपने वेट लॉस को लेकर चर्चा में बनी हुई हैं. दो बच्चों…

    कपूर खानदान की लाडली खुशी कपूर ने बिकिनी टॉप और अनबटन जींस में दिखाया अपना स्वैग

    मुंबई  बोनी कपूर की बेटी और जाह्नवी कपूर की छोटी बहन खुशी कपूर अपने ग्लैमरस अंदाज और फैशन सेंस से फैंस को क्रेजी कर देती हैं. खुशी का हर लुक…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    खेल

    IND vs PAK विवाद गरमाया: PCB की ब्लैकमेलिंग चाल नाकाम, ICC ने नहीं मानी मुआवजे की मांग

    • By admin
    • February 9, 2026
    • 1 views
    IND vs PAK विवाद गरमाया: PCB की ब्लैकमेलिंग चाल नाकाम, ICC ने नहीं मानी मुआवजे की मांग

    BCCI ने सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट का ऐलान किया, विराट कोहली–रोहित शर्मा का डिमोशन; शुभमन गिल समेत कई खिलाड़ियों को फायदा

    • By admin
    • February 9, 2026
    • 1 views
    BCCI ने सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट का ऐलान किया, विराट कोहली–रोहित शर्मा का डिमोशन; शुभमन गिल समेत कई खिलाड़ियों को फायदा

    गंभीर का बड़ा बयान: SKY की कप्तानी से टीम को मिल रही है नई ऊर्जा

    • By admin
    • February 9, 2026
    • 1 views
    गंभीर का बड़ा बयान: SKY की कप्तानी से टीम को मिल रही है नई ऊर्जा

    सर्जरी के बाद हर्षित राणा का पहला बयान, T20 WC मिस करने पर बोले– अब लक्ष्य सिर्फ फिट होकर लौटना

    • By admin
    • February 9, 2026
    • 1 views
    सर्जरी के बाद हर्षित राणा का पहला बयान, T20 WC मिस करने पर बोले– अब लक्ष्य सिर्फ फिट होकर लौटना

    अर्जुन कुच्छल ने जीती ओवरऑल ग्रॉस विनर रोलिंग ट्रॉफी

    • By admin
    • February 9, 2026
    • 2 views
    अर्जुन कुच्छल ने जीती ओवरऑल ग्रॉस विनर रोलिंग ट्रॉफी

    एशियन राइफल/पिस्टल चैंपियनशिप: शूट-ऑफ में गोल्ड से चूकीं मनु भाकर, ईशा ने जीता ब्रॉन्ज

    • By admin
    • February 9, 2026
    • 0 views
    एशियन राइफल/पिस्टल चैंपियनशिप: शूट-ऑफ में गोल्ड से चूकीं मनु भाकर, ईशा ने जीता ब्रॉन्ज