ज़ी5 ने रोमांचक हिंदी ओरिजिनल: जनावर – द बीस्ट विदइन की घोषणा की

मुंबई,

 ज़ी5 ने अपने नवीनतम ओरिजिनल सीरीज़ जनावर – द बीस्ट विदइन की घोषणा की है, जिसमें भुवन अरोड़ा एक प्रभावशाली लीड रोल में नज़र आएंगे। कहानी के केंद्र में हैं सब-इंस्पेक्टर हेमंत कुमार (भुवन अरोड़ा) — एक तेज़तर्रार, जिद्दी पुलिस अधिकारी जो हाशिए पर खड़े एक आदिवासी समुदाय से आते हैं। एक सिरविहीन लाश, गुम हुआ सोना और लापता व्यक्ति की रहस्यमयी घटनाएँ उन्हें एक खतरनाक जाँच की ओर धकेल देती हैं। जैसे-जैसे हेमंत गहराई में उतरते हैं, वह न सिर्फ इंसानी लालच के अंधकार से टकराते हैं बल्कि व्यवस्था में व्याप्त भेदभाव, अपने भीतर के डर और निजी संघर्षों से भी जूझते हैं, जो उन्हें तोड़ने की धमकी देते हैं।

हेमंत जब अपराध, अपराधबोध, विश्वासघात और छिपे सच की परतें हटाते हैं, तो उन्हें एहसास होता है कि असली पहचान जन्म से नहीं, बल्कि विपरीत परिस्थितियों का सामना करने के साहस से बनती है। निर्माता अभिषेक रेगे ने कहा,आरंभ एंटरटेनमेंट में हमारा सतत प्रयास यही रहा है कि हम सच्चाई से जुड़ी हुई लेकिन वैश्विक स्तर पर प्रासंगिक कहानियाँ सुनाएँ। जनावर – द बीस्ट विदइन के साथ हमने यह खोजने की कोशिश की कि कैसे अपराध, साहस और पहचान अप्रत्याशित तरीकों से ग्रामीण भारत की पृष्ठभूमि में आपस में गुँथते हैं। यह शो सिर्फ एक रोमांचक कथा नहीं, बल्कि मानवीय जिजीविषा और जज़्बे का भी आईना है। ज़ी5 और शचिन्द्र वत्स के साथ काम करना एक बेहद रचनात्मक अनुभव रहा और हम दर्शकों को छंद की दुनिया में ले जाने और भुवन अरोड़ा को एक यादगार किरदार में देखने के लिए उत्साहित हैं।

निर्देशक शचिन्द्र वत्स ने कहा,“जनावर – द बीस्ट विदइन एक ऐसी कहानी है, जिसे कहना बेहद ज़रूरी था। यह सिर्फ क्राइम थ्रिलर बनाने का मक़सद नहीं था—बल्कि उन लोगों की संघर्ष, उम्मीदों और गरिमा को आवाज़ देना था, जिनकी आवाज़ अक्सर दबा दी जाती है। ज़ी5 के साथ काम करने का अनुभव शानदार रहा क्योंकि उन्होंने इस कहानी की दृष्टि और संवेदनशीलता को समझा। कलाकारों को इतनी ईमानदारी और गहराई से अपने किरदारों को निभाते देखना बेहद संतोषजनक रहा। मेरी उम्मीद है कि जब दर्शक जनावर – द बीस्ट विदइन देखेंगे, तो उन्हें सिर्फ एक थ्रिलर ही नहीं, बल्कि उसके भीतर धड़कता दिल भी महसूस होगा।”

 

  • admin

    Related Posts

    कपूर खानदान की लाडली खुशी कपूर ने बिकिनी टॉप और अनबटन जींस में दिखाया अपना स्वैग

    मुंबई  बोनी कपूर की बेटी और जाह्नवी कपूर की छोटी बहन खुशी कपूर अपने ग्लैमरस अंदाज और फैशन सेंस से फैंस को क्रेजी कर देती हैं. खुशी का हर लुक…

    2 साल बाद रिश्ते में उतार-चढ़ाव: दिव्या अग्रवाल और उनके पति के बीच बढ़ी दूरी?

    मुंबई  शो 'द 50' में जमकर बवाल हो रहा है. शो के बीते एपिसोड में दिव्या अग्रवाल और इंफ्लुएंसर भव्या सिंह के बीच तगड़ी लड़ाई देखने को मिली. झगड़े के…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    खेल

    मैच से पहले राजनीति: PAK की 3 शर्तों पर भारत से भिड़ंत, ICC का क्या होगा फैसला?

    • By admin
    • February 9, 2026
    • 1 views
    मैच से पहले राजनीति: PAK की 3 शर्तों पर भारत से भिड़ंत, ICC का क्या होगा फैसला?

    टीम इंडिया का दिल छू लेने वाला पल: गंभीर के घर खिलाड़ियों और सपोर्ट स्टाफ का मिलन

    • By admin
    • February 9, 2026
    • 2 views
    टीम इंडिया का दिल छू लेने वाला पल: गंभीर के घर खिलाड़ियों और सपोर्ट स्टाफ का मिलन

    T20 World Cup: हसारंगा और तीक्ष्णा की जादुई गेंदबाजी, श्रीलंका ने आयरलैंड को दी करारी हार

    • By admin
    • February 9, 2026
    • 2 views
    T20 World Cup: हसारंगा और तीक्ष्णा की जादुई गेंदबाजी, श्रीलंका ने आयरलैंड को दी करारी हार

    टी20 वर्ल्ड कप विवाद: पाकिस्तान भारत के खिलाफ मैच बहिष्कार पर कर सकता है पुनर्विचार

    • By admin
    • February 9, 2026
    • 2 views
    टी20 वर्ल्ड कप विवाद: पाकिस्तान भारत के खिलाफ मैच बहिष्कार पर कर सकता है पुनर्विचार

    चार जीतों की लय में मैनचेस्टर, कैरिक के निर्देशन में टोटेनहैम पर शानदार जीत

    • By admin
    • February 8, 2026
    • 2 views
    चार जीतों की लय में मैनचेस्टर, कैरिक के निर्देशन में टोटेनहैम पर शानदार जीत

    टीम इंडिया के खिलाफ यादगार प्रदर्शन के बाद अमेरिकी गेंदबाज ने खोला दिल—क्यों कहा ‘हमें ऐसे मैच नहीं मिलते’

    • By admin
    • February 8, 2026
    • 3 views
    टीम इंडिया के खिलाफ यादगार प्रदर्शन के बाद अमेरिकी गेंदबाज ने खोला दिल—क्यों कहा ‘हमें ऐसे मैच नहीं मिलते’