रकुल प्रीत सिंह ने काशी विश्वनाथ के दर पर टेका मत्था, गंगा आरती का बनीं हिस्सा

मुंबई,

बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस रकुल प्रीत सिंह न सिर्फ अपने अभिनय और खूबसूरती के लिए जानी जाती हैं, बल्कि सादगी भरे अंदाज और धार्मिक आस्था के लिए भी लोगों के दिलों में खास जगह रखती हैं। मंगलवार को उन्होंने एक ऐसी तस्वीर इंस्टाग्राम पर पोस्ट की, जिसने लोगों का ध्यान खींचा।

रकुल ने काशी विश्वनाथ मंदिर से कुछ तस्वीरें पोस्ट कीं। यहां उन्होंने दर्शन किए और आरती में भी हिस्सा लिया। काशी विश्वनाथ मंदिर उत्तर प्रदेश के वाराणसी शहर में गंगा नदी के पश्चिमी तट पर स्थित प्रसिद्ध हिंदू मंदिर है, जो भगवान शिव को समर्पित है और बारह ज्योतिर्लिंगों में से एक है। इसमें मुख्य रूप से भगवान शिव की ज्योतिर्लिंग की प्रतिमा है, जिसे विश्वनाथ या विश्वेश्वर के रूप में पूजा जाता है।

रकुल ने जो तस्वीर साझा की है, उसमें वह काशी विश्वनाथ मंदिर के सामने खड़ी नजर आ रही हैं। वह पारंपरिक लुक में दिखाई दे रही हैं। उन्होंने हल्के गुलाबी रंग का सुंदर सूट पहन रखा है, जिस पर फूलों की कढ़ाई है। उनके गले में सफेद फूलों की माला है और उनके चेहरे पर श्रद्धा की झलक साफ दिखाई दे रही है। उन्होंने बालों को पीछे की ओर बांधा हुआ है और हाथ जोड़कर खड़ी हैं।

तस्वीर में बैकग्राउंड की बात करें तो मंदिर की भव्यता रात की रोशनी में सोने की तरह चमक रही है।

उन्होंने इस पोस्ट में तस्वीरों के अलावा, वीडियो भी साझा किए। वीडियो में मां गंगा आरती की झलक दिखाई गई है। एक वीडियो में वह पूजा करती नजर आ रही हैं।

इस पोस्ट को इंस्टाग्राम पर शेयर करते हुए रकुल प्रीत सिंह ने कमेंट्स में लिखा, ”काशी विश्वनाथ मंदिर के दर्शन और गंगा आरती का साक्षी बनकर धन्य महसूस कर रही हूं।”

रकुल की इस पोस्ट पर उनके फैंस ने खूब प्यार बरसाया और कमेंट्स में उनकी तारीफों के अलावा, ‘हर हर गंगे’ और ‘जय शिव’ के जयकारे लगाए।

 

  • admin

    Related Posts

    इशिता दत्ता ने 60 दिन में 15 किलो वजन घटाया: ‘दृश्यम’ एक्ट्रेस ने खुद शेयर किया वजन घटाने का राज

     मुंबई  फिल्म दृश्यम में अजय देवगन की बड़ी बेटी का रोल निभाकर फेम पाने वाली एक्ट्रेस इशिता दत्ता अपने वेट लॉस को लेकर चर्चा में बनी हुई हैं. दो बच्चों…

    कपूर खानदान की लाडली खुशी कपूर ने बिकिनी टॉप और अनबटन जींस में दिखाया अपना स्वैग

    मुंबई  बोनी कपूर की बेटी और जाह्नवी कपूर की छोटी बहन खुशी कपूर अपने ग्लैमरस अंदाज और फैशन सेंस से फैंस को क्रेजी कर देती हैं. खुशी का हर लुक…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    खेल

    T20 वर्ल्ड कप विवाद: PCB को UAE ने दिया कड़ा संदेश, ‘एहसान ना भूले पाकिस्तान’

    • By admin
    • February 9, 2026
    • 0 views
    T20 वर्ल्ड कप विवाद: PCB को UAE ने दिया कड़ा संदेश, ‘एहसान ना भूले पाकिस्तान’

    जैद मसूद बने मिस्टर भोपाल संभाग 2026

    • By admin
    • February 9, 2026
    • 0 views
    जैद मसूद बने मिस्टर भोपाल संभाग 2026

    भारतीय टेनिस का नया सितारा दक्षिणेश्वर सुरेश, डेविस कप में ऐतिहासिक जीत से टीम को दिलाई सफलता

    • By admin
    • February 9, 2026
    • 0 views
    भारतीय टेनिस का नया सितारा दक्षिणेश्वर सुरेश, डेविस कप में ऐतिहासिक जीत से टीम को दिलाई सफलता

    रणजी में उलटफेर का तूफान, जम्मू-कश्मीर ने MP को रौंदा; आकिब बना जीत का हीरो

    • By admin
    • February 9, 2026
    • 1 views
    रणजी में उलटफेर का तूफान, जम्मू-कश्मीर ने MP को रौंदा; आकिब बना जीत का हीरो

    मैच से पहले राजनीति: PAK की 3 शर्तों पर भारत से भिड़ंत, ICC का क्या होगा फैसला?

    • By admin
    • February 9, 2026
    • 2 views
    मैच से पहले राजनीति: PAK की 3 शर्तों पर भारत से भिड़ंत, ICC का क्या होगा फैसला?

    टीम इंडिया का दिल छू लेने वाला पल: गंभीर के घर खिलाड़ियों और सपोर्ट स्टाफ का मिलन

    • By admin
    • February 9, 2026
    • 2 views
    टीम इंडिया का दिल छू लेने वाला पल: गंभीर के घर खिलाड़ियों और सपोर्ट स्टाफ का मिलन