कम बजट में प्रीमियम साउंड! OnePlus ने पेश किए AI ईयरबड्स

मुंबई 

OnePlus ने भारत में एक नया ऑडियो प्रोडक्ट लॉन्च कर दिया है, जो दमदार फीचर्स के साथ आता है. कंपनी ने Nord Buds 3r को लॉन्च किया है. ये ब्रांड का लेटेस्ट ईयरबड है, जो Nord Buds 2r का सक्सेसर है. कंपनी की मानें, तो इन बड्स में 54 घंटे की बैटरी लाइफ मिलती है. ये बैटरी लाइफ चार्जिंग केस के साथ है. 

Buds 3r IP55 रेटिंग के साथ आते हैं, जिसका मतलब है कि ये डस्ट और वाटर रेजिस्टेंट हैं. Nord Buds 3r में 12.4mm का टाइटैनियम डायनैमिक ड्राइवर मिलता है. इसमें AI बैक्ड नॉयस कैंसिलेशन और डुअल डिवाइस कनेक्टिविटी जैसे फीचर दिए गए हैं. आइए जानते हैं इसकी कीमत और खास फीचर्स. 
क्या हैं स्पेसिफिकेशन्स? 

OnePlus Nord Buds 3r में 12.4mm का टाइटैनियम कोटेड डायनैमिक ड्राइवर दिया गया है, जिसकी वजह से आपको बेहतर ऑडियो एक्सपीरियंस मिलेगा. ये ईयरबड्स तीन प्रीसेट EQ मोड्स के साथ आते हैं. आप अपने हिसाब से भी इन बड्स को कस्टमाइज कर सकते हैं. इसके लिए आपको साउंड मास्टर EQ फीचर इस्तेमाल करना होगा. 

बड्स में OnePlus 3D ऑडियो का सपोर्ट मिलता है. इसमें डुअल माइक दिया गया है. बेहतर कॉलिंग एक्सपीरियंस के लिए एनवायरमेंटल नॉयस कैंसिलेशन मिलता है. ये डिवाइस गूगल फास्ट पेयर फीचर के साथ आता है. साथ आप इसे एक साथ दो डिवाइस से भी कनेक्ट कर सकते हैं. 

सिंगल टैप से आप वायस असिस्टेंट से कनेक्ट हो सकते हैं. इसमें आपको रियल टाइम लैंग्वेज असिस्टेंट के लिए AI ट्रांसलेशन का फीचर मिलता है. ये बड्स 54 घंटे की बैटरी लाइफ के साथ आते हैं. 

OnePlus Nord Buds 3r की कीमत 1799 रुपये है. हालांकि, स्पेशल ऑफर के तहत आप इन TWS को 1599 रुपये में खरीद सकते हैं. ये ऑफर सीमित समय के लिए है. इसे आप अरोरा ब्लू और एश ब्लैक कलर में खरीद सकते हैं. OnePlus Nord Buds 3r को आप 8 सितंबर से खरीद पाएंगे. ये डिवाइस कंपनी के आधिकारिक स्टोर के साथ ऐमेजॉन, फ्लिपकार्ट और दूसरे प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध होगा.

admin

Related Posts

गूगल का ‘जीरो डे’ अलर्ट, 3.5 अरब लोग खतरे में, तुरंत करें यह कदम

नई दिल्ली टेक्नोलॉजी जगत की दिग्गज कंपनी Google का क्रोम ब्राउजर दुनियाभर में पॉपुलर है और भारत समेत दुनियाभर में इसके 3.5 अरब से ज्यादा यूजर हैं. अब अधिकतर यूजर्स…

AC खरीदने का सही मौका! Flipkart-Amazon पर 1.5 टन AC पर तगड़ी छूट, Voltas और Godrej की डील्स हिट

नई दिल्ली गर्मी का मौसम शुरू होने ही वाला है और अब एयर कंडीशनर की डिमांड भी तेजी से बढ़ने वाली है। ऐसे में अगर आप भी अपने घर या…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

अब भी भरोसा नहीं होता… Sanju Samson ने बताया T20 वर्ल्ड कप के बाद क्या सोचते हैं हर सुबह

  • By admin
  • March 16, 2026
  • 1 views
अब भी भरोसा नहीं होता… Sanju Samson ने बताया T20 वर्ल्ड कप के बाद क्या सोचते हैं हर सुबह

सैमसन की सफलता पर द्रविड़ का बड़ा बयान, बोले- दबाव में ऐसा खेलना आसान नहीं

  • By admin
  • March 16, 2026
  • 2 views
सैमसन की सफलता पर द्रविड़ का बड़ा बयान, बोले- दबाव में ऐसा खेलना आसान नहीं

गावस्कर का बड़ा बयान: पाकिस्तानी खिलाड़ियों को पैसा देना भारतीयों के खिलाफ योगदान

  • By admin
  • March 16, 2026
  • 1 views
गावस्कर का बड़ा बयान: पाकिस्तानी खिलाड़ियों को पैसा देना भारतीयों के खिलाफ योगदान

5 बार की चैंपियन Mumbai Indians ने IPL 2026 के लिए भरी हुंकार, प्रैक्टिस शुरू, जल्द आएंगे रोहित, हार्दिक और बुमराह

  • By admin
  • March 16, 2026
  • 3 views
5 बार की चैंपियन Mumbai Indians ने IPL 2026 के लिए भरी हुंकार, प्रैक्टिस शुरू, जल्द आएंगे रोहित, हार्दिक और बुमराह

RCB फैन्स का उत्सव, बेंगलुरु में IPL आयोजन के लिए मिली मंजूरी

  • By admin
  • March 16, 2026
  • 2 views
RCB फैन्स का उत्सव, बेंगलुरु में IPL आयोजन के लिए मिली मंजूरी

चुनाव की तारीखों के ऐलान के बाद IPL 2026 की मुश्किलें बढ़ीं, BCCI को शेड्यूल में करना पड़ सकता है बदलाव

  • By admin
  • March 16, 2026
  • 1 views
चुनाव की तारीखों के ऐलान के बाद IPL 2026 की मुश्किलें बढ़ीं, BCCI को शेड्यूल में करना पड़ सकता है बदलाव