पीएम मोदी का वादा साकार, सिएटल में भारत का नया वाणिज्य दूतावास खुला

वाशिंगटन 
अमेरिका में भारत के राजदूत विनय क्वात्रा ने सिएटल में भारतीय महावाणिज्य दूतावास के नए कार्यालय का उद्घाटन किया। वाणिज्य दूतावास ने मंगलवार को बताया कि यह कार्यालय ऐतिहासिक ‘फेडरल रिजर्व बिल्डिंग' में 1015 सेकंड एवेन्यू पर स्थित है। इसमें बताया गया कि इमारत की पहली मंजिल पर सार्वजनिक सेवाओं के लिए वाणिज्य दूतावास अनुभाग है और 11वीं मंजिल पर प्रशासनिक एवं वाणिज्यिक शाखाएं हैं। इस इमारत में 1951 से 2008 के बीच सैन फ्रांसिस्को के फेडरल बैंक की सिएटल शाखा थी।

यह 2013 से अमेरिका के ऐतिहासिक स्थलों के राष्ट्रीय रजिस्टर में सूचीबद्ध है। मंगलवार को आयोजित कार्यक्रम में वाशिंगटन राज्य के गवर्नर बॉब फर्ग्यूसन, अमेरिकी सांसद मारिया कैंटवेल और सिएटल के मेयर ब्रूस हैरेल शामिल हुए। अमेरिका में छठे भारतीय वाणिज्य दूतावास की स्थापना की घोषणा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने जून 2023 में की थी। विज्ञप्ति में बताया गया कि इस मिशन ने नवंबर 2023 में एक अस्थायी स्थान से परिचालन शुरू किया था और जुलाई 2024 से नौ अमेरिकी राज्यों – वाशिंगटन, ओरेगन, अलास्का, इदाहो, मोंटाना, नॉर्थ डकोटा, साउथ डकोटा, व्योमिंग और नेब्रास्का में 23,722 प्रार्थियों को सेवाएं प्रदान की हैं।
 
कार्यालय के उद्घाटन के बाद राजदूत क्वात्रा ने भारतीय अमेरिकी समुदाय के सदस्यों, ग्रेटर सिएटल क्षेत्र में प्रौद्योगिकी जगत के वरिष्ठ नेताओं और वाशिंगटन राज्य के निर्वाचित अधिकारियों के साथ बातचीत की जिनमें सार्वजनिक पदों पर आसीन भारतीय मूल के नेता भी शामिल थे। सिएटल स्थित भारतीय मिशन की वेबसाइट के अनुसार, लगभग 44 लाख भारतीय अमेरिकी/भारतीय मूल के लोग अमेरिका में रहते हैं। भारतीय मूल के लोग (31.8 लाख) अमेरिका में तीसरा सबसे बड़ा एशियाई जातीय समूह हैं। भारतीय अमेरिकी सबसे सफल समुदायों में से एक हैं और राजनीति सहित विविध क्षेत्रों में उनका उत्कृष्ट योगदान है। अमेरिकी संसद में मार्च 2025 तक भारतीय मूल के छह व्यक्ति हैं।  

 

admin

Related Posts

लूला ने India AI Impact Summit को बताया ऐतिहासिक, कहा- डिजिटल युग में भारत की भूमिका अहम

नई दिल्ली ब्राजील के राष्ट्रपति लुइज इनासियो लूला डा सिल्वा ने भारत के बाइनरी ज्ञान को सलाम करते हुए इंडिया-एआई इम्पैक्ट समिट की प्रशंसा की। गुरुवार को उन्होंने कहा कि…

AI क्रांति में भारत की बड़ी भूमिका, सैम ऑल्टमैन ने जताया भरोसा

नई दिल्ली ओपनएआई के सीईओ सैम ऑल्टमैन ने गुरुवार को कहा कि भारत में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) को अपनाने में असाधारण वृद्धि देखी जा रही है, और उन्होंने भारत को…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

शिखर धवन दूसरी शादी कर रहे, आयरलैंड की सोफी को बनाएंगे दुल्हन, संगीत नाइट में हुए रोमांटिक

  • By admin
  • February 19, 2026
  • 1 views
शिखर धवन दूसरी शादी कर रहे, आयरलैंड की सोफी को बनाएंगे दुल्हन, संगीत नाइट में हुए रोमांटिक

भारत के खिलाफ हार पर पाकिस्तान में घमासान, एक्स क्रिकेटर का दावा—‘अब बदल गया दौर’

  • By admin
  • February 19, 2026
  • 2 views
भारत के खिलाफ हार पर पाकिस्तान में घमासान, एक्स क्रिकेटर का दावा—‘अब बदल गया दौर’

जैस्मीन कौर का जलवा बरकरार, शॉट पुट में शानदार जीत हासिल

  • By admin
  • February 19, 2026
  • 2 views
जैस्मीन कौर का जलवा बरकरार, शॉट पुट में शानदार जीत हासिल

जायंट किलर बना जिम्बाब्वे, ऑस्ट्रेलिया के बाद श्रीलंका पर भी दर्ज की शानदार जीत

  • By admin
  • February 19, 2026
  • 2 views
जायंट किलर बना जिम्बाब्वे, ऑस्ट्रेलिया के बाद श्रीलंका पर भी दर्ज की शानदार जीत

निशानेबाजी का महाकुंभ: 16वां लक्ष्य कप में जुटेंगे देश के सर्वश्रेष्ठ एयर राइफल खिलाड़ी

  • By admin
  • February 19, 2026
  • 3 views
निशानेबाजी का महाकुंभ: 16वां लक्ष्य कप में जुटेंगे देश के सर्वश्रेष्ठ एयर राइफल खिलाड़ी

उम्र सिर्फ नंबर! 41 साल के वैन डेर का सुपर कैच देख दंग रह गए तिलक वर्मा

  • By admin
  • February 19, 2026
  • 2 views
उम्र सिर्फ नंबर! 41 साल के वैन डेर का सुपर कैच देख दंग रह गए तिलक वर्मा