सेना भर्ती की तैयारी: पंडित, पादरी, मौलवी और ग्रंथी करेंगे सामूहिक दौड़

नागपुर
भारतीय सेना में अग्निवीर और अन्य नियमित कैडरों की भर्ती के लिए महाराष्ट्र के नागपुर में 3 से 13 सितंबर के बीच भर्ती रैली यानी दौड़ का आयोजन किया जाना है। इस भर्ती रैली में पंडित, पादरी, मौलवी, ग्रंथी और बौद्ध भिक्षु सभी लोग एकसाथ दौड़ लगाएंगे। ये दौड़ नागपुर से 20 किलोमीटर दूर कैम्पटी छावनी में आोजित होगी। छावनी अधिकारियों ने कहा कि अगले महीने होने वाली सेना की भर्ती रैली में अग्निवीरों के साथ-साथ धार्मिक शिक्षक यानी पंडित, मौलवी, ग्रंथी, पुजारी और बौद्ध भिक्षु भी शामिल होंगे।

मौलवी एक मील की दौड़ सहित शारीरिक परीक्षणों में भाग लेंगे, जिसके बाद दिल्ली में उनकी धार्मिक दक्षता का मूल्यांकन होगा। चयनित उम्मीदवारों को धार्मिक शिक्षक-जूनियर कमीशन अधिकारी (RT-JCO) के रूप में नियुक्त किया जाएगा। यह अग्निवीरों के उलट सेना में स्थायी पद है, जबकि अग्निवीरों का कार्यकाल चार साल का होता है। उनमें से सिर्फ 25% अग्निवीर ही पूर्णकालिक आधार पर नियुक्त किए जाते हैं।

सेना में धार्मिक शिक्षकों का क्या काम?
छावनी अधिकारियों ने बताया कि धार्मिक शिक्षकों ने ऐतिहासिक रूप से बटालियनों में आध्यात्मिक मार्गदर्शन और नैतिक समर्थन दोनों प्रदान करते हुए महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। कैंट अफसरों के मुताबिक, धार्मिक पदों पर बहाली के इच्छक इन पुरुषों की आयु सीमा 19-34 रखी गई है। यानी इस उम्र वर्ग के पंडित, पादरी, मौलवियों और अन्य को दौड़कर अपनी फिटनेस साबित करनी होगी।

8 मिनट से कम समय में 1.6 KM की दौड़
इस दौरान हरेक को चिन-अप्स, लंबी और ऊँची कूद जैसी आगे की शारीरिक परीक्षाओं के लिए अर्हता प्राप्त करने के लिए पहले 8 मिनट से कम समय में 1.6 किलोमीटर की दूरी तय करनी होगी। उन्होंने बताया कि नागपुर स्थित सेना भर्ती कार्यालय (ARO) का काम केवल शारीरिक परीक्षण और योग्यता जाँच तक ही सीमित रहेगा। बाद में, कैम्पटी में राउंड पास करने वाले उम्मीदवारों का उनके संबंधित धर्मों के ज्ञान का परीक्षण नई दिल्ली में किया जाएगा।

सेना में शुरुआती दौर से ही ये पद
एक अधिकारी ने TOI को बताया, "आरटी-जेसीओ जैसे पद शुरुआती दौर से ही सेना में रहे हैं, जिनका उद्देश्य सैनिकों का मनोबल बढ़ाना है। युद्ध के समय वे सैनिकों की भूमिका भी निभाते हैं, और युद्ध क्षेत्र में अनुष्ठान या प्रार्थना सभा जैसे कार्य करते हैं।" इस प्रक्रिया से जुड़े सूत्रों ने बताया कि आरटी-जेसीओ की भर्ती समय-समय पर होती रहती है, हालाँकि हाल के दिनों में नागपुर में ऐसा नहीं हुआ है।

 

admin

Related Posts

1 अप्रैल से लागू होंगे PAN कार्ड के नए नियम, नाम mismatch होने पर बंद हो सकता है PAN, तुरंत करें ये काम

भोपाल पैन कार्ड और आधार कार्ड आज के समय में बेहद जरूरी दस्तावेज बन चुके हैं। बैंकिंग से लेकर टैक्स फाइलिंग और सरकारी योजनाओं तक, हर जगह इनकी जरूरत पड़ती…

जनगणना 2026 में सरकार ने पूछे 33 सवाल, घर और अनाज से जुड़े आपके पास हैं सभी जवाब?

 नई दिल्ली देश की 16वीं जनगणना अब केवल आबादी का आंकड़ा नहीं, बल्कि आपके रहन-सहन की पूरी 'डिजिटल कुंडली' होगी. सरकार द्वारा जारी 33 नए FAQ (अक्सर पूछे जाने वाले…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

पेमेंट विवाद के चलते बांग्लादेश में नहीं होगा आईपीएल और डब्ल्यूपीएल का टेलीकास्ट

  • By admin
  • March 30, 2026
  • 1 views
पेमेंट विवाद के चलते बांग्लादेश में नहीं होगा आईपीएल और डब्ल्यूपीएल का टेलीकास्ट

IPL में मुंबई इंडियंस बनी नंबर-1, एक टीम के खिलाफ सबसे ज्यादा जीत का कारनामा

  • By admin
  • March 30, 2026
  • 1 views
IPL में मुंबई इंडियंस बनी नंबर-1, एक टीम के खिलाफ सबसे ज्यादा जीत का कारनामा

एयरपोर्ट में करियर कैसे बनाएं? 12वीं पास को भी मिल सकता है लाखों का पैकेज, करें ये कोर्स

  • By admin
  • March 30, 2026
  • 1 views
एयरपोर्ट में करियर कैसे बनाएं? 12वीं पास को भी मिल सकता है लाखों का पैकेज, करें ये कोर्स

मिजोरम और ओडिशा ने मारी बाजी, खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026 के महिला हॉकी फाइनल में आमने-सामने

  • By admin
  • March 30, 2026
  • 2 views
मिजोरम और ओडिशा ने मारी बाजी, खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026 के महिला हॉकी फाइनल में आमने-सामने

लाहौर कलंदर्स की हार के बाद अब कोर्टरूम ड्रामा फखर जमां ने आरोपों को किया खारिज

  • By admin
  • March 30, 2026
  • 2 views
लाहौर कलंदर्स की हार के बाद अब कोर्टरूम ड्रामा फखर जमां ने आरोपों को किया खारिज

मुल्लांपुर में टॉस जीतने वाली टीम बन सकती है विजेता देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन

  • By admin
  • March 30, 2026
  • 0 views
मुल्लांपुर में टॉस जीतने वाली टीम बन सकती है विजेता देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन