विरोधों के बावजूद RSS ने दिखाया दृढ़ता, मोहन भागवत का बयान

नई दिल्ली

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ अपने 100 साल पूरे होने के मौके पर देश भर में आयोजन करने वाला है। इसकी शुरुआत मंगलवार 26 अगस्त को दिल्ली से हुई है। यह इस कड़ी में पहला आयोजन है, जिसके तहत समाज के अलग-अलग वर्गों के लोगों और विदेशी प्रतिनिधियों से संघ प्रमुख मोहन भागवत संवाद करने वाला है। इसके पहले दिन मोहन भागवत ने आरएसएस के बारे में विस्तार से जानकारी दी और इसकी शुरुआत से लेकर अब तक की यात्रा के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि कुछ दशक पहले तक आरएसएस के प्रबल विरोध भी आज हमारे साथ हैं और यहां बैठे भी हैं।

उन्होंने कहा कि किसी स्वयंसेवी संगठन का इतने लंबे समय तक विरोध नहीं हुआ। फिर भी हमने समाज के काम के लिए खुद को समर्पित रखा है। उन्होंने कहा कि खुद को बचाने के लिए जितना लड़ना होता था, हम लड़ते थे। लेकिन कहा जाता था कि अपना ही समाज है। एक बार RSS के द्वितीय सरसंघचालक गुरुजी का जिक्र करते हुए कहा कि एक बार उनके आवास पर हमला हुआ तो कई स्वयंसेवक बचाने गए। वे प्रतिक्रिया भी करना चाहते थे, लेकिन उन लोगों को गुरुजी ने लौटा दिया। कहा कि जब इसी समाज ने सराहा तो यदि इसी समाज से कुछ और मिलता है तो वह भी स्वीकार है।

मोहन भागवत ने कहा कि संघ के स्वयंसेवकों ने यही बात मन में रखी कि सभी अपने हैं। हिंदू के नाते संघ चलता है, लेकिन हिंदू का अपनापन सबके लिए है। वसुधैव कुटुम्बकम हमारा मंत्र है। हम अपना गांव, अपना शहर और अपना देश मानकर चलते हैं। इस बात का स्वयंसेवकों ने हमेशा ध्यान रखा है। अपनी पद्धति में भी हमने यही रखा है कि संघ को स्वयंसेवक चलाएंगे। हम हर मामले में आत्मनिर्भर हैं। संघ किसी से चंदा नहीं लेता। स्वयंसेवक साल में एक बार जो समर्पित करते हैं, वही हमारी पूंजी है। स्वयंसेवक संकल्प लेकर गुरु दक्षिणा करते हैं।

यही नहीं मोहन भागवत ने कहा कि हिंदू समाज और राष्ट्र की जिम्मेदारी प्रत्येक व्यक्ति को लेनी होगी। यह नहीं कि हम भगवान राम और छत्रपति शिवाजी को ही पूजते रहें और खुद कर्म न करें। समाज को सशक्त न करें। उन्होंने कहा कि ईश्वर भी उनकी ही रक्षा करते हैं, जो अपनी रक्षा आप करते हैं।

admin

Related Posts

1 अप्रैल से लागू होंगे PAN कार्ड के नए नियम, नाम mismatch होने पर बंद हो सकता है PAN, तुरंत करें ये काम

भोपाल पैन कार्ड और आधार कार्ड आज के समय में बेहद जरूरी दस्तावेज बन चुके हैं। बैंकिंग से लेकर टैक्स फाइलिंग और सरकारी योजनाओं तक, हर जगह इनकी जरूरत पड़ती…

जनगणना 2026 में सरकार ने पूछे 33 सवाल, घर और अनाज से जुड़े आपके पास हैं सभी जवाब?

 नई दिल्ली देश की 16वीं जनगणना अब केवल आबादी का आंकड़ा नहीं, बल्कि आपके रहन-सहन की पूरी 'डिजिटल कुंडली' होगी. सरकार द्वारा जारी 33 नए FAQ (अक्सर पूछे जाने वाले…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

पेमेंट विवाद के चलते बांग्लादेश में नहीं होगा आईपीएल और डब्ल्यूपीएल का टेलीकास्ट

  • By admin
  • March 30, 2026
  • 1 views
पेमेंट विवाद के चलते बांग्लादेश में नहीं होगा आईपीएल और डब्ल्यूपीएल का टेलीकास्ट

IPL में मुंबई इंडियंस बनी नंबर-1, एक टीम के खिलाफ सबसे ज्यादा जीत का कारनामा

  • By admin
  • March 30, 2026
  • 1 views
IPL में मुंबई इंडियंस बनी नंबर-1, एक टीम के खिलाफ सबसे ज्यादा जीत का कारनामा

एयरपोर्ट में करियर कैसे बनाएं? 12वीं पास को भी मिल सकता है लाखों का पैकेज, करें ये कोर्स

  • By admin
  • March 30, 2026
  • 1 views
एयरपोर्ट में करियर कैसे बनाएं? 12वीं पास को भी मिल सकता है लाखों का पैकेज, करें ये कोर्स

मिजोरम और ओडिशा ने मारी बाजी, खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026 के महिला हॉकी फाइनल में आमने-सामने

  • By admin
  • March 30, 2026
  • 2 views
मिजोरम और ओडिशा ने मारी बाजी, खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026 के महिला हॉकी फाइनल में आमने-सामने

लाहौर कलंदर्स की हार के बाद अब कोर्टरूम ड्रामा फखर जमां ने आरोपों को किया खारिज

  • By admin
  • March 30, 2026
  • 2 views
लाहौर कलंदर्स की हार के बाद अब कोर्टरूम ड्रामा फखर जमां ने आरोपों को किया खारिज

मुल्लांपुर में टॉस जीतने वाली टीम बन सकती है विजेता देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन

  • By admin
  • March 30, 2026
  • 0 views
मुल्लांपुर में टॉस जीतने वाली टीम बन सकती है विजेता देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन