पूजा और व्रत की सम्पूर्ण जानकारी: अगस्त में ऋषि पंचमी कब और कैसे करें

हर साल भाद्रपद मास के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि को मनाया जाने वाला ऋषि पंचमी व्रत, हिंदू धर्म में एक खास स्थान रखता है. यह पर्व गणेश चतुर्थी के अगले दिन आता है और इसे पापों से मुक्ति तथा सातों ऋषियों की कृपा पाने का दिन माना जाता है. मान्यता है कि इस दिन व्रत और पूजा करने से जीवन में हुई जाने-अनजाने गलतियों का प्रायश्चित हो जाता है. खासकर महिलाओं के लिए यह दिन बेहद महत्वपूर्ण है, क्योंकि यह व्रत रजस्वला काल के दौरान हुए किसी भी धार्मिक दोष से मुक्ति दिलाता है. इस दिन गंगा स्नान, पूजा और दान का विशेष महत्व है, जिससे जीवन में सुख-समृद्धि और शांति का आशीर्वाद मिलता है. इस विषय में अधिक जानकारी दे रहे हैं 

ऋषि पंचमी 2025 की तिथि और शुभ मुहूर्त
तारीख – 28 अगस्त 2025, गुरुवार
पंचमी तिथि प्रारंभ – 27 अगस्त, दोपहर 3:44 बजे
पंचमी तिथि समाप्त – 28 अगस्त, शाम 5:56 बजे
पूजा का शुभ समय – सुबह 11:05 बजे से दोपहर 1:39 बजे तक (कुल अवधि – 2 घंटे 34 मिनट)

पूजन विधि
1. सुबह जल्दी उठकर स्नान करें और साफ, हल्के पीले रंग के कपड़े पहनें.
2. लकड़ी की चौकी पर सप्त ऋषियों (कश्यप, अत्रि, भारद्वाज, विश्वामित्र, गौतम, जमदग्नि और वशिष्ठ) की फोटो या मूर्ति स्थापित करें.
3. एक कलश में जल भरकर चौकी के पास रखें.
4. सप्त ऋषियों को धूप, दीप, फूल, फल, मिठाई और नैवेद्य अर्पित करें.
5. अपनी गलतियों के लिए क्षमा मांगें और दूसरों की मदद करने का संकल्प लें.
6. सप्त ऋषियों की आरती करें और व्रत कथा सुनें.
7. पूजा के बाद प्रसाद बांटें और बड़े-बुजुर्गों का आशीर्वाद लें.

व्रत पारण की विधि
अगले दिन ब्रह्म मुहूर्त में उठकर देवी-देवताओं का ध्यान करें. साफ कपड़े पहनकर सूर्य देव को जल अर्पित करें. मंदिर की सफाई करें, देसी घी का दीपक जलाएं और सप्त ऋषियों की आरती करें. सात्विक भोजन बनाकर सप्त ऋषियों को भोग लगाएं और फिर जरूरतमंदों को अन्न, वस्त्र और धन का दान करें. मान्यता है कि ऐसा करने से जीवन की परेशानियां दूर होती हैं और घर में खुशहाली आती है.

इस दिन का महत्व
1. ऋषि पंचमी को गंगा स्नान करने से पाप नष्ट होते हैं और पुण्य की प्राप्ति होती है.
2. महिलाओं के लिए यह व्रत विशेष रूप से जरूरी माना गया है, क्योंकि इससे महावारी के समय हुए धार्मिक दोषों का निवारण होता है.
3. यह दिन जीवन में अनुशासन, सेवा और आभार की भावना को मजबूत करता है.

सावधानियां
1. पूजा के दौरान व्रत कथा का पाठ जरूर करें.
2. किसी से विवाद या झगड़ा न करें.
3. साधु-संत और बुजुर्गों का अपमान न करें.
4. मन में किसी के प्रति बुरा भाव न रखें.

admin

Related Posts

20 फरवरी का दैनिक राशिफल: आज चमकेगी किस्मत या बरतनी होगी सावधानी?

मेष राशि- पर्सनल ग्रोथ पर फोकस रखें। पॉजिटिव विचार रखना और अपनी स्किल्स पर भरोसा करना आपके के लिए महत्वपूर्ण होगा। आज खुशहाली भरा दिन रहने वाला है। समझदारी के…

होलिका दहन में अर्पण की जाने वाली चीजें और प्रसाद से जुड़ी धार्मिक मान्यताएँ

हर साल फाल्गुन माह की पूर्णिमा के दिन होली का त्योहार मनाया जाता है. इस दिन पूरे देश रंग और गुलाल बिखरे नजर आते हैं. होली के दिन आपसी मतभेद…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

बैट-बॉल से बोलो — शादाब पर बरसे शाहिद अफरीदी, कहा- प्रदर्शन ही कराएगा सबको चुप

  • By admin
  • February 20, 2026
  • 0 views
बैट-बॉल से बोलो — शादाब पर बरसे शाहिद अफरीदी, कहा- प्रदर्शन ही कराएगा सबको चुप

खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026: गुलमर्ग बनेगा भारत की खेल क्रांति का केंद्र

  • By admin
  • February 20, 2026
  • 2 views
खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026: गुलमर्ग बनेगा भारत की खेल क्रांति का केंद्र

फ्लॉप शो जारी: अभिषेक शर्मा तीन मैच में शून्य पर आउट, टीम इंडिया मुश्किल में

  • By admin
  • February 20, 2026
  • 2 views
फ्लॉप शो जारी: अभिषेक शर्मा तीन मैच में शून्य पर आउट, टीम इंडिया मुश्किल में

कैनोइंग में छतरपुर की बेटी का कमाल, 18 साल की उम्र में 20 मेडल जीतकर बढ़ाया प्रदेश का मान

  • By admin
  • February 20, 2026
  • 3 views
कैनोइंग में छतरपुर की बेटी का कमाल, 18 साल की उम्र में 20 मेडल जीतकर बढ़ाया प्रदेश का मान

टी20 वर्ल्ड कप 2028 का शेड्यूल साफ, भारत सहित 12 टीमों की एंट्री पक्की, ऑस्ट्रेलिया-न्यूजीलैंड मेजबान

  • By admin
  • February 20, 2026
  • 2 views
टी20 वर्ल्ड कप 2028 का शेड्यूल साफ, भारत सहित 12 टीमों की एंट्री पक्की, ऑस्ट्रेलिया-न्यूजीलैंड मेजबान

शिखर धवन दूसरी शादी कर रहे, आयरलैंड की सोफी को बनाएंगे दुल्हन, संगीत नाइट में हुए रोमांटिक

  • By admin
  • February 19, 2026
  • 1 views
शिखर धवन दूसरी शादी कर रहे, आयरलैंड की सोफी को बनाएंगे दुल्हन, संगीत नाइट में हुए रोमांटिक