मालाणी एक्सप्रेस का नया मार्ग, राजधानी स्टेशन से होगी रवाना, नोट करें समय

नई दिल्ली
नई दिल्ली और पुरानी दिल्ली रेलवे स्टेशनों पर ट्रेनों की संख्या अधिक होने से भीड़ प्रबंधन में परेशानी होती है। नई दिल्ली रेलवे स्टेशन का पुनर्विकास कार्य भी शुरू होने वाला है। इसे ध्यान में रखकर यहां से चलने वाली कई ट्रेनों को अन्य स्टेशनों पर स्थानांतरित किया जा रहा है।

पिछले माह नई दिल्ली से चलने वाली कई ट्रेनों को अन्य स्टेशनों पर स्थानांतरित करने की घोषणा की गई थी। अब मालाणी एक्सप्रेस को पुरानी दिल्ली की जगह सराय रोहिल्ला से चलाने का निर्णय लिया गया है।

मालाणी एक्सप्रेस (20487/20488) पुरानी दिल्ली से बाड़मेर के बीच चलती है। 29 अगस्त से इसका परिचालन सराय रोहिल्ला स्टेशन से होगा। यह ट्रेन सराय रोहिल्ला स्टेशन पर दोपहर 12.30 बजे सराय रोहिल्ला पहुंचेगी। यहां से बाड़मेर के लिए अपराह्न 3.40 बजे रवाना होगी।

जानकारी अनुसार आठ अन्य ट्रेनों के स्टेशन बदलने का प्रस्ताव तैयार किया गया है। नई दिल्ली-बरौनी क्लोन ( 02563/02564) और नई दिल्ली-दरभंगा क्लोन (02569/02570) को सफदरजंग रेलवे स्टेशन से चलाने का प्रस्ताव है। वहीं, पुरानी दिल्ली-श्रीगंगानगर इंटरसिटी (12481/12482)।

पुरानी दिल्ली-बठिंडा किसान एक्सप्रेस (14731/14732), पुरानी दिल्ली-हिसार पैसेंजर (54423/54424), पुरानी दिल्ली-कुरुक्षेत्र एक्सप्रेस (14023/14024), जाखल-पुरानी दिल्ली पैसेंजर (54036) और पुरानी दिल्ली-नरवाना पैसेंजस (54033) को शकूरबस्ती से चलाने की प्रस्ताव है। हाल ही में छह ट्रेनों को नई दिल्ली से अन्य स्टेशनों पर स्थानांतरित करने की घोषणा की गई थी।

  • admin

    Related Posts

    एलपीजी की किल्लत और अफवाहों पर लगाम,दिल्ली सरकार ने बनाया कंट्रोल रूम, गुप्त रखी जाएगी शिकायतकर्ता की पहचान

    नई दिल्ली मिडिल ईस्ट में चल रहे युद्ध का असर अब धीरे-धीरे दुनिया के कई देशों में दिखने लगा है. ऊर्जा सप्लाई को लेकर चिंता बढ़ रही है और इसी…

    विधानसभा चुनावों से पहले नारी शक्ति वंदन अधिनियम पर सक्रियता, यूपी और गुजरात में सियासी लाभ की तैयारी

     नई दिल्ली  पिछले सप्ताह केंद्र सरकार ने अचानक नारी शक्ति वंदन अधिनियम (महिला आरक्षण) के तहत संसद और विधानसभाओं में 33 फीसदी महिला आरक्षण के लिए संविधान संशोधन से संबंधित…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    खेल

    दिल्ली कैपिटल्स बनाम मुंबई इंडियंस, हाई-स्कोरिंग मैच की उम्मीद, क्या कोटला में चलेगा पांड्या का जादू?

    • By admin
    • April 4, 2026
    • 0 views
    दिल्ली कैपिटल्स बनाम मुंबई इंडियंस, हाई-स्कोरिंग मैच की उम्मीद, क्या कोटला में चलेगा पांड्या का जादू?

    IPL में श्रेयस अय्यर पर बैन? BCCI ने उठाया कदम, 2 मैचों में 2 बार किया ‘महाब्लंडर’

    • By admin
    • April 4, 2026
    • 0 views
    IPL में श्रेयस अय्यर पर बैन? BCCI ने उठाया कदम, 2 मैचों में 2 बार किया ‘महाब्लंडर’

    श्रेयस की कप्तानी में पंजाब की जीत, CSK को उनके घर में हराया

    • By admin
    • April 4, 2026
    • 1 views
    श्रेयस की कप्तानी में पंजाब की जीत, CSK को उनके घर में हराया

    ईरान के मैचों को अमेरिका की जगह मैक्सिको में कराने का मामला फीफा विश्व कप में अनसुलझा, विवाद जारी

    • By admin
    • April 4, 2026
    • 3 views
    ईरान के मैचों को अमेरिका की जगह मैक्सिको में कराने का मामला फीफा विश्व कप में अनसुलझा, विवाद जारी

    लॉयन्स vs टाइटन्स फाइनल में हुआ बड़ा ड्रामा, 10 ओवर फेंककर मैदान से गायब हुए स्वानपोल; अब करियर पर संकट

    • By admin
    • April 3, 2026
    • 2 views
    लॉयन्स vs टाइटन्स फाइनल में हुआ बड़ा ड्रामा, 10 ओवर फेंककर मैदान से गायब हुए स्वानपोल; अब करियर पर संकट

    MI vs DC,हार्दिक की पलटन में शामिल हुआ कीवी स्पिनर, क्या गजनफर की जगह सैंटनर को मिलेगी प्लेइंग इलेवन में जगह

    • By admin
    • April 3, 2026
    • 3 views
    MI vs DC,हार्दिक की पलटन में शामिल हुआ कीवी स्पिनर, क्या गजनफर की जगह सैंटनर को मिलेगी प्लेइंग इलेवन में जगह