MP का टावर ड्रामा: ‘Veeru’ की धमकी और सरपंच-MLA की मशक्कत, शबाना से शादी का विवाद

बैराड़
बैराड़ थानांतर्गत गोंदरी गांव में एक युवक मंगलवार की सुबह मोबाइल टावर पर चढ़ गया। युवक ने घरवालों सहित पूरे गांव को चेतावनी दी कि अगर उसकी शादी उसकी पसंदीदा लड़की शबाना से नहीं कराई गई तो वह टावर से कूद कर आत्महत्या कर लेगा। यह पूरा घटनाक्रम करीब चार घंटे तक चलता रहा। समझाने के बाद बमुश्किल वह नीचे उतरने को तैयार हुआ।

क्या है पूरा मामला?
जानकारी के अनुसार ग्राम गोंदरी निवासी अल्ताफ का मुरैना जिले की एक युवती शबाना से प्रेम-प्रसंग चल रहा था। दोनों शादी करना चाहते थे। इसी के चलते अल्ताफ ने अपने परिजन के ऊपर दबाव बनाया तो वह लड़की के परिवारवालों से बात करने के लिए उनके घर गए। बताया जा रहा है कि दोनों का गोत्र एक ही होने के कारण लड़की के परिवार वाले शादी करने के लिए तैयार नहीं हुए। बताया तो यहां तक जा रहा है कि जब शबाना ने भी अपने परिवार वालों पर दबाव बनाने का प्रयास किया तो उसकी मारपीट कर उसका मोबाइल छीन लिया गया।
 
विधायक ने समझाया, फिर भी नहीं माना
ऐसे में कुछ दिनों से अल्ताफ और शबाना की बात भी होनी बंद हो गई। इसी कारण से अल्ताफ ने दोनों ही परिवारों पर प्रेशर बनाने के लिए यह कदम उठाया था। मंगलवार की सुबह 11 बजे से गांव वाले, परिवारवाले, सरपंच अल्ताफ को उसके मोबाइल पर फोन करके समझाते रहे, लेकिन वह टावर से उतरने को तैयार नहीं हुआ। इसी दौरान वहां से क्षेत्रीय विधायक कैलाश कुशवाह गुजरे, उन्हें जब मामले की जानकारी लगी तो उन्होंने भी अल्ताफ को समझाने का प्रयास किया, लेकिन वह नहीं माना।

आखिर कैसे माना अल्ताफ?
अंत में मौके पर पहुंचे एएसआइ तेज सिंह गौड़ ने फोन पर उसे समझाते हुए कहा कि अगर कोई इस तरह से तुम्हारी बहन से शादी करने की जिद करता तो क्या तुम तैयार हो जाते, आदि। यह बात अल्ताफ की समझ में आई और वह दोपहर तीन बजे के लगभग टावर से उतर कर नीचे आ गया।

 

admin

Related Posts

मरीजों को मिलेगा आधुनिक इलाज, एमजीएम इंदौर में बनेगा अत्याधुनिक चिकित्सालय भवन: उप मुख्यमंत्री शुक्ल

 अधोसंरचना विकास कार्यों की वृहद समीक्षा की भोपाल उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने मंत्रालय में लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग के अधोसंरचनात्मक विकास कार्यों की समीक्षा की। बैठक में…

उपभोक्ता गैस बुकिंग के लिये करें डिजिटल माध्यम का प्रयोग : अपर मुख्य सचिव खाद्य श्रीमती शमी

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव एवं खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री श्री गोविन्द सिंह राजपूत ने पश्चिम एशिया में चल रहे घटनाक्रम के मद्देनजर अधिकारियों को प्रतिदिन समीक्षा…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

अब भी भरोसा नहीं होता… Sanju Samson ने बताया T20 वर्ल्ड कप के बाद क्या सोचते हैं हर सुबह

  • By admin
  • March 16, 2026
  • 1 views
अब भी भरोसा नहीं होता… Sanju Samson ने बताया T20 वर्ल्ड कप के बाद क्या सोचते हैं हर सुबह

सैमसन की सफलता पर द्रविड़ का बड़ा बयान, बोले- दबाव में ऐसा खेलना आसान नहीं

  • By admin
  • March 16, 2026
  • 2 views
सैमसन की सफलता पर द्रविड़ का बड़ा बयान, बोले- दबाव में ऐसा खेलना आसान नहीं

गावस्कर का बड़ा बयान: पाकिस्तानी खिलाड़ियों को पैसा देना भारतीयों के खिलाफ योगदान

  • By admin
  • March 16, 2026
  • 1 views
गावस्कर का बड़ा बयान: पाकिस्तानी खिलाड़ियों को पैसा देना भारतीयों के खिलाफ योगदान

5 बार की चैंपियन Mumbai Indians ने IPL 2026 के लिए भरी हुंकार, प्रैक्टिस शुरू, जल्द आएंगे रोहित, हार्दिक और बुमराह

  • By admin
  • March 16, 2026
  • 3 views
5 बार की चैंपियन Mumbai Indians ने IPL 2026 के लिए भरी हुंकार, प्रैक्टिस शुरू, जल्द आएंगे रोहित, हार्दिक और बुमराह

RCB फैन्स का उत्सव, बेंगलुरु में IPL आयोजन के लिए मिली मंजूरी

  • By admin
  • March 16, 2026
  • 2 views
RCB फैन्स का उत्सव, बेंगलुरु में IPL आयोजन के लिए मिली मंजूरी

चुनाव की तारीखों के ऐलान के बाद IPL 2026 की मुश्किलें बढ़ीं, BCCI को शेड्यूल में करना पड़ सकता है बदलाव

  • By admin
  • March 16, 2026
  • 1 views
चुनाव की तारीखों के ऐलान के बाद IPL 2026 की मुश्किलें बढ़ीं, BCCI को शेड्यूल में करना पड़ सकता है बदलाव