जगदीप धनखड़ को लेकर उठे सवालों के मिले जवाब, जानें कहां और किस काम में व्यस्त

नई दिल्ली 
उपराष्ट्रपति पद से इस्तीफा देने के एक महीने से अधिक समय गुजर चुका है, लेकिन जगदीप धनखड़ के अचानक इस कदम ने सभी को हैरान कर दिया था। विपक्षी दलों ने पहले उनके इस्तीफे के कारण पर सवाल उठाए और फिर सार्वजनिक जीवन से उनकी गुमशुदगी पर शक जताया। धनखड़ ने 21 जुलाई को इस्तीफा दिया था। इसके बाद वे न तो अपने आधिकारिक कार्यालय गए और न ही उपराष्ट्रपति के तौर पर मिलने वाले काफिले का इस्तेमाल किया। उनकी इस खामोशी और सार्वजनिक मंचों से अनुपस्थिति को लेकर अटकलें तेज हो गईं। अब सवाल उठता है कि धनखड़ आजकल कहां हैं और क्या कर रहे हैं? इन सभी सवालों का जवाब अब मिल गया है।

OTT पर सीरियल देख रहे हैं धनखड़
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, धनखड़ दिल्ली में अपने सरकारी आवास में एक सुकूनभरा जीवन बिता रहे हैं। सूत्रों के हवाले से पता चला है कि 15 एकड़ में फैले इस उच्च सुरक्षा वाले आवास में धनखड़ सुबह योग करते हैं और शाम को टेबल-टेनिस खेलते दिखते हैं। उनकी बेटी कमना वाजपेयी लगभग हर दिन गुरुग्राम से उनसे मिलने आती हैं। वकील रह चुके धनखड़ इन दिनों राजनीति और अदालती मामलों पर बनी सीरियल्स देखकर समय व्यतीत कर रहे हैं। वे OTT प्लेटफॉर्म पर ‘द लिंकन लॉयर’ और ‘हाउस ऑफ कार्ड्स’ सीरियल देख रहे हैं।

सरकारी गाड़ी का इस्तेमाल छोड़ दिया
अखबार के मुताबिक, धनखड़ की पत्नी सुदेश धनखड़ ने पिछले एक महीने में कम से कम तीन बार राजस्थान की यात्रा की। इनमें से दो बार उन्होंने सड़क मार्ग से जयपुर पहुंचा, जहां उनके परिवार की जमीन पर दो व्यावसायिक कॉम्प्लेक्स का निर्माण कार्य चल रहा है। सुदेश धनखड़ ने इन यात्राओं में सरकारी वाहन उपयोग न करते हुए हाल ही में खरीदी गई पारिवारिक कार का इस्तेमाल किया। स्थानीय लोगों का कहना है कि पहले इन विज़िट्स के दौरान भारी-भरकम कारकूद होता था, लेकिन इस्तीफे के बाद वाहनों की संख्या में काफी कमी आई है।

जयपुर में बन रही भव्य इमारत
जयपुर विकास प्राधिकरण (JDA) की मंजूरी के अनुसार, दोनों कॉम्प्लेक्स लगभग 3,600 वर्गमीटर क्षेत्र में बन रहे हैं। इनमें दो बेसमेंट, ग्राउंड फ्लोर और आठ मंजिलें होंगी। एक इमारत लगभग पूरी हो चुकी है, जबकि दूसरी निर्माणाधीन है। स्थानीय दुकानदार बताते हैं कि सुदेश धनखड़ साइट पर नियमित रूप से आती-जाती रहती हैं।

नई शुरुआत का इंतजार
धनखड़ दंपति ने इस्तीफा देने के तुरंत बाद पैकिंग शुरू कर दी थी और अब वे सरकार की ओर से नए आवास आवंटित किए जाने का इंतजार कर रहे हैं। जैसे ही उन्हें नया बंगला मिलेगा, वे पूर्व उपराष्ट्रपति के तौर पर मिलने वाली सभी सुविधाओं के साथ कार, सुरक्षा गार्ड सहित नवीन आवास में शिफ्ट हो जाएंगे।

admin

Related Posts

ईरान को झटका? IDF हमले में खुफिया मंत्री खतिब के ढेर होने का इजरायली दावा

तेल अवीव इजरायल के रक्षा मंत्री ने दावा किया है कि ईरान के एक और शीर्ष नेता की एयर स्ट्राइक में मौत हो गई है। उनके अनुसार, मंगलवार रात हुए…

‘दुनिया जाने सच्चाई’ : अफगान विदेश मंत्री का राजनयिकों को निर्देश, पाकिस्तान के हमले पर घेरा

काबुल अफगानिस्तान के विदेश मंत्री अमीर खान मुत्ताकी ने बुधवार को विदेशों में स्थित अफगान दूतावासों और वाणिज्य दूतावासों के राजनयिकों संग वर्चुअल बैठक की। इस बैठक में उन्होंने राजनयिकों…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

IPL 2026 का आगाज़: Virat Kohli की एंट्री, 28 मार्च को Sunrisers Hyderabad से भिड़ेगी Royal Challengers Bengaluru

  • By admin
  • March 18, 2026
  • 2 views
IPL 2026 का आगाज़: Virat Kohli की एंट्री, 28 मार्च को Sunrisers Hyderabad से भिड़ेगी Royal Challengers Bengaluru

टीम इंडिया में बदलाव की आहट? रोहित-विराट की रिटायरमेंट पर अश्विन का खुलासा

  • By admin
  • March 18, 2026
  • 0 views
टीम इंडिया में बदलाव की आहट? रोहित-विराट की रिटायरमेंट पर अश्विन का खुलासा

हरिहरन-अर्जुन ने पार किया पहला पड़ाव, आकर्षी ने भी मुख्य ड्रॉ में जगह बनाकर बढ़ाया भारत का मान

  • By admin
  • March 18, 2026
  • 3 views
हरिहरन-अर्जुन ने पार किया पहला पड़ाव, आकर्षी ने भी मुख्य ड्रॉ में जगह बनाकर बढ़ाया भारत का मान

2 करोड़ के नुकसान पर उठे सवाल, क्या BCCI करेगा Jasprit Bumrah की भरपाई?

  • By admin
  • March 18, 2026
  • 4 views
2 करोड़ के नुकसान पर उठे सवाल, क्या BCCI करेगा Jasprit Bumrah की भरपाई?

ICC Rankings में बड़ा उलटफेर: Jasprit Bumrah टॉप-5 में, पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के खिलाड़ियों की चांदी

  • By admin
  • March 18, 2026
  • 3 views
ICC Rankings में बड़ा उलटफेर: Jasprit Bumrah टॉप-5 में, पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के खिलाड़ियों की चांदी

हंपी कैंडिडेट्स टूर्नामेंट में खेलने को लेकर अब भी सुनिश्चित नहीं, चिंताओं को दोहराया

  • By admin
  • March 18, 2026
  • 2 views
हंपी कैंडिडेट्स टूर्नामेंट में खेलने को लेकर अब भी सुनिश्चित नहीं, चिंताओं को दोहराया