क्या भारत में भी चलेगा कमाल? वॉट्सऐप पर Google का ऑफ़लाइन वीडियो कॉलिंग फीचर

नई दिल्ली

आज के समय में लोगों के लिए तब सबसे बड़ी मुश्किल हो जाती है, जब उनके फोन में नेटवर्क नहीं आता है और वे जरूरत पड़ने पर भी किसी को कॉल या मैसेज नहीं कर सकते हैं। हालांकि, अब काफी हद तक लोगों की यह परेशानी दूर हो जाएगी, क्योंकि वे बिना इंटरनेट के लोकप्रिय इंस्टेंट मैसेजिंग ऐप व्हाट्सऐप के लिए वायस और वीडियो कॉल कर पाएंगे। जी हां, अगर आपको लग रहा है कि यह कैसे हो सकता है तो बता दें कि हाल ही में लॉन्च हुई Google Pixel 10 Series सीरीज के स्मार्टफोन्स में सैटेलाइट कॉल्स फीचर मिल रहा है। इसकी मदद से व्हाट्सऐप ऐप के जरिए बिना नेटवर्क के भी कॉल की जा सकती है। आइये, पूरी डिटेल जानते हैं।

Google Pixel 10 से बिना नेटवर्क भी कर पाएंगे व्हाट्सऐप कॉल
Google ने हाल ही में हुए इवेंट में Google Pixel 10, Pixel 10 Pro, Pixel 10 Pro XL और Pixel 10 Pro Fold स्मार्टफोन लॉन्च किए हैं। इन फोन्स को कई दमदार फीचर्स के साथ लाया गया है। अगर खासियत की बात करें तो व्हाट्सऐप के जरिए सैटेलाइट कॉल की सुविधा वाले ये पहले स्मार्टफोन्स हैं। इन सभी हैंडसेट्स में Bluetooth 6 दिया गया है।

गूगल लोगों को अब इन डिवाइसेस के जरिए सर्कुलर नेटवर्क से काफी दूर होने पर भी व्हाट्सऐप कॉल करने की सुविधा दे रहे हैं। यह सुविधा देने वाली गूगल पहली कंपनी है। अभी तक ऐपल या फिर किसी अन्य कंपनी के स्मार्टफोन्स में यह फीचर नहीं मिलता है। अब तक स्मार्टफोन पर सैटेलाइट कनेक्टिविटी ज्यादातर इमरजेंसी टेक्स्ट मैसेज तक ही सीमित थी। वहीं, Pixel 10 के साथ Google इस टेक्नोलॉजी को व्हाट्सऐप में लेकर आया है। इसका मतलब है कि अब गूगल पिक्सल 10 सीरीज के फोन के साथ आप यात्रा के दौरान, पहाड़ों पर गांव में हर जगह व्हाट्सऐप कॉल कर सकते हैं, जहां नेटवर्क नहीं आ रहे हों। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि यह स्नैपड्रैगन सैटेलाइट प्लेटफॉर्म का यूज करते हुए गूगल और क्वालकॉम के बीच पार्टनरशिप के जरिए मुमकिम हुआ है।

कब से मिलेगी यह सुविधा?
गूगल ने एक्स पर एक ट्वीट करके इस फीचर की जानकारी दी है। यह सुविधा 28 अगस्त, 2025 से शुरू हो जाएगी। ट्वीट में एक वीडियो दिया गया है, जिसमें साफ-साफ दिख रहा है कि फोन में नेटवर्क नहीं हैं, लेकिन व्हाट्सऐप कॉल की जा सकती है। हालांकि, गूगल ने साफ कर दिया है कि यह पार्टनर कैरियर्स के जरिए उपलब्ध होगा। इस कारण अभी फीचर चुनिंदा लोगों के लिए ही आएगा। बता दें कि भारत में सैटेलाइट कम्युनिकेशन को फिलहाल मंजूरी नहीं मिली है, इस कारण भारत में अभी इस सुविधा की उपलब्धता के बारे में कुछ कह पाना मुश्किल है। हो सकता है आगे आने वाले समय में भारत में भी इस फीचर का यूज किया जा सके।

  • admin

    Related Posts

    चाणक्य नीति: जीवन को सफल बनाने वाले व्यवहारिक सूत्र और कालजयी सीख

    आचार्य चाणक्य द्वारा रचित चाणक्य नीति एक ऐसा ग्रंथ है जिसमें जीवन को सफल, सुरक्षित और संतुलित बनाने के लिए व्यवहारिक नियम और सिद्धांत बताए गए हैं. इसे नीतिशास्त्र भी…

    AC और फैन साथ चलाएं: गर्मी में बिजली बिल कम करने का आसान तरीका

    तपती गर्मी की वजह से कई लोग एयर कंडिशनर (AC) का यूज कर रहे हैं. हालांकि घर में लगातार AC को चलाने से भारी बिजली बिल का भी सामना करना…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    खेल

    Rajasthan Royals के लिए चमके वैभव सूर्यवंशी, फिर भी टीम नहीं खड़ा कर सकी बड़ा टोटल

    • By admin
    • May 27, 2026
    • 2 views
    Rajasthan Royals के लिए चमके वैभव सूर्यवंशी, फिर भी टीम नहीं खड़ा कर सकी बड़ा टोटल

    गांगुली ने चयनकर्ताओं को दी सलाह, वैभव सूर्यवंशी और आकिब नबी पर रखी बेबाक राय

    • By admin
    • May 27, 2026
    • 3 views
    गांगुली ने चयनकर्ताओं को दी सलाह, वैभव सूर्यवंशी और आकिब नबी पर रखी बेबाक राय

    गेल मोनफिल्स की भावुक विदाई, सबालेंका ने फ्रेंच ओपन में दर्ज की दमदार शुरुआत

    • By admin
    • May 27, 2026
    • 2 views
    गेल मोनफिल्स की भावुक विदाई, सबालेंका ने फ्रेंच ओपन में दर्ज की दमदार शुरुआत

    निशेश बसावरेड्डी का धमाका, फ्रेंच ओपन में अमेरिकी दिग्गज को हराकर दूसरी राउंड में पहुंचे

    • By admin
    • May 27, 2026
    • 2 views
    निशेश बसावरेड्डी का धमाका, फ्रेंच ओपन में अमेरिकी दिग्गज को हराकर दूसरी राउंड में पहुंचे

    सिंगापुर ओपन: भारत के कई खिलाड़ी बाहर, सिंधू और पुरुष डबल्स ने बढ़ाया उम्मीद का दायरा

    • By admin
    • May 27, 2026
    • 2 views
    सिंगापुर ओपन: भारत के कई खिलाड़ी बाहर, सिंधू और पुरुष डबल्स ने बढ़ाया उम्मीद का दायरा

    मेसी-रोनाल्डो-नेयमार युग का अंत? फीफा 2026 में दिखेगा आखिरी बार बड़ा सितारा कारवां

    • By admin
    • May 27, 2026
    • 2 views
    मेसी-रोनाल्डो-नेयमार युग का अंत? फीफा 2026 में दिखेगा आखिरी बार बड़ा सितारा कारवां