भाग रहे आरोपी को पुलिस ने रोका, शॉर्ट एनकाउंटर में पैर में लगी गोली

ग्रेटर नोएडा 

ग्रेटर नोएडा के कासना कोतवाली क्षेत्र के सिरसा गांव में दहेज के लोभियों ने विवाहिता निक्की को आग लगाकर मार डाला। इस घटना ने पूरे इलाके को दहला दिया। मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस एक्शन में आई और आरोपित पति विपिन को पकड़ लिया। हिरासत में रहते हुए वह भागने की कोशिश करने लगा, जिस पर पुलिस ने उसके पैर में गोली मार दी और उसे घायल अवस्था में गिरफ्तार किया गया।

बेटे का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

इस दर्दनाक घटना से जुड़ा निक्की के पांच वर्षीय बेटे का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में मासूम अपने पिता विपिन द्वारा मां के साथ की गई मारपीट और पेट्रोल डालकर आग लगाने की कहानी बयां कर रहा है। बेटे की बातें सुनकर हर कोई दंग रह गया।

शादी के बाद से ही करता था प्रताड़ित

रूपबास गांव में बेटी की मौत की खबर से मातम छा गया है। निक्की की मां मंजू सदमे से बार-बार बेहोश हो रही हैं, जबकि पिता भिखारी सिंह गुमसुम बैठे हैं। उनका कहना है कि दामाद विपिन शराब का आदी था और शादी के बाद से ही बेटी को प्रताड़ित करता था। मृतका के पिता ने आरोप लगाया कि उनकी बेटी की सास ने मिट्टी का तेल डाला और पति विपिन ने आग लगाई। दहेज में गाड़ी और रुपए की मांग पूरी न होने पर यह साजिश रची गई।

22 अगस्त को दर्ज हुआ था केस, पुलिस को थी रोहित की तलाश
निक्की की हत्या के मामले में 22 अगस्त को थाना कासना में शिकायत दर्ज की गई थी। इसके बाद से पुलिस आरोपी रोहित की तलाश में लगी थी। पुलिस को गुप्त सूचना और मैन्युअल इंटेलिजेंस की मदद से सोमवार को सफलता मिली और उसे गिरफ्तार कर लिया गया।

पति विपिन की गिरफ्तारी के दौरान हुई थी मुठभेड़
इससे पहले रविवार को निक्की के पति विपिन को गिरफ्तार किया गया था, लेकिन यह गिरफ्तारी भी आसान नहीं थी। जब पुलिस उसे घटना में इस्तेमाल किए गए ज्वलनशील पदार्थ की बरामदगी के लिए ले जा रही थी, तो रास्ते में विपिन ने एक पुलिसकर्मी की पिस्टल छीन ली और भागने लगा। भागते वक्त उसने पुलिस पर फायरिंग भी कर दी, जिसके जवाब में पुलिस ने भी गोली चलाई और विपिन के पैर में गोली लग गई। इसके बाद पुलिस ने उसे मौके पर ही पकड़ लिया और इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया।

सास भी गिरफ्तार, पूरे परिवार पर हत्या की साजिश का शक
पति विपिन की गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने उसकी मां (निक्की की सास) को भी गिरफ्तार कर लिया। अब तक इस मामले में पति, सास और जेठ – तीन लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है। पुलिस को शक है कि निक्की की हत्या एक सोची-समझी साजिश थी, जिसमें पूरा परिवार शामिल हो सकता है।

admin

Related Posts

यूपी में बिजली महंगी होने की आशंका, 20% बढ़ोतरी के प्रस्ताव ने बढ़ाई चिंता

लखनऊ उत्तर प्रदेश के करोड़ों बिजली उपभोक्ताओं के लिए आने वाले कुछ महीने काफी हलचल भरे रहने वाले हैं. राज्य की बिजली कंपनियों ने घाटे की दुहाई देते हुए बिजली…

बरेली में मस्जिद पर बुलडोजर चला, कोर्ट के आदेश पर अवैध निर्माण ढहा, पुलिस फोर्स की मौजूदगी में कार्रवाई

 बरेली उत्तर प्रदेश के बरेली में अवैध निर्माण के खिलाफ प्रशासन की सख्ती लगातार जारी है. इसी क्रम में भोजीपुरा इलाके के पिपरिया गांव में अवैध तरीके से बनी मस्जिद…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

मैदान के बाहर कप्तानी का अंदाज़: सूर्यकुमार का पेसर से वादा, नंबर 8 पर बैटिंग का वीडियो वायरल

  • By admin
  • February 8, 2026
  • 1 views
मैदान के बाहर कप्तानी का अंदाज़: सूर्यकुमार का पेसर से वादा, नंबर 8 पर बैटिंग का वीडियो वायरल

USA को हराया, फिर खोला राज: मुंबई की पिच देखकर क्यों हैरान थी भारतीय टीम?

  • By admin
  • February 8, 2026
  • 0 views
USA को हराया, फिर खोला राज: मुंबई की पिच देखकर क्यों हैरान थी भारतीय टीम?

न्यूजीलैंड की पारी लड़खड़ाई, मुजीब ने एलन–रचिन को दिखाया पवेलियन का रास्ता

  • By admin
  • February 8, 2026
  • 1 views
न्यूजीलैंड की पारी लड़खड़ाई, मुजीब ने एलन–रचिन को दिखाया पवेलियन का रास्ता

अंडर-19 वर्ल्ड कप जीतने पर BCCI ने टीम इंडिया को दिया 7.5 करोड़ का इनाम, इंग्लैंड को हराया था

  • By admin
  • February 7, 2026
  • 1 views
अंडर-19 वर्ल्ड कप जीतने पर BCCI ने टीम इंडिया को दिया 7.5 करोड़ का इनाम, इंग्लैंड को हराया था

सूर्यवंशी को टीम इंडिया में मौका नहीं दे सकता BCCI, ICC के नियम ने खड़ी की बाधा

  • By admin
  • February 7, 2026
  • 3 views
सूर्यवंशी को टीम इंडिया में मौका नहीं दे सकता BCCI, ICC के नियम ने खड़ी की बाधा

भारत-पाक मुकाबले पर पिघला पाकिस्तान, ICC की सख्ती लाई असर

  • By admin
  • February 7, 2026
  • 3 views
भारत-पाक मुकाबले पर पिघला पाकिस्तान, ICC की सख्ती लाई असर